13 बातें जो आप मुहम्मद आइमान के बारे में नहीं जानते होंगे

Muhammad "Jungle Cat" Aiman looks across the ring to his opponent at ONE: DAWN OF HEROES

“जंगल कैट” मुहम्मद आइमान ने खुद को ONE Championship रोस्टर में एक दिलचस्प और अप्रत्याशित मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर साबित किया है।

पूर्व MIMMA फेदरवेट चैंपियन आइमान ने सितंबर 2016 में मलेशिया में अपने होमटाउन कुआलालंपुर में फैंस के बीच सफल प्रोमोशनल डेब्यू करते हुए हमवतन हिसाम “जेफरस” समसुदिन को हराया था।

निगारा स्टेडियम की निर्णायक जीत के बाद फुर्तीले “जंगल कैट” बेंटमवेट डिविजन में आ गए और वो इंडोनेशिया शिफ्ट हो गए ताकि Bali MMA में अपनी स्किल्स में सुधार सकें।

इसी के साथ उन्होंने The Home Of Martial Arts में पांच असाधारण जीत हासिल करके इस भार वर्ग में जगह पक्की कर ली।

आइए ग्लोबल स्टेज पर आइमान की दमदार वापसी से पहले उनके बारे में 13 बातें बताते हैं जो आपको जाननी चाहिए।

#1 कला के प्रति उनका प्यार

मार्शल आर्ट्स वो पहली कला नहीं है, जिसके लिए आइमान का प्यार जागा है।

बचपन में निगरी सेंबिलन में बड़े होते समय वो अपना ज्यादातर वक्त चित्रकारी में बिताते थे।

उन्होंने माना, “बचपन में मुझे खिलौने, पेंसिल और स्केचपैन में से किसी एक को चुनना होता तो मैं दूसरे विकल्प को चुनता था।”

#2 पसंदीदा खिलाड़ी

आइमान को ब्राजीलियाई स्केटबोर्डर लेटिसिया बुफोनी काफी पसंद हैं। वो उनके लाजवाब करतबों और उपलब्धियों के कायल हैं।

उन्होंने बताया, “मुझे स्केटिंग अच्छी लगती है। इसके अलावा उनकी पूरी कहानी भी पसंद है कि कैसे वो जो करना चाहती थीं, उसे सफलापूर्वक कर पाईं। ये जानकर मुझे भी बहुत प्रेरणा मिलती है।”

“जब वो छोटी थीं तो अमेरिका चली गई थीं। वहां बड़े होते हुए उन्होंने सोचा कि ये तो मैं भी कर सकती हूं। इसी तरह मैंने भी सोचा कि मैं अमेरिका जाकर वहां मार्शल आर्ट्स पर फोकस कर सफल बन सकता हूं।”

#3 मार्शल आर्ट्स के अलावा बड़ा लक्ष्य

अगर अलादीन के चिराग से निकला जिन्न उनकी तीन इच्छाएं पूरी करने को कहे तो उसमें से एक सर्फिंग में खुद को बेहतर बनाने और इंडोनेशिया में बाली की समुद्री लहरों पर काबू पाने की इच्छा शामिल होगी।

25 साल के एथलीट ने बताया, “जब मैं ट्रेनिंग में ज्यादा व्यस्त नहीं होता हूं, तब हफ्ते में चार दिन सर्फिंग करता हूं। अपने करियर के अलावा ये वो चीज है, जिसमें मैं सच में खुद को बेहतर बनाना चाहता हूं।”

#4 प्रैक्टिस का संकोच भरा पल

आइमान का सबसे संकोच भरा पल उनका सबसे दर्दनाक अनुभव भी रहा है।

मलेशियाई एथलीट ने याद करते हुए बताया, “पहले मेरे नाखून काफी लंबे थे और अचानक डॉनी (बाली MMA के हेड कोच डॉन कार्लोस क्लौज) को नाखून लग गया।”

“ऐसे में डॉनी को उनकी उंगली पर खरोंच लग गई। इस पर वो बिगड़ गए और उन्होंने मुझे किक मार दी। वो काफी तेज लगी थी।”

#5 पार्ट टाइम शेफ

जब वो मलेशिया में एमेच्योर लेवल पर मुकाबला कर रहे थे, तब उन्होंने वहां के इटेलियन रेस्टोरेंट में कुक की पार्ट टाइम जॉब भी की थी।

ऐसा उन्होंने अपने कुछ खर्चों और लाइफ स्टाइल को सपोर्ट करने के लिए किया था।

उन्होंने बताया, “मैं वहां हर रोज पास्ता और पिज्जा बनाता था। उस जॉब से मुझे कुछ पैसे मिल जाते थे, जिनसे मैं अपने रोजाना और ट्रेनिंग के खर्चे जुटा पाता था।”

#6 पसंदीदा ONE वर्ल्ड चैंपियंस

दो ऐसे ONE वर्ल्ड चैंपियंस एथलीट हैं, जो हमेशा “जंगल कैट” को सर्कल के अंदर और बाहर प्रोत्साहित करते रहते हैं।

इन दोनों में से एक हैं दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीस पाइथन” ना संग और ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन।

उन्होंने बताया, “मैं जब इन दोनों को देखता हूं तो मैं खुद को भी इसी तरह एक दिन देखना चाहता हूं। वो जिस तरह से बातें, ट्रेनिंग व मुकाबला करते हैं, मैं भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।”

#7 सबसे बड़ा डर

क्या आइमान को ऊंचाई से डर लगता है? नहीं, क्या उन्हें अंधेरे से डर लगता है? बिल्कुल नहीं।

इस एथलीट को सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि वो कहीं सर्कल में बुरा प्रदर्शन न कर दें।

उन्होंने सच बताते हुए कहा, “एक एथलीट के तौर पर मुझे इस बात से डर लगता है कि जिस तरह से मुझे प्रदर्शन करना चाहिए अगर मैं वैसा नहीं कर पाया तो। सच कहूं तो हारने से मुझे कभी डर नहीं लगता लेकिन जब ऐसा मालूम चलता है कि मैं और अच्छा कर सकता था, तो मुझे काफी डर लगने लगता है।”

#8 बचपन की महत्वाकांक्षा

निगरी सेंबिलन के एथलीट को वो दिन याद है, जब उनकी क्लास टीचर ने पूछा था कि बड़े होकर वो क्या बनना चाहते हैं।

असल में ये बात उन्हें ऐसे याद है, जैसे कल की ही बात हो।

उन्होंने बताया, “जब मेरी टीचर ने पूरी क्लास में घूमते हुए बच्चों से पूछा कि अपनी महत्वाकांक्षा बताओ तो मैंने बताया कि मैं फाइटर जेट का पायलेट बनना चाहता हूं। उस समय मैं बस सात साल का ही था।”

#9 एक ऐसी फिल्म, जिसे वो बार-बार देखना चाहेंगे

अगर उनके पास समय हो तो बाली के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बार-बार ट्रांसफॉर्मर्स फिल्म देखना चाहेंगे।

साल 2007 में आई इस साइंस फिक्शन फिल्म के वो बड़े फैन हैं। खासकर उन्हें ऑप्टिमस प्राइम की प्रेरणादाई बातें बहुत अच्छी लगती हैं।

उन्होंने बताया, “मुझे याद है, जब मैंने ये फिल्म सिनेमा में पहली बार देखी थी। ऑप्टिमस प्राइम को बोलते देख मैं वहां खड़ा हो गया था। उनकी बातें इतनी प्रेरणा देने वाली थीं कि मुझसे रहा नहीं गया।”

#10 पसंदीदा व्यंजन

जब भी आइमान अपने देश जाते हैं तो वो माता-पिता के घर में जरूर रहते हैं और अपनी मां के हाथ से बना केताम मसाक लिमाक चिली पड़ी जरूर खाते हैं। ये मलेशिया का एक पारांपरिक व्यंजन है।

उन्होंने बताया, “मैं जब भी मलेशिया जाता हूं तो ये व्यंजन जरूर खाता हूं।”

“मलेशिया के बाहर भी मैंने इससे मिलती जुलती डिश खाई हैं लेकिन उनमें से किसी में भी मेरे मां के हाथ की बनी डिश जैसी बात नहीं है। वो इसे सबसे अच्छा बनाती हैं।”

#11 वो देश जहां बार-बार जा सकते हैं

ONE Championship के दौरान “जंगल कैट” को पूरे एशिया में घूमने का मौका मिला लेकिन अगर उन्हें कहीं भी ज्यादा रुकने का मन करता है तो वो जगह है “द लैंड ऑफ राइजिंग सन।”

उन्होंने बताया, “मैं कहीं भी अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करता हूं।”

“अगर बाली और मलेशिया के अलावा किसी और जगह मुझे जाना पड़े तो मैं जापान जाना पसंद करूंगा। जापान उन जगहों में से है, जहां मुझे घर जैसा महसूस होता है।”

#12 जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

अपनी प्रेरणा के लिए आइमान को ज्यादा दूर नहीं देखना होता है। असल में उन्हें बड़ा करने वाले दो लोग यानी उनके माता-पिता ही उनकी प्रेरणा हैं।

उन्होंने बताया, “जब मैं अपने पिता की ओर देखता हूं तो वो पूरी जिंदगी में सबसे ज्यादा सब्र रखने वाले व्यक्ति नज़र आते हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी और में इतना सब्र देखा है।”

“जबकि दूसरी ओर मेरी मां हैं, जो बहुत मेहनत करती हैं और समझदार हैं। उन्होंने मेरे जीवन और करियर में काफी मदद की है।”

#13 एक चीज जिससे उन्हें सख्त नफरत है

मलेशिया के बेहतरीन एथलीट के लिए बस एक ही चीज ऐसी है, जिसे वो पूरी दुनिया से हटा देना चाहते हैं।

उन्होंने बताया, “हमें दुनिया में शांति बनाए रखनी चाहिए। लड़ाई एक ऐसी बेकार चीज है, जो बिना वजह लोगों की जान ले रही है।”

ये भी पढ़ें: 13 बातें जो आप आंग ला न संग के बारे में नहीं जानते होंगे

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35