मार्टिन गुयेन, इल्या फ्रेमानोव किसी भी तरह की चुनौती के लिए हैं तैयार

Martin Nguyen Kirill Gorobets LIGHTS OUT 1920X1280 57 768x512

पिछले मैच में जीत के बाद मार्टिन गुयेन अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को एक कठिन चुनौती को पार करते हुए अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।

ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III में डिविजन के पूर्व चैंपियन का सामना इल्या फ्रेमानोव से होगा, जिनके खिलाफ गुयेन एक कठिन मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।

गुयेन ने स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें डेब्यू कर रहे रूसी स्टार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फ्रेमानोव ने रीज़नल सर्किट में 10-1 का रिकॉर्ड कायम करने के बाद ONE Championship से कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है।

रूसी एथलीट की 8 जीत नॉकआउट से आई हैं इसलिए “द सीटू-एशियन” को अंदाजा है कि उन्हें स्टैंड-अप फाइटिंग के समय सावधान रहना होगा।

#3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर ने ONEFC.com से कहा:

“मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता। वो मेरे एक अच्छे दोस्त राफाएल फिजिएव के साथ ट्रेनिंग करते हैं, जो एक टॉप-लेवल के किकबॉक्सर हैं।

“मैं अपने कोचों द्वारा कही गई बातों और कुछ वीडियोज़ के आधार पर कह रहा हूं कि वो भी एक टॉप-लेवल के किकबॉक्सर हो सकते हैं इसलिए शुक्रवार को मैं अपने प्रदर्शन में कोई ढील नहीं छोड़ना चाहता।”

गुयेन ने अपनी स्ट्राइकिंग के दम पर कई सालों तक फेदरवेट डिविजन को डोमिनेट किया था इसलिए वो एक कठिन चुनौती मिलने पर भी पीछे नहीं हटेंगे।

वो रूसी एथलीट के गेम को परखते हुए सर्कल में रणनीति के साथ फाइट करने के लिए तैयार हैं।

फ्रेमानोव को स्टैंड-अप गेम में अपने विरोधियों को फिनिश करना अच्छा लगता है। इसलिए पूर्व चैंपियन नहीं चाहते कि उनका अहंकार आगे चलकर उन्हीं पर भारी पड़े, वो इसके बजाय हर तरह से फाइट करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

33 वर्षीय स्टार ने कहा:

“स्टाइल्स की भिड़ंत फाइट्स को दिलचस्प बनाती है इसलिए देखते हैं इस बार क्या होता है। मैं सर्कल में आकर आक्रामक फाइटिंग कर सकता हूं या रेसलिंग करूंगा, मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता।

“मुझे हाल ही में BJJ ब्राउन बेल्ट मिली है इसलिए ग्राउंड फाइटिंग हुई तो मुझे नहीं लगता कि वो मेरे साथ ग्राउंड पर रहना चाहेंगे। अगर ऐसा हुआ तो मैं उन्हें ऐसे हराने वाला हूं, जैसे किसी मछली को पानी से बाहर तड़पने के लिए छोड़ दिया जाता है।

“मगर हमें फाइट की शुरुआत स्टैंड-अप गेम में करनी होगी। एक किकबॉक्सर होने के नाते वो इसका फायदा उठा सकते हैं इसलिए मैं उनकी कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हूं।”

मार्टिन गुयेन को हराकर ONE में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं इल्या फ्रेमानोव

इल्या फ्रेमानोव जानते हैं कि उनके पास पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर मार्टिन गुयेन को हराकर ONE में एक नई पहचान कायम करने का मौका होगा।

ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू कर रहे 26 वर्षीय रूसी एथलीट को एक कमजोर विरोधी दिया जा सकता था, लेकिन वो कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटे हैं।

Kuzyna Fight Club और Tiger Muay Thai टीम के स्टार ने कहा:

“एक टॉप कंटेंडर के खिलाफ फाइट मिलने से मैं चौंका नहीं हूं। मैं मानता हूं कि टॉप-3 अभी तक एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं इसलिए उन्हें एक नए प्रतिद्वंदी की जरूरत है। मैं उन नए प्रतिद्वंदियों में से एक बनकर उत्साहित महसूस कर रहा हूं और #3 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ मैच जीतकर मैं टाइटल फाइट के एक कदम करीब पहुंच सकता हूं।

“अगर चाट्री सिटयोटोंग ने मुझे अवसर दिया तो मैं उसे भला ठुकराने का क्या अर्थ? मैं ONE द्वारा मिले ऑफर से खुश हूं। ये शायद मेरी किस्मत है, लेकिन किस्मत कड़ी मेहनत करने वालों के साथ होती है और जो हमेशा चुनौतियों के लिए तत्पर रहते हैं।”

वहीं फ्रेमानोव का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है।

उनकी 10 में से 8 जीत नॉकआउट से आई हैं, 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि वो डिविजन के सबसे खतरनाक पंचिंग स्किल्स वाले एथलीट्स के खिलाफ अच्छा करेंगे।

मगर गुयेन की तरह वो मानते हैं कि उनका शानदार MMA गेम उन्हें किसी भी क्षेत्र में जीत दिलाने के लिए काफी साबित होगा।

इसका मतलब वो हर तरह के अटैक के लिए तैयार रहेंगे और सबसे खास बात ये है कि वो अपने विरोधी को फिनिश कर खुद को इस डिविजन के सबसे बेस्ट एथलीट्स में से एक के रूप में साबित करना चाहते हैं।

फ्रेमानोव ने कहा:

“मेरा स्टैंड-अप गेम उनसे बेहतर है। मुझे लगता है कि मार्टिन मेरे साथ ज्यादा समय तक स्टैंड-अप गेम में नहीं रहना चाहेंगे और वो फाइट को ग्राउंड पर ले जाने की कोशिश करेंगे, मगर वहां भी उनकी मुश्किलें कम नहीं होंगी। मैं ग्राउंड के अलावा स्टैंड-अप गेम में भी हर तरह की चुनौती के लिए तैयार रहूंगा।

“मेरी क्राउड को यही सलाह है कि वो पलक भी ना झपकें और फाइट पर नजर बनाए रखें, जिससे वो मेरी जीत को मिस ना करें। मैं उन्हें शानदार तरीके से नॉकआउट करने वाला हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.