ONE: KING OF THE JUNGLE के लिए 2 बड़े वर्ल्ड टाइटल मैचों की घोषणा

ONE Strawweight Kickboxing World Champion Sam-A Gaiyanghadao and two-sport ONE World Champion Stamp Fairtex to headline ONE: KING OF THE JUNGLE on 28 February

“द लायन सिटी” में ONE Championship की वापसी जल्द हो रही है और आगामी इवेंट के लिए 2 वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों की घोषणा कर दी गई है।

शुक्रवार, 28 फरवरी को ONE: KING OF THE JUNGLE को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स, जेनेट “JT” टॉड के खिलाफ ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने वाली हैं, इनके बीच करीब एक साल बाद रीमैच होने वाला है।

इसके अलावा को-मेन इवेंट में पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ और रॉकी ओग्डेन आमने-सामने आने वाले हैं।

Thailand's Stamp Fairtex poses with American Muay Thai sensation Janet Todd

अपना ONE डेब्यू करने से लेकर अभी तक स्टैम्प अपराजेय ही रही हैं।

थाई सुपरस्टार ने अक्टूबर 2018 में अपने ONE डेब्यू में “किलर बी” चुआंग काइ टिंग को हराकर ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

उसके बाद उन्होंने एक्शन से भरपूर मुकाबले में जेनेट टॉड को हराकर पहला ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम किया था, ऐसा करने के साथ ही वो पहली 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।

अपने टाइटल्स को सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद उन्हें लगातार 3 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में भी जीत मिली है। 22 वर्षीय स्टार अब ग्लोबल स्टेज पर अपने अगले मुकाबले के लिए किकबॉक्सिंग में वापसी कर रही हैं।



हालांकि, स्टैम्प के साथ अपने पहले मैच में टॉड चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रही थीं, उसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक बार फिर टाइटल शॉट हासिल कर लिया है।

अमेरिकी स्टार के वर्ल्ड टाइटल के सफर की शुरुआत किकबॉक्सिंग में हुई। पहले उन्हें मई में चीनी स्ट्राइकर वांग चिन लॉन्ग पर दूसरे राउंड में TKO से जीत मिली और उसके बाद जुलाई में चुआंग को बहुमत निर्णय से हराया।

अक्टूबर में “JT” ने मॉय थाई में वापसी की और शानदार हेडकिक लगाकर एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को नॉकआउट किया।

जेनेट और स्टैम्प के बीच ये मैच ONE किकबॉक्सिंग नियमों के अंतर्गत होगा।

Sam-A Gaiyanghadao defeats Wang Junguang at ONE MARK OF GREATNESS

साथ ही को-मेन इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ इसी डिविजन में दूसरा टाइटल जीतने का प्रयास करेंगे।

36 वर्षीय थाई लैजेंड ने मई 2018 में सर्जियो वील्ज़न को चौथे राउंड में नॉकआउट कर पहला ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

हालांकि, एक साल बाद उन्हें चैंपियनशिप गंवानी पड़ी, उन्होंने नए स्पोर्ट में जाने का फैसला लिया और दिसंबर में हुए पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग को हराया।

अब वो अपनी फेवरेट मार्शल आर्ट्स कैटेगरी और अपनी पसंदीदा डिविजन में रहकर मैच में शामिल होने वाले हैं। 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए उन्हें ओग्डेन को हराना होगा।

https://www.instagram.com/p/B7UUmQ7JQZH/

ओग्डेन एक बेहतरीन मॉय थाई एथलीट हैं जो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में Boonchu Gym में महान स्ट्राइकर जॉन वेन की निगरानी में ट्रेनिंग लेते हैं।

ये ऑस्ट्रेलियन एथलीट WPMF बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, जिन्होंने बैंकॉक में काफी संख्या में मैचों का हिस्सा रहे हैं। अब उनका रिकॉर्ड 36-5-1 का है और वो अपनी एलीट स्तर की स्किल्स को ग्लोबल स्टेज पर लाने वाले हैं।

इनके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स योशीहिरो अकीयामा, अमीर खान, मेई यामागुची और ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट इस इवेंट का हिस्सा बनने वाली हैं।

अभी तक ONE: KING OF THE JUNGLE के लिए जिन मैचों की घोषणा हो चुकी है वो इस प्रकार हैं:

  • स्टैम्प फेयरटेक्स  vs.जेनेट टॉड (ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • सैम-ए गैयानघादाओ vs. रॉकी ओग्डेन (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • अमीर खान vs. किमिहीरो एटो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • योशीहिरो अकीयामा vs. शरीफ मोहम्मद (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • मेई यामागुची vs. मेंग बो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस एटमवेट)
  • ट्रॉय वर्थेन vs.मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • होनोरियो बानारियो vs. शेनन विराचाई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • टिफनी टियो vs. अयाका मियूरा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस स्ट्रॉवेट)
  • ऋतु फोगाट vs. वू चाओ चेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस एटमवेट)
  • हिरोकी अकीमोटो vs. अज़वान शे विल (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • एड्रियन मैथिस vs. हशीगटु (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • रदीम रहमान vs. जैफ चान (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4