अगिलान थानी ने इमोशनल पोस्ट कर Monarchy MMA छोड़ने की घोषणा की

Agilan Thani at ONE CENTURY 1620x1080

अगिलान “एलीगेटर” थानी ने कुआलालंपुर में स्थित Monarchy MMA टीम के साथ करीब 9 साल बिताए हैं। लेकिन इस शुक्रवार, 29 मई को उन्होंने घोषणा की है कि वो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में आगे बढ़ने के लिए टीम का साथ छोड़ रहे हैं।

थानी ने लिखा, “Monarchy MMA में बिताया पहला दिन आज भी मुझे अच्छी तरह याद है, अपने पहले कोच समीर नूरी म्राबेट के साथ एक छोटे से कमरे में सूबा ब्रदर्स (किआनू सूबा और जियानी सूबा) के साथ मैंने ट्रेनिंग की थी।”

“ये कड़वा सत्य है लेकिन इससे आगे मैं एक अलग सफर की राह चुनना चाहता हूँ जिससे मैं ONE Championship के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी में भी नई रोशनी ला सकूं।”

थानी ने अपने पूर्व कोचों, साथियों और Monarchy MMA में रहे अपने स्टूडेंस का भी तहे दिल से धन्यवाद किया है।

इंस्टाग्राम पर किया गया ये पोस्ट मलेशियाई वेल्टरवेट सुपरस्टार की सत्यनिष्ठा का प्रमाण है। अब वो अपने प्रोफेशनल करियर के अगले चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: मोटा कहकर चिढ़ाए जाने से लेकर मलेशिया के हीरो बनने तक की कहानी

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 40 16 scaled
Nico Carrillo Shadow Singha Mawynn ONE Fight Night 40 19 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 10 scaled
ApiwatSorSomnuk PanpadejNFLooksuan OFF 1920X1280 scaled
Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled