5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III से पता चलीं

Stamp Fairtex Jihin Razzuan ONE on Prime Video 2 1920X1280 24 768x512

बीते शनिवार ONE Fight Night 2: XIong vs. Lee III के सभी 9 मैचों में शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

इवेंट को 2 ऐतिहासिक वर्ल्ड टाइटल फाइट्स ने हेडलाइन किया, कई स्टार्स ने खतरनाक शॉट्स लगाकर इवेंट को यादगार बनाया और इस बीच कई बेहतरीन नॉकआउट्स और फाइटर्स की शानदार डेब्यू जीत भी देखी गई।

यहां जानिए उन 5 बातों के बारे में, जो हमें ONE Fight Night 2 के जरिए पता चली हैं।

#1 जिओंग-ली ट्रायलॉजी MMA इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी

The trilogy fight between Angela Lee and Xiong Jing Nan lived up to the hype… AND THEN SOME 🤩

The trilogy fight between Angela Lee and Xiong Jing Nan lived up to the hype… AND THEN SOME 🤩 #ONEonPrimeVideo2

Posted by ONE Championship on Monday, October 3, 2022

कुछ प्रतिद्वंदिताओं में केवल एक क्लासिक मुकाबला होता है, लेकिन स्ट्रॉवेट क्वीन “द पांडा” जिओंग जिंग नान और एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने फैंस को 3 एक्शन से भरपूर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच दिए हैं।

जब “द पांडा” ने स्ट्राइक्स लगाकर ली को झकझोरा तो ऐसा लगने लगा था जैसे फाइट पहले ही राउंड में समाप्त होने वाली है, लेकिन “अनस्टॉपेबल” ने वापसी करते हुए जिओंग को अपना बेस्ट देने पर मजबूर किया।

अगले 4 राउंड्स तक दोनों ने कई खतरनाक शॉट्स लगाए और शो का अंत धमाकेदार अंदाज में किया।

हालांकि जिओंग कड़े संघर्ष के बाद अपने ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने में सफल रहीं, लेकिन उन्होंने दिखाया कि ये MMA की सबसे बेहतरीन ट्रायलॉजी में से एक रही।

उनके तीनों मुकाबले करीबी रहे, जिनमें अंतिम राउंड में नॉकआउट, अंतिम समय पर सबमिशन और करीबी जीत भी देखी गई और हर बार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला।

जिओंग और ली हमेशा एक-दूसरे से जुड़ी रहने वाली हैं क्योंकि फैंस ने उनके बीच एक और मैच की मांग कर दी है।

खैर, भविष्य में अगर उनका मैच ना भी हुआ तो भी उनके तीनों मैच MMA के इतिहास के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में गिने जाएंगे।

#2 मुसुमेची ने सबमिशन ग्रैपलिंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

को-मेन इवेंट में BJJ सुपरस्टार्स माइकी मुसुमेची और क्लेबर सूसा भी ट्रायलॉजी बाउट में आमने-सामने आए।

2017 में हुए उनके मैचों के बाद दोनों 1-1 की बराबरी पर थे। अब 5 साल बाद मुसुमेची ने सूसा पर जीत दर्ज कर सबसे पहली ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत ली है।

मुसुमेची का सबसे पहला ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनना इसलिए भी खास रहा क्योंकि ये जीत उन्हें नॉर्थ अमेरिकी प्राइमटाइम पर मिली है।

“डार्थ रिगाटोनी” ने निरंतर आक्रामकता दिखाते और सूसा को फिनिश करने के मौके तलाशते हुए दिखाया कि ये खेल कितना दिलचस्प साबित हो सकता है। 26 वर्षीय एथलीट की ओर से निरंतर अटैक हो रहा था। वो हालांकि सबमिशन मूव नहीं लगा पाए, लेकिन उन्होंने प्रयास करना नहीं छोड़ा।

ONE के ग्लोबल सबमिशन ग्रैपलिंग रूल्स सेट में ज्यादा खतरनाक सबमिशन के प्रयास और आक्रामकता को तवज्जो दी जाती है। मुसुमेची ने इसी रणनीति पर काम किया और उनके धमाकेदार प्रदर्शन ने दिखाया कि वो इस खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान दे सकते हैं।

#3 स्टैम्प और मेक्सेन के बीच होगी मिक्स्ड रूल्स सुपर-फाइट

बीते शनिवार अपने-अपने मैच के लिए सर्कल उतरने से पहले स्टैम्प फेयरटेक्स और अनीसा मेक्सेन का 13 जनवरी को ONE Fight Night 6 के लिए MMA x मॉय थाई रूल्स सुपर-फाइट पहले ही तय हो चुकी थी।

ONE Fight Night 2 में उनकी जीतों ने उनकी आगामी भिड़ंत को अधिक दिलचस्प बना दिया है।

मेक्सेन ने मॉय थाई बाउट में डांगकोंगफाह बंचामेक को मात दी, जिसके बाद पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में उन्होंने स्टैम्प को चैलेंज किया।

7 बार की किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने कहा, “वो एक डांसर हैं, लेकिन मैं एक असली फाइटर हूं।”

उसी इवेंट में स्टैम्प ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिहिन राडज़ुआन को हराया और डांस कर क्राउड का मनोरंजन भी किया।

पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने मेक्सेन को लेकर कहा, “वो कहती हैं कि मैं केवल एक डांसर हूं, लेकिन उन्होंने ONE Championship में वर्ल्ड टाइटल जैसी कोई चीज़ हासिल नहीं की है।”

Stamp Fairtex responds to Anissa Meksen after her incredible victory over Jihin Radzuan!

Stamp Fairtex responds to Anissa Meksen after her incredible victory over Jihin Radzuan! #ONEonPrimeVideo2

Posted by ONE Championship on Saturday, October 1, 2022

जनवरी के लिए घोषित उनके मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और ONE Fight Night 2 में एक-दूसरे पर तंज़ कसने के बाद उनकी फाइट और भी बड़े आकर्षण का केंद्र बन गई है।

#4 फ्रेमानोव ने खुद को खतरनाक फेदरवेट कंटेंडर्स में से एक बनाया

ONE के नए स्टार इल्या फ्रेमानोव ने मार्टिन गुयेन को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर फेदरवेट MMA डिविजन को सावधान कर दिया है और वो तुरंत वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल हो गए हैं।

अगस्त में टांग काई के नए चैंपियन बनने के बाद डिविजन को एक नई शुरुआत मिली है इसलिए ONE Fight Night 2 में कंटेंडर्स एक धमाकेदार जीत की तलाश में थे।

दूसरी ओर, ओह हो टाएक ने भी अपने डेब्यू में #5 रैंक के कंटेंडर रयोगो टाकाहाशी पर विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की। वहीं फ्रेमानोव ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराकर सुर्खियां बटोरीं।

26 वर्षीय स्ट्राइकिंग स्टार ने गुयेन को लय प्राप्त करने से वंचित रखा और उन्हें खूब क्षति पहुंचाई। इस फिनिश ने रूसी स्टार को 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी दिलाया है।

फेदरवेट डिविजन में काफी हलचल देखने को मिली है, लेकिन टांग और फ्रेमानोव के बीच मुकाबला संभव ही दिलचस्प रहने वाला है। उनकी हालिया जीत इस ओर इशारा करती है कि उनकी भिड़ंत एक्शन से भरपूर रहेगी।

#5 अमीर ने लाइटवेट डिविजन को सचेत किया

टर्किश स्टार हलील अमीर ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में #3 रैंक के लाइटवेट MMA कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया।

नास्तुकिन का आक्रामक स्टाइल दूसरे राउंड में उन्हीं पर भारी पड़ा क्योंकि अमीर ने उन्हें ओवरहैंड राइट लगाने के बाद फिनिश किया।

इसके बाद रूसी एथलीट को वापसी का समय ही नहीं मिला इसलिए रेफरी को मजबूरन फाइट को समाप्त करना पड़ा।

लाइटवेट डिविजन में नए चैलेंजर्स को सुर्खियां बटोरने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अमीर अब उसी अंदाज में नॉकआउट जीत दर्ज कर आकर्षण का केंद्र बन बैठे हैं। इसके साथ ही उनका MMA में अपराजित रिकॉर्ड भी कायम है।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)