जीना इनियोंग ने रिटायरमेंट प्लान को कैंसिल कर वापसी की जानकारी दी

Gina Iniong MNL9059 768x512

एक साल पहले तक जीना “कंविक्शन” इनियोंग टॉप एथलीट्स में से एक हुआ करती थीं।

फिलीपीना मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने अक्टूबर 2019 में अपने बॉयफ्रेंड रिचर्ड ऐराओस से शादी की और उसके 2 महीने बाद दक्षिण एशियाई खेलों में किकबॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता।

फिर जनवरी 2020 में इनियोंग ने ONE: FIRE & FURY में वापसी की। मॉल ऑफ एशिया एरीना में अपने देशवासियों के सामने उन्होंने भारतीय स्टार आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

उसके कुछ समय बाद ही इनियोंग ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की और अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए रिटायर होने के संकेत दिए। सभी के साथ Team Lakay के हेड कोच मार्क सांगियाओ भी नहीं जानते थे कि इनियोंग का भविष्य क्या होगा।

जून में सांगियाओ ने कहा था, “जीना की वापसी के बारे में हम अभी कुछ नहीं कह सकते। ये उनका फैसला है।”

“हमने इस परिस्थिति के बारे में ONE को पहले ही जानकारी दी और उन्होंने जीना के लिए शुभकामनाएं भी भेजी। उन्होंने ये भी कहा कि इनियोंग इस समय रिटायरमेंट के बारे में ना सोचें लेकिन ये उनकी जिंदगी है, वो जो भी फैसला लेंगी, हमारा उन्हें पूरा सपोर्ट मिलेगा।”



लेकिन अब बेटी को जन्म देने के 2 महीने बाद ही इनियोंग ने अपनी रिटायरमेंट को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है और वो वापसी करने की इच्छुक हैं।

31 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं सर्कल में वापसी करना चाहती हूं और मुझे इस खेल की बहुत याद आ रही थी।”

“जैसे ही मुझे ट्रेनिंग शुरू करने की अनुमति मिलेगी और जब मेरी बॉडी अच्छा फील करने लगेगी तो फैंस मुझे Team Lakay के सुपरस्टार्स के साथ ट्रेनिंग करते देख पाएंगे।”

Gina Iniong and coach Mark Sangiao

ब्रेक के समय पूर्व #5 रैंक की एटमवेट कंटेंडर को अहसास हुआ कि वो अपने करियर के सबसे अच्छे समय में प्रवेश कर रही हैं।

वो जानती हैं कि एक एथलीट अपने करियर में एक ही समय पर सबसे अच्छा प्रदर्शन कर पाता है और अपनी शारीरिक स्थिति का सबसे अच्छी स्थिति में होने का वो पूरा फायदा उठाना चाहती हैं।

इनियोंग ने कहा, “ये साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा, मैंने कई सबक सीखे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि मुझे समय की अहमियत का पता चला है।”

“आप पैसे से समय को नहीं खरीद सकते। ये एक ऐसी चीज है जिसका सही मौके पर आपको सबसे ज्यादा फायदा उठाना जरूरी होता है। ये जीवन के सबसे अनमोल चीजों में से एक है।”

Gina Iniong ADUX4412.jpg

जबसे जीना इनियोंग ने ब्रेक लिया है तबसे ONE Championship के एटमवेट डिविजन में बहुत कुछ बदल चुका है।

वो अब टॉप रैंक की विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट नहीं हैं, एक ऐसा स्थान जो अब #1 रैंक की एटमवेट कंटेंडर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा के पास है।

ज़ाम्बोआंगा के अलावा चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो, चीनी ग्रैपलर “MMA सिस्टर” लिन हेचीन और पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स ऐसे एथलीट्स हैं जो इनियोंग की गैरमौजूदगी में उभरकर सामने आई हैं।

“कंविक्शन” शादी और अब बेटी को जन्म देने तक सर्कल से दूर ही रही हैं, फिर भी वो ग्लोबल स्टेज पर होने वाली सभी चीजों पर नजरें बनाए हुए हैं और वो नई जनरेशन के एथलीट्स को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इनियोंग ने कहा, “मेरा डिविजन अब दिलचस्प बन गया है। कई नए प्रतिभाशाली एथलीट्स डिविजन से जुड़े हैं इसलिए मुझे अपने अगले मैचों का बेसब्री से इंतज़ार है। ONE से मुझे कोई भी प्रतिद्वंदी मिलेगा, मैं उसके खिलाफ मैच के लिए तैयार रहूंगी।”

“मैं खुद को दोबारा टॉप पर पहुंचाना चाहती हूं। फैंस को एक ज्यादा ताकतवर और खतरनाक एथलीट की वापसी की उम्मीद रखनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें: साल 2021 में अपने शानदार सफर को जारी रखने के लिए उत्साहित हैं क्रिश्चियन ली

न्यूज़ में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott