बेंटमवेट में नई नॉकआउट ताकत दिखाने की योजना बना रहे जोनाथन हैगर्टी – ‘वो उठने लायक नहीं रहेंगे’

Jonathan Haggerty Mongkolpetch Petchyindee BAD BLOOD 1920X1280 31 768x512

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ऊपर के वेट क्लास में कदम बढ़ाने के साथ अपनी अतिरिक्त ताकत और मुकाबले को खत्म करने की क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।

ONE Fight Night 4 में ब्रिटिश सुपरस्टार रूसी स्ट्राइकर व्लादिमीर कुज़मिन के खिलाफ एक जबरदस्त मुकाबले में अपना बेंटमवेट डेब्यू करेंगे।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर 18 नवंबर (भारत में शनिवार, 19 नवंबर) को कुज़मिन के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए हैगर्टी तैयारी कर रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि इसमें साइज से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है।

वास्तव में उन्हें विश्वास है कि उनमें फ्लाइवेट से कहीं ज्यादा ताकत अब भी मौजूद है, जहां उन्हें अपनी हरेक जीत निर्णय के माध्यम से मिली थीं।

“द जनरल” ने बताया:

“मुझे पता है कि एक डिविजन ऊपर बढ़ने पर एथलीट्स से मुकाबला करना काफी कठिन हो जाता है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि फ्लाइवेट डिविजन में विरोधियों को कैनवास पर गिराने में मुझे संघर्ष करना पड़ रहा था। अब जब बेंटमवेट डिविजन में हूं तो मैं और भी ताकतवर बन गया हूं। प्रतिद्वंदियों को गिराने में पहले से ज्यादा सक्षम हो गया हूं और वो उठने लायक नहीं रहेंगे।”

पूर्व ONE चैंपियन होने के नाते हैगर्टी के पास अपने लक्ष्य रहते हैं।

हालांकि, शानदार एथलीट्स से भरे बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में स्टार्स पूर्व फ्लाइवेट फाइटर को हल्के में भले ही ले रहे हों, लेकिन 25 साल के लंदन निवासी एथलीट का कहना है कि ऐसा करके वो बड़ी गलती करने वाले हैं।

हैगर्टी ने कहा:

“मैं उम्मीद कर रहा हूं कि इस डिविजन के एथलीट मुझे हल्के में लेने की गलती ना कर बैठें, लेकिन उन्हें ये याद रखना चाहिए कि मैं एक डिविजन ऊपर आया हूं क्योंकि मैं हमेशा फ्लाइवेट में नहीं बना रहने वाला हूं। मैं अपना वजन बढ़ाने वाला हूं, मैं अपनी ताकत बढ़ा रहा हूं। मैं एकदम वैसा ही बन रहा हूं जैसे कि इस डिविजन के दूसरे फाइटर्स हैं।”

कुज़मिन के खिलाफ ब्रिटिश एथलीट अपना वही तरीका आजमाने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके उन्होंने फ्लाइवेट में खिताब हासिल किया था।

हालांकि, उनके विरोधी भी कोई हल्के-फुल्के फाइटर नहीं हैं बल्कि वो एक तगड़े और ताकतवर बेंटमवेट एथलीट हैं। रूसी एथलीट अपने ताकतवर पंचिंग काम्बिनेशंस का इस्तेमाल करते हैं और सर्कल में गजब के कलात्मक फुटवर्क से अपना प्रभाव जमाते हैं।

उनकी फाइट्स में एक दबदबे वाली डेब्यू जीत और Lumpinee मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मुआंगथाई पीके.साइन्चाई के खिलाफ करीबी विभाजित निर्णय के जरिए आई जीत भी शामिल है।

कुज़मिन के शानदार टैलेंट के बावजूद हैगर्टी को अपने स्किल सेट पर पूरा भरोसा है।

“मैं आपको बताना चाहूंगा कि मेरी पहली बेंटमवेट फाइट के लिए ये काफी मुश्किल प्रतिद्वंदी हैं, लेकिन जैसा कि कह चुका हूं कि मैं किसी से भी फाइट के लिए तैयार हूं और तैयार रहूंगा। मैं उम्मीद करूंगा कि वो आते ही मुझ पर हाथों से दबाव बनाना शुरू कर देंगे। वो मुझे अपनी ताकत से पछाड़ने में लग जाएंगे, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा पलटवार और मॉय थाई का अनुभव उनके खिलाफ काम आ जाएगा।”

हैगर्टी को लगता है कि वो नोंग-ओ के लिए ‘एक असली चुनौती’ साबित होंगे

ONE Fight Night 4 में अपने मौजूदा विरोधी से आगे की चीजों को देखने में जोनाथन हैगर्टी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और दूसरे शानदार बेंटमवेट एथलीट्स के खिलाफ खुद ही फाइट की कल्पना कर रहे हैं। दरअसल, वो खिताब की ओर कदम बढ़ाने की शुरुआत करने जा रहे हैं।

ऐसे में जाहिर है कि उन्होंने सर्कल में मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज थाई स्ट्राइकर नोंग-ओ गैयानघादाओ के साथ मुकाबले की कल्पना की होगी।

“द जनरल” काफी लंबे समय से डिविजन के किंग बने एथलीट के लिए परेशानी पैदा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं आगे की नहीं सोचना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा फुटवर्क और स्टाइल नोंग-ओ गैयानघादाओ के लिए असली चुनौती पेश कर सकता है। मेरा युवापन, मेरी फिटनेस बेहतरीन है और जैसे-जैसे मैं बेंटमवेट में आगे जाता रहूंगा तो और भी ज्यादा आत्मविश्वास से भरता जाऊंगा। मैं काफी फिट रहने वाला हूं इसलिए मुझे लगता है कि मेरा फुटवर्क और युवापन नोंग-ओ के लिए एक चुनौती साबित होने वाला है।”

ये बात तो अच्छी तरह से हैगर्टी समझते हैं कि कुज़मिन के खिलाफ एक धमाकेदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें तुरंत ही वर्ल्ड टाइटल का मौका नहीं मिलने वाला है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए वो एक ऐसे एथलीट को निशाना बनाना चाहते हैं, जो उन्हें सीधे बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में जगह दिला दे और वो हैं मुआंगथाई।

आत्मविश्वास से भरे ब्रिटिश एथलीट ने कहा:

“मैं अगला मुकाबला उनसे करना चाहता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उन्हें पराजित करने से मुझे ज्यादा फायदा मिलेगा। इससे मुझे सीधे टॉप-5 में जगह मिल जाएगी।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.