3 कारणों से मेंग बो को हरा सकती हैं समारा सेंटोस

Former ONE Women's Strawweight World Title challenger Samara Santos walks to the ring inside the Mall Of Asia Arena

समारा “मरीतुबा” सेंटोस कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटीं और अब ONE: UNBREAKABLE में उन्हें एक और कड़ी चुनौती से पार पाना है।

पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर भार वर्ग में नीचे जाते हुए शुक्रवार, 22 जनवरी को एटमवेट कॉन्टेस्ट में #2 रैंक की कंटेंडर मेंग बो का सामना करेंगी।

सेंटोस कोई नया नाम नहीं हैं, अभी तक “द पांडा” जिओंग जिंग नान और अयाका मियूरा का सामना कर चुकी हैं। क्या अब वो एटमवेट डिविजन के टॉप एथलीट्स की चुनौती से पार पा सकेंगी?

यहां आप उन 3 कारणों के बारे में जान सकते हैं कि क्यों Minhoca Top Team की प्रतिनिधि मेंग के बेहतरीन मोमेंटम को बिगाड़ सकती हैं।

#1 एटमवेट डिविजन में ज्यादा अच्छा महसूस करेंगी

Samara Santos IMGL5879.jpg

सेंटोस की भिड़ंत अभी तक स्ट्रॉवेट डिविजन की 2 टॉप एथलीट्स से हुई हैं, जिनमें उन्होंने दिखाया कि वो क्या करने में सक्षम हैं। जिओंग मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं और मियूरा #4 रैंक की कंटेंडर, दोनों को ब्राजीलियाई एथलीट के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा था।

मेंग ताकतवर स्ट्राइक्स लगाने में विश्वास रखती हैं, लेकिन 27 वर्षीय दक्षिण अमेरिकी एथलीट ने ग्राउंड गेम में “द पांडा” को फंसाकर रखा था। सेंटोस अब अपनी बॉडी साइज़ के समान वाली एथलीट का सामना करेंगी, जहां जरूर उन्हें अपनी स्ट्राइक्स को लैंड करवाने में आसानी होगी।

जब स्किल लेवल इतना ऊंचा हो, तो एक छोटी गलती का भी बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। शायद एटमवेट डिविजन में ब्राजीलियाई स्टार जीत दर्ज कर पाएं।



#2 एक बेहतरीन फिनिशर

Samara Santos IMGL6041.jpg

सेंटोस का रीज़नल और नेशनल लेवल के पहले 12 मैचों में रिकॉर्ड 10-1-1 का रहा। उन्होंने अपनी 8 जीत अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर हासिल की हैं, जिनमें से 6 नॉकआउट से आईं।

वहीं उन्होंने 7 जीत पहले राउंड में दर्ज कीं इसलिए वो किसी भी क्षण अपने प्रतिद्वंदी को चौंकाने वाला मूव लगा सकती हैं।

मेंग भी खुद को नॉकआउट से हारते बिल्कुल नहीं देखना चाहेंगी। इसलिए मैच के पहले 5 मिनट बहुत अहम होंगे क्योंकि इसी समय में ब्राजीलियाई स्टार मैच को फिनिश करने की सबसे ज्यादा कोशिश करेंगी।

#3 ग्राउंड गेम भी कमजोर नहीं

Brazil's Samara Santos turns the tables on Ayaka Miura and nullifies her in with a triangle choke

सेंटोस ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के गढ़ से आती हैं और कई ब्लैक बेल्ट होल्डर्स की निगरानी में ट्रेनिंग लेती आई हैं।

हालांकि, उन्होंने अपने केवल 2 ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच सबमिशन से जीते हैं, लेकिन समय-समय पर वो अपनी ग्राउंड स्किल्स से भी सभी को प्रभावित करती आई हैं।

उदाहरण के तौर पर, ONE: DAWN OF HEROES में सेंटोस ने मियूरा के खतरनाक स्कार्फ होल्ड अमेरिकाना को विफल किया और उसके बाद ONE: BEYOND THE HORIZON में जिओंग की बैक को भी निशाना बनाया था।

सेंटोस के पास ना केवल डिफेंसिव स्किल्स हैं बल्कि वो आक्रामक होना भी जानती हैं और काउंटर अटैक्स कर भी फायदा उठाना अच्छे से जानती हैं। ये सभी चीजें उन्हें “द लॉयन सिटी” में जीत दिला सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जीना इनियोंग ने रिटायरमेंट प्लान को कैंसिल कर वापसी की जानकारी दी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.