कॉम्बैट स्पोर्ट्स से लंबा ब्रेक लेने जा रही हैं जीना इनियोंग

Team Lakay star Gina Iniong

जीना “कंविक्शन” इनियोंग अपने परिवार पर ध्यान देने के लिए प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर से कुछ समय के लिए दूर जा रही हैं।

Team Lakay की 5वीं रैंक वाली विमेंस एटमवेट दावेदार ने अपने पार्टनर रिचर्ड अराओस के साथ पिछले अक्टूबर शादी कर ली थी। अब ये खुशनसीब जोड़ी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के इंतजार में है।

इनियोंग को जब पता चला कि वो गर्भवती हैं तो उन्होंने रिटायरमेंट के बारे में सोचा लेकिन इस फिलीपीना एथलीट और उनके हेड कोच मार्क सांगियाओ ने साथ में बैठकर तय किया कि जीवन बदलने वाले फैसले लेने का ये सही समय नहीं है।

सांगियाओ ने कहा, “वो रिटायरमेंट के बारे में सोच रही थीं लेकिन मैंने उनसे कहा कि अभी इसके बारे में मत सोचो। मैंने उनसे उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में सोचने को कहा। उसके बाद वो इस बारे में विचार कर सकती हैं। अगर वो सही में ऐसा न करना चाहें तो।”

“मैंने उनसे कहा कि अभी ये तय करना कठिन होगा। मैंने काफी सारे लोगों को रिटायर होते और रिटायरमेंट से वापस आते देखा है। ऐसे में उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प अपनी सेहत और प्रेग्नेंसी पर ध्यान देना रहेगा। उसके बाद ही अपने करियर के बारे चिंता करना सही रहेगा।”



इनियोंग इस समय सच में अपने करियर के चरम पर हैं।

“कंविक्शन” ने पिछले दिसंबर में किकबॉक्सिंग का 2019 साउथईस्ट एशियन गोल्ड मेडल जीता था। उसके बाद बीती जनवरी में ONE: FIRE & FURY में उन्होंने आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की थी।

इसके बाद उनका जीवन बदल देने वाली खबर आई कि वो मां बनने वाली हैं। इससे सबकुछ बदल गया।

सांगियाओ ने बताया, “SEA गेम्स के काफी पहले उन्होंने मुझे बताया था कि वो अपने परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि वो बूढ़ी हो रही हैं और उन्हें पहले ही एक बच्चे की चाहत है।”

“ये सच में एक बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने इसके लिए काफी समय तक इंतजार किया और अब जाकर उन्हें ये मिला है।”

https://www.instagram.com/p/B8vynibBcSB/

हो सकता है कि अब फैंस को काफी लंबे समय बाद इनियोंग सर्कल में वापसी करती दिखें लेकिन उनके पास ONE Championship और Team Lakay दोनों का पूरा समर्थन है।

सांगियाओ ने बताया, “हम ये नहीं बता सकते कि जीना इनियोंग वापसी करेंगी या नहीं। ये उनका फैसला रहेगा। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।”

“हम ONE को इस बारे में पहले ही बता चुके हैं और उन्होंने अपनी बधाइयां भी उन्हें भेजी हैं। उन्होंने भी उनसे रिटायरमेंट के बारे में सोचने को नहीं कहा है। ये उनकी जिंदगी है और वो जो भी करेंगी हम उन्हें सपोर्ट करेंगे।”

ये भी पढ़ें: खास फैंस के कारण जीना इनियोंग मनीला में जीत पाने के लिए बेताब थीं

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.