वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट में पैचीओ को बड़े अंतर से हराना चाहते हैं सारूटा

Japanese MMA fighter Yosuke Saruta

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को कड़ी टक्कर देकर योसूके “द निंजा” सारूटा दोबारा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

दोनों मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार अभी तक एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 जीत दर्ज कर चुके हैं और शुक्रवार, 24 सितंबर को होने वाले ONE: REVOLUTION की ट्रायलॉजी बाउट में सारूटा जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने पैचीओ के खिलाफ इस बार अच्छा गेम प्लान तैयार किया है। इस बार उन्हें मेरे खतरनाक रूप का सामना करना होगा।”

“ये हमारी आखिरी भिड़ंत होगी और मैं इस प्रतिद्वंदिता को यहीं समाप्त करना चाहता हूं।”

जापानी स्टार ने अपने ONE Championship डेब्यू में एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को हराकर टाइटल शॉट हासिल किया था।

उसके बाद उन्होंने ONE: ETERNAL GLORY में Team Lakay के स्टार को विभाजित निर्णय से हराकर टाइटल अपने नाम किया था। वहीं ONE: ROOTS OF HONOR में पैचीओ ने चौथे राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कर अपनी हार का हिसाब बराबर किया।

पैचीओ के खिलाफ मैच और बेल्ट हारने के बाद भी “द निंजा” कमजोर नहीं पड़े हैं। इस हार से सबक लेकर उन्होंने पुरानी गलतियों में सुधार किया है और अब पहले से बेहतर प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

सारूटा ने कहा, “मैंने पैचीओ के खिलाफ अपने पिछले मैच को करीब 100 बार देखा है क्योंकि मैं अपनी कमजोरियों का पता लगाना चाहता था।”

“वीडियो देखने के बाद मुझे बुरा नहीं लगा। मेरे मन में कोई खेद जैसी भावना नहीं है और ना ही मैं उसे याद करना चाहता हूं। मुझे उस वीडियो को देख खुद में सुधार करना था। मुझे खुद को याद दिलाना था कि मैंने उस मैच में क्या गलतियां कीं।”

Yosuke Saruta IMGL0172.jpg

हालांकि कमजोरियों से पार पाना आसान नहीं था, लेकिन सारूटा को विश्वास है कि उनके द्वारा की कड़ी ट्रेनिंग व्यर्थ नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि उस फाइट में मैं अपनी राह से भटक चुका था क्योंकि मैंने अपने गेम प्लान पर फोकस नहीं किया।”

“मैं मैच को जल्द से जल्द फिनिश करना चाहता था। मैं बिना सोचे समझे अटैक कर रहा था और मेरे विरोधी ने इसका काफी फायदा उठाया। मैं मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रहा था और मैंने वहां आलसीपना अपनाकर बहुत बड़ी गलती की।”

Wajutsu Keishukai Hearts टीम के मेंबर इस बार भी पैचीओ पर अटैक करेंगे, लेकिन सावधानी बरतते हुए। यानी वो सूझबूझ भरे अटैक कर डिफेंडिंग चैंपियन पर दबाव बनाना चाहते हैं।

सारूटा ने कहा, “मैंने इस तरह की ट्रेनिंग पिछले 15 साल में कभी नहीं की है। मुझे जीत के लिए इसी तरह कड़ी मेहनत करनी होगी और आसान राह चुनने से बचना होगा। अगर मैंने कठिन राह चुनी तो जरूर दोबारा बेल्ट को हासिल कर पाऊंगा।”

“मैं पिछली बार की तरह अटैक करूंगा, लेकिन इस बार उनके लिए मेरे मूव्स को समझ पाना बहुत मुश्किल होगा। उन पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है। मैं उनके धैर्य की कड़ी परीक्षा लूंगा और अंत में जीत मुझे ही मिलेगी।”



सारूटा का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, साथ ही वो ये भी जानते हैं कि पैचीओ को हरा पाना आसान नहीं होगा।

पैचीओ का वर्ल्ड टाइटल इस फाइट में दांव पर लगा होगा, जिसे वो आसानी से खुद से दूर नहीं जाने देंगे। 25 वर्षीय एथलीट की स्किल्स शानदार हैं और सारूटा से बेल्ट जीतने के बाद 2 बार चैंपियनशिप को डिफेंड कर चुके हैं।

“द निंजा” जानते हैं कि फिलीपीनो एथलीट को हराना आसान काम नहीं है और इसके लिए उन्हें अपने अनुभव का भरपूर फायदा उठाना होगा।

सारूटा ने कहा, “मैं उनके खिलाफ मैच को लेकर उत्साहित हूं और ये भिड़ंत धमाकेदार होगी।”

“मेरे हिसाब से वो स्टैंड-अप गेम में रहकर फाइट करना चाहेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें ग्राउंड गेम से भी परहेज नहीं है। मगर मैं भी किसी भी पोजिशन में रहकर फाइट करने को तैयार हूं।

“मेरा उनसे 2 बार सामना हो चुका है इसलिए मुझे उनके स्टाइल, तकनीक और शारीरिक ताकत का अंदाजा है। मुझे एक खास रणनीति की जरूरत पड़ेगी और एनर्जी लेवल को अच्छे से मैनेज करना होगा क्योंकि एनर्जी इस मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।”

Yosuke Saruta YK 6627.jpg

पैचीओ को हराने के लिए सारूटा को पूरी जान झोंकनी होगी इसलिए जापानी एथलीट ने खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से भी तैयार किया है।

वो इस मुकाबले में शॉर्टकट जैसी चीजों से बचना चाहेंगे। उन्होंने जीत के लिए कड़ी मेहनत की है और “द पैशन” को हराकर ही दम लेंगे।

सारूटा ने कहा, “मेरा लक्ष्य केवल पैचीओ को हराना है। मैं जीत दर्ज कर वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं।”

“बेल्ट जीतना बहुत मुश्किल काम होगा इसलिए मुझे नहीं लगता कि फाइट के पहले हाफ में मैं उन्हें फिनिश कर पाऊंगा। अगर पहले राउंड में मुझे मैच में पिछड़ने का अहसास हुआ तो मैं उनपर निरंतर अटैक करने की रणनीति अपनाऊंगा।

“मैंने इस फाइट के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें चौथे या पांचवें राउंड में रीयर-नेकेड चोक से फिनिश कर पाऊंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.