ONE सर्कल के 5 सबसे भावुक पल

Eduard Folayang John Wayne Parr ONE X 1920X1280 118 768x512

ONE Championship सर्कल में हर एथलीट अलग-अलग वजहों से कदम रखता है।

कुछ डेब्यू में दबदबे वाली जीत हासिल करना चाहते हैं। वहीं दूसरे एथलीट इसमें ONE वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा जमाना चाहते हैं। इसमें ऐसे भी एथलीट शामिल होते हैं, जो खुद के लिए या अपने चाहने वालों के लिए या किसी दूसरे कारण के चलते कुछ बड़ा करना चाहते हैं।

ऐसी चीजें फाइटर्स में काफी सारा प्रोत्साहन भर देती हैं इसलिए जब वो फाइट के बाद इंटरव्यू में उन भावनाओं के साथ बहने लगें तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए।

ऐसे में आइए जानते हैं ONE के सर्कल के अंदर सबसे भावुक क्षणों के बारे में।

#1 म्यांमार में आंग ला न संग की ऐतिहासिक जीत

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने जून 2017 में म्यांमार के थुवन्ना स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने कुछ ऐसा हासिल किया था, जो पहले किसी भी बर्मीज़ नागरिक ने प्राप्त नहीं किया था।

उस रात को वो अपने देश के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे।

उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से विटाली बिगडैश के खिलाफ जीत हासिल करते हुए ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया था और इससे ज्यादा हौसला उन्हें अपने देशवासियों को यांगून में इस उपलब्धि को बताने के लिए जुटाना पड़ा था।

भावनाओं से ओत-प्रोत “द बर्मीज़ पाइथन” सर्कल के बीचों-बीच अपने घुटनों के बल बैठ गए थे और फिर खड़े होकर उन्होंने भावनाओं से भरा पोस्ट फाइट इंटरव्यू दिया था।

अपनी ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने कहा था:

“भगवान की कृपा के बिना मैं ये नहीं कर सकता था। मैं अपनी टीम के साथियों के बिना ऐसा नहीं कर सकता था। मैं ये कारनामा म्यांमार के बिना नहीं कर सकता था। मैं टैलेंटेड नहीं हूं, मैं माहिर नहीं हूं, मैं तेज भी नहीं हूं, लेकिन जब आप लोगों के साथ होता हूं तो मुझमें साहस, हिम्मत आ जाती है और वो सब भी मिल जाता है, जिसके चलते मैं ये वर्ल्ड टाइटल जीतने के काबिल बन पाया हूं।”

#2 पार की रिटायरमेंट स्पीच

इस साल मार्च में ऐतिहासिक ONE X के दौरान मॉय थाई के दिग्गज जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार का सामना जब पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग से हो रहा था तो वो मॉय थाई रिटायरमेंट बाउट में अपने करियर की 100वीं जीत तलाश रहे थे।

इस दौरान फिलीपीनो एथलीट ने अपनी वुशु स्ट्राइकिंग से पहला और दूसरा राउंड तो संभाल लिया, लेकिन तीसरे राउंड में ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने पूरा दमखम लगा दिया, ताकि वो जीत के साथ अपने करियर से विदा ले सकें।

हालांकि, उन्हें जीत तो नहीं मिल सकी लेकिन फाइट के बाद के इंटरव्यू में पार ने अपनी फैमिली और फैंस को 25 साल तक चले करियर में मिले समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

पार ने ONE के कॉमेंटेटर माइकल शिवेलो को बताया:

“मैं बहुत मायूस हूं कि अपने करियर के अंतिम मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर पाया। मैं पूरी दुनिया से मिले समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। पिछले 35 साल से मार्शल आर्टिस्ट बने रहना मेरे लिए सम्मान की बात है। अब इसे छोड़ने पर मेरा मन दुख से भरा हुआ है। मैं पूरे दिल से आप सभी को धन्यवाद देता हूं। हालांकि, मैं आज जीत नहीं पाया, लेकिन मुझे आप सभी से बहुत ज्यादा प्यार है।”

#3 ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल मैच में एओकी पर ली की जीत

मई 2019 में जापानी MMA दिग्गज और उस समय के ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल बाउट में क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को कमजोर आंका जा रहा था।

लेकिन अपने उपनाम “द वॉरियर” को सही साबित करते हुए मुकाबले के पहले राउंड में वो एओकी के खतरनाक आर्मबार हमले से बच निकले और उन्होंने दूसरे राउंड की शुरुआत में एक मिनट से भी कम समय में “टोबीकन जुडन” पर पंचों की बरसात कर दी, जिससे वो नॉकआउट हो गए।

इस शानदार फिनिश ने दर्शकों को हैरान कर दिया क्योंकि 20 साल के एथलीट दुनिया में MMA इतिहास के सबसे युवा पुरुष वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे।

उनकी बड़ी बहन ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली अपने कॉर्नर में आंखों में आंसूओं के साथ एओकी पर ली की जीत को निहार रही थीं, जबकि सिंगापुर में ONE: ENTER THE DRAGON में वो दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे।

जापानी दिग्गज पर अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा:

“आज एक ऐतिहासिक रात है, लेकिन इसका श्रेय मैं अपने परिवार को देना चाहूंगा। मेरे पिता को, वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली को और अपने पूरे परिवार को, जो यहां मौजूद है। मैं आप सभी को बहुत प्यार करता हूं।”

#4 अपनी स्वर्गीय मां के लिए आदिवांग का समर्पण

जनवरी 2021 में नामिकी कावाहारा के खिलाफ तैयारी करते हुए लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल ट्रेनिंग कैंपों में से एक को पूरा कर लिया था।

जिस समय वो जापानी एथलीट से मुकाबले के लिए तैयारी कर रहे थे, उस दौरान उनकी मां गुजर गई थीं, जिसके चलते उन्हें अपने जीवन का सबसे मुश्किल फैसला लेना पड़ा था। उन्हें तय करना था कि क्या वो तैयारी जारी रखें या अपना पूरा ध्यान अपने दुख पर लगाएं?

“थंडर किड” ने पहले वाले फैसले को चुना क्योंकि उन्हें पता था कि इससे उनकी मां को खुशी मिलेगी। अपनी बाउट के दौरान उन्होंने पूरा जोर लगा दिया और दूसरे राउंड में कावाहारा को नॉकआउट कर दिया। उसके बाद अपनी जीत को स्वर्गीय मां को समर्पित कर दिया।

अपने शानदार मुकाबले पर आदिवांग ने कहा था:

“ये मरी परीक्षा थी। सच कहूं तो ये मेरे लिए अभी तक का सबसे कठिन मुकाबला था। मैं सही तैयारी नहीं कर पाया था, लेकिन भगवान की कृपा से मैं जीत गया। इस दौरान मुझे काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। मुझे आप सभी से बहुत प्यार है। इसके लिए मैं दर्शकों को भी धन्यवाद देता हूं। मैं आपको बहुत प्यार करता हूं मां।”

#3 ‘मॉम चैंप’ के तौर पर ली का पहला टाइटल डिफेंस

अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान देने के लिए एंजेला ली करीब तीन साल तक ONE सर्कल से दूर रहीं और उसके बाद मां बनते ही कई सारे सवाल उठने लगे कि क्या वो अब भी ONE की लिस्ट में “अनस्टॉपेबल” ताकत बनी रहेंगी, जैसे कुछ साल पहले ONE रोस्टर पर अपना दबदबा कायम किए हुई थीं।

हालांकि, 26 मार्च, 2022 को ONE X में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ दूसरे राउंड में सबमिशन के माध्यम से जीत हासिल करते हुए उन्होंने अपने ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया।

इस तरह से उन्होंने साबित कर दिया कि मां बनने के बाद भी उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं सकता है। हां, अगर कुछ संभव है तो नया किरदार उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है।

ली ने जीत के बाद अपनी बेटी को सर्कल में चारों ओर घुमाते हुए कहा:

“ये क्षण मेरे लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। मैं वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती थी। वो उपलब्धि मैंने 2016 में हासिल कर ली थी। आज मैं ONE Championship की पहली ‘मॉम चैंप’ बन गई हूं। आज मैंने जो शानदार प्रदर्शन किया, वो इस छोटी सी बच्ची के कारण किया है इसलिए एवा मेरी को मैं धन्यवाद देती हूं। मेरी छोटी सी बच्ची, मैंने ये जीत तुम्हारे लिए हासिल की है।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.