ज़ेबज़्टियन कडेस्टम ने थानी को जवाब दिया, साथ ही अबासोव के साथ रीमैच पर भी नजरें टिकाई

Zebaztian Kadestam IMG_3874 768x512

पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम अब टाइटल के लिए अपने सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार है। 

अक्टूबर 2019 में स्वीडिश के स्टार ने अपने बेल्ट को टॉप स्टार कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ जकार्ता में आयोजित हुए ONE: DAWN OF VALOR में डिफेंड किया था और इसी जगह वो 11 महीनों पहले टाइटल पर कब्जा करने में सफल रहे थे।

हालांकि, उस रात चीज़ें कडेस्टम के पक्ष में नहीं गयी।

हालांकि, किर्गिस्तान के स्टार ने स्टॉकहोल्म के निवासी की जबरदस्त स्ट्राइकिंग का सामना अपने धमाकेदार ग्रैपलिंग अटैक से किया और जीत दर्ज करने के साथ ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया।



कडेस्टम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार थे लेकिन वो प्रतियोगिता की शुरुआत से ही खुद को महसूस नहीं कर पा रहे थे।

29 वर्षीय ने कहा, “मैं नहीं जानता कि मेरे शरीर को क्या हुआ लेकिन हमने दो मिनट तक फाइट की और फिर मुझे पूरे शरीर में थकावट महसूस होने लगी। मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और ये भावना पूरे मैच में मेरे साथ जुड़ी रही।

“मैं बहाने नहीं बना रहा हूँ। वो उनके जीवन की सर्वश्रेष्ठ रात थी और मेरी सबसे खराब रात थी। उन्होंने प्रदर्शन किया, मैंने नहीं। मैं उम्मीद करता हूँ कि उनका निर्णय विपरित होता लेकिन वही हुआ जो होने वाला था। इसके बावजूद मैं वापसी करूँगा।

ONE Welterweight World Champion Zebaztian Kadestam

“द बैंडिट” को पता है कि उन्हें सीधा वर्ल्ड टाइटल रीमैच नहीं मिलेगा इसलिए वो हर किसी का सामना करने के लिए तैयार है, जो उन्हें अबासोव के साथ एक और बाउट के करीब लेकर जा सकता है।

इसमें उनके पुराने विरोधी अगिलान “एलीगेटर” थानी का नाम भी शामिल है, जिन्होंने उन्हें हाल ही में ललकारा था और एक और मुकाबले की इच्छा रखी थी।

जुलाई 2018 में आयोजित हुए ONE: PURSUIT OF POWER में दोनों वेल्टरवेट स्टार्स की मुलाकात मेन इवेंट में हुई थी जहां दोनों ने अक्षीयता एरीना, कुआलालंपुर में एक शानदार मुकाबला लड़ा था।

भले ही लोकल स्टार ने स्वीडन के स्टार को धराशाई करने की कोशिश की लेकिन वो उन्हें कैनवास पर नहीं रख पाए और उन्होंने कडेस्टम के साथ पैरों पर खड़े रहकर ही फाइट करने का निर्णय लिया।

कडेस्टम की ताकतवर मॉय थाई स्ट्राइकिंग ने ही “एलिगेटर” के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थी। “द बैंडिट” ने तीसरे राउंड में थानी को धराशाई किया और पंचेस, नीज़ सहित क्रशिंग एल्बो की मदद से TKO से जीत दर्ज की।

ये पहला मौका था जब थानी अपनी जमीन पर हारे थे और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में फिनिश किये गए थे।

थानी जरूर बदला लेना चाहेंगे लेकिन कडेस्टम मानते हैं कि ये भिड़ंत उन्हें फिर वर्ल्ड टाइटल पिक्चर में लाकर खड़ा कर देगी।

Pancrase Gym Sweden के प्रतिनिधि ने कहा, “मैंने कभी भी किसी फाइट के लिए इनकार नहीं किया है, भले ही वो कितने भी छोटे नोटिस पर क्यों न हो। मैं किसी चीज़ के लिए मना नहीं करता और मैं किसी को बिना जवाब के ललकारने के लिए नहीं कहता इसलिए मैं थानी के साथ फाइट के लिए तैयार हूँ।”

“असल में मैं मानता हूँ कि हमारी वो फाइट ONE में मेरी सबसे मजेदार फाइट थी। सिर्फ इसलिए ही नहीं कि उसमें शानदार स्टॉपेज था बल्कि वो आगे आ रहे थे और मैं भी आगे आ रहा था, हमारे बीच कुछ शानदार स्ट्राइक्स का मुकाबला हुआ और वो मुझे टेकडाउन करने की कोशिश नहीं कर रहे थे। वो गेम प्लान का पालन करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन इसमें वो सफल नहीं हुए, इसलिए उन्होंने खड़े रहने और पंच लगाने की कोशिश की। मैं इसका सम्मान करता हूँ।”

“बहुत सारे अन्य लोग मुझपर ज्यादा समय तक वार नहीं करते क्योंकि सबको पता है कि मुझे खड़े रहना पसंद है। इसके बावजूद मैं उनका सम्मान करता हूँ जो सोचता है, ‘ठीक है, [मेरा गेम प्लान] काम नहीं कर रहा है, इसलिए मैं खड़े रहता हूँ।’ मैं इसका सम्मान करता हूँ और जरूर मैं उन्हें एक और मौका दूंगा।”

“मेरे पास साबित करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन मैं हफ्ते के किसी भी दिन फिस्टफाइट के लिए तैयार हूँ। मैं कुछ लोगों के साथ भविष्य में बाउट्स के लिए देख रहा हूँ लेकिन मैं कहूंगा कि एक और फाइट के बाद मैं अबासोव के लिए आ रहा हूँ।”

https://www.instagram.com/p/CBkbjR3Jk9X/

हालांकि, सिर्फ ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल ही कडेस्टम की नजरों में नहीं है। उनका ध्यान ONE Super Series में मुकाबला करना और मॉय थाई या किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप पर जीतने पर है।

उनके पास मॉय थाई में मुकाबला करने का अनुभव है लेकिन उन्होंने 5 सालों पहले “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” में हस्सा लिया था। अब वो 4-ऑन्स मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्ज़ के साथ कम्फर्टेबल है, “द बैंडिट” मानते हैं कि वो ONE Championship की हर शाखा में अपनी स्किल्स को टेस्ट करने के लिए बढ़िया विकल्प है।”

कडेस्टम ने कहा, “मुझे फिर बेचैनी महसूस हो रही है लेकिन ये ऐसी चीज़ है जो मुझे टीम के साथ करनी होगी क्योंकि अगर मैं वहां जा रहा हूँ तो मैं गोल्ड के लिए जा रहा हूँ। मैं सिर्फ पैसों या फाइट के लिए नहीं जा रहा हूँ, मैं हमेशा गोल्ड के लिए जाता हूँ।”

“हमें देखना होगा कि क्या मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आगे बढ़ सकता हूँ या मुझे दोनों को एक ही समय पर आगे लेकर जाना होगा लेकिन मैं मुझे इसमें रुचि नहीं है। मैं मानता हूँ कि ये मुझे सूट करेगी और खासकर मॉय थाई, क्योंकि आपके पास छोटे ग्लव्ज़ और केज होता है।”

“भले ही मेरे पास अन्य मॉय थाई एथलीट्स जितना अनुभव न हो लेकिन मैं काफी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट्स का हिस्सा रह चुका हूँ। मैं मानता हूँ कि मेरे चांस अच्छे है और ONE Super Series अभी स्ट्राइकर्स के लिए दुनिया की शीर्ष लीग है। इस वजह से मैं इसमें आना चाहता हूँ। जब मैं [मुकाबलों] से थक जाऊं तो मैं कोई भी सवाल पीछे नहीं छोड़ना चाहता।”

ये भी पढ़ें: ONE Championship में अगिलान थानी के टॉप 5 यादगार पल

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.