ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III से निकलकर आए 5 सबसे बड़े सवाल

Demetrious Johnson Adriano Moraes ONE Fight Night 10 77

अमेरिकी धरती पर ONE की अभूतपूर्व शुरुआत के साथ ब्लॉकबस्टर कार्ड के शानदार मुकाबलों का परिणाम अब सबके सामने है।

3 नाटकीय वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, संगठन के सबसे बड़े स्टार्स, कई रोमांचक फिनिश और कुछ चौंकाने वाले परिणामों के साथ ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III ONE इतिहास के सबसे शानदार इवेंट में से एक हो सकता है।

कोलोराडो के 1stBank सेंटर में हुए सभी मुकाबलों को फिर से देखने के बाद इस यादगार शो को लेकर 5 सबसे बड़े सवाल निकलकर आते हैं, जो पहेली बने हुए हैं।

#1 क्या डिमिट्रियस जॉनसन रिटायर होंगे या फिर काइरत का सामना करेंगे?

36 साल की उम्र के बावजूद MMA GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन पूर्व डिविजनल किंग एड्रियानो मोरेस के खिलाफ अपने ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के दौरान टॉप फॉर्म में नज़र आए।

हालांकि, “मिकीन्यो” के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंदिता पीछे छोड़ने के साथ आधुनिक जमाने के दिग्गज अब अन्य विकल्पों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

एक ओर जहां डीजे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से संन्यास ले सकते हैं और अपनी मजबूत विरासत को पक्का करने के बाद खुशी-खुशी इससे अलविदा लेने की ओर बढ़ सकते हैं।

तो दूसरी ओर जॉनसन के सामने खतरनाक चुनौती देने वाले फाइटर के रूप मे पूर्व डिविजनल किंग काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव हैं, जिन्होंने शनिवार को अपनी लगातार 6वीं जीत दर्ज की थी। वो अब जॉनसन की बादशाहत को पाने के इंतजार में हैं।

अगर “माइटी माउस” उनसे मुकाबला करना चाहते हैं तो उनके बीच फाइट जरूर होगी।

#2 रोडटंग का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा?

लंबे वक्त से ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन ने को-मेन इवेंट में अमेरिकी फैंस के सामने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खतरनाक प्रतिद्वंदी एडगर तबारेस को नॉकआउट कर दिया था।

ONE के बैनर तले मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बाउट्स में 14-0 का रिकॉर्ड रखने वाले “द आयरन मैन” के सामने अब कई संभावित प्रतिद्वंदी उभरकर आ गए हैं।

अपने हालिया नॉकआउट के कुछ मिनटों बाद ही रोडटंग ने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी को फाइट के लिए ललकार दिया था। थाई स्टार पहले ही “द जनरल” के खिलाफ दो जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन तीसरी जीत, जो कि बेंटमवेट में होगी, उन्हें दो डिविजन का टाइटल होल्डर बना सकती है।

अगर 2 खेलों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल करना चाहते हैं तो रोडटंग फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग सुपरलैक कियातमू9 को भी चुनौती दे सकते हैं। ये मुकाबला पहले ONE Fight Night 8 में निर्धारित किया गया था, लेकिन हो नहीं सका था। ऐसे में ये बाउट थाईलैंड के दो चहेते और प्रमुख स्टाइकर्स के बीच आयोजित की जा सकती है।

आखिर में, “द आयरन मैन” संगठन के साथ नया करार करने वाले टकेरु सेगावा का भी सामना कर सकते हैं, जो कई बार के K-1 वर्ल्ड चैंपियन और जापान के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर हैं।

#3 क्या कोई माइकी मुसुमेची को रोक पाएगा?

ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेसी ने ओसामा अलमारवाई के खिलाफ हासिल की रीयर-नेकेड चोक जीत के दौरान शुरू से लेकर अंत तक दबदबा बनाए रखा, जबकि ओसामा को कई लोग “डार्थ रिगाटोनी” की अब तक की सबसे कठिन चुनौती मान रहे थे।

अपने वर्ल्ड टाइटल को दो बार डिफेंड करने वाले 26 साल के BJJ दिग्गज ने खुद को दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स में से एक के रूप में स्थापित कर लिया। ऐसे अब उनके सामने कठिन चुनौती देने वाले प्रतिद्वंदी को तलाशना बहुत कठिन होता जा रहा है।

न्यू जर्सी के एथलीट अगली बार किससे भिड़ना चाहेंगे, ये पूछने की बजाय अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि टॉप पर रहने वाले मुसुमेची की बादशाहत कब तक चलेगी और क्या कोई फ्लाइवेट ग्रैपलर उन्हें पराजित करने में सक्षम साबित हो पाएगा?

#4 क्या स्टैम्प ONE की पहली 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगी?

पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स ने अमेरिकी फैंस को अपना परिचय एटमवेट MMA बाउट में अलीस एंडरसन को शानदार बॉडी किक मारकर नॉकआउट करते हुए दिया।

पहले से ही डिविजन की #1 रैंक कंटेंडर स्टैम्प अब ONE अंतरिम एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल बाउट के लिए दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार हैम सिओ ही का सामना करने को तैयार हैं।

अगर वो “हैमज़ैंग” की चुनौती पार कर लेती हैं तो 26 साल की थाई एथलीट 3 अलग-अलग स्पोर्ट्स में ONE वर्ल्ड टाइटल अपने नाम करने वाली पहली एथलीट के रूप में इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाएंगी। इससे उन्हें एक सच्चे और महान कॉम्बैट स्पोर्ट्स दिग्गज का दर्जा मिल जाएगा।

#5 क्या सेज नॉर्थकट लाइटवेट में टॉप-5 में आने के लिए तैयार हैं?

4 साल तक प्रतिस्पर्धा से दूर रहने के बावजूद अमेरिकी MMA फाइटर “सुपर” सेज नॉर्थकट को खतरनाक पाकिस्तानी प्रतिद्वंदी अहमद मुजतबा को हील-हुक से पराजित करने के लिए ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा।

इस शानदार प्रदर्शन ने काफी हद तक 27 साल के फाइटर की निराशाजनक ONE डेब्यू की यादों को मिटा दिया, लेकिन अब आगे क्या?

नॉर्थकट शानदार नेचुरल एथलेटिक्स और ऑलराउंड स्किल्स के साथ ONE के रोस्टर पर सबसे प्रतिभावान फाइटर्स में से एक हैं और अब वो निश्चित रूप से लाइटवेट के किसी बड़े नाम से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

क्या मुजतबा पर हैरान कर देने वाली सबमिशन जीत उन्हें डिविजन की टॉप-5 रैंकिंग में ला सकती है? अगर ऐसा है तो क्या “सुपर” सेज के पास सबसे बेहतरीन फाइटर से बाउट करने की विशेषता मौजूद है?

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)