तत्सुमित्सु वाडा अपने प्रतिद्वंदी को कम आंकने की भूल नहीं करना चाहते

Tatsumitsu Wada DC 8640 768x512

पिछले साल तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा ने किसी सामुराई जैसा प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस के फैंस का दिल जीता था और अब ONE: FIRE AND FURY में भी वो खतरनाक और अनडिफेटेड प्रतिद्वंदी को हराने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।

अगले शुक्रवार, 31 जनवरी को DEEP फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन की मॉल ऑफ एशिया एरीना में वापसी हो रही है जहाँ उनका सामना हाई-प्रोफाइल मैच में ब्राजील के इवानिल्डो डेल्फिनो से होने वाला है।

जैसा कि वाडा पिछले मैचों में अपने डिविजन के टॉप एथलीट्स के खिलाफ करते आए हैं, कुछ उसी तरह की रणनीति के साथ वो आगामी मुकाबले में उतरने वाले हैं। उनका प्लान यही है कि वो नॉन-स्टॉप एक्शन से अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव और फैंस का मनोरंजन भी कर सकेंगे।

“द स्वीपर” का मानना है कि बॉक्सिंग स्टाइल और ग्रैपलिंग गेम से वो अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे क्योंकि इसी प्लान के सहारे उन्हें ग्लोबल स्टेज पर 2 बड़ी जीत मिली हैं।

अपने पिछले मुकाबलों के प्रदर्शन से उन्हें काफी सम्मान भी मिला है और उनका सम्मान करने वालों की लिस्ट में ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन भी शामिल हैं। इस बात को जॉनसन ने भी माना था कि वाडा के खिलाफ उनका मैच पिछले कुछ सालों का सबसे कठिन मुकाबला साबित हुआ है।

डेल्फिनो चाहे किसी भी रणनीति के साथ उतरें, “द स्वीपर” ने कहा है कि वो सभी चुनौतियों से आगे बढ़ते हुए जीत के बारे में सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं आगे बढ़ते रहना चाहता हूँ और उन्हें टेकडाउन कर फाइट को कंट्रोल करना चाहता हूँ।”

“स्क्रैम्ब्लिंग और बॉक्सिंग मेरी ताकत हैं। परिस्थिति पर निर्भर करते हुए मैं कभी भी अपने गेम प्लान में बदलाव कर सकता हूँ। ये सब उनके गेम प्लान पर निर्भर करता है लेकिन मैं ग्रैपल कर सकता हूँ इसलिए मैं ग्रैपलिंग जरूर करूंगा और परिस्थिति के अनुसार मैं गेम प्लान में बदलाव करूंगा।

“मैंने उनके मैचों की कोई वीडियो नहीं देखी है। मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि उनका स्टाइल कैसा है। मैं उनके मूव्स को उसी समय काउंटर करूंगा और अपने गेम से उनपर दबाव बनाने की कोशिश करूंगा।”



वाडा को अपने प्रतिद्वंदी से काफी ज्यादा अनुभव है और उन्होंने डेल्फिनो से 4 गुना ज्यादा प्रोफेशनल मुकाबले लड़े हैं लेकिन वो इस बात पर ज्यादा निर्भर नहीं होना चाहते।

ब्राजील के स्टार ने चाहे अभी तक 8 ही मैचों में हिस्सा लिया हो लेकिन उन्होंने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिनमें 6 फिनिश भी शामिल हैं और इसी के सहारे उन्होंने Jungle Fight फ़्लाइवेट चैंपियनशिप भी जीती थी। इसलिए 31 वर्षीय टोक्यो निवासी एथलीट के सामने वो कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अनुभव का मुझे इस मैच में कोई लाभ मिलने वाला है। उन्हें अभी तक हार नहीं मिली है और मुझे लगता है कि वो शानदार मोमेंटम के साथ इस मुकाबले में उतर रहे हैं।”

वाडा ने चाहे बड़ी आसानी से ये बात कह दी हो कि उन्हें अनुभव का ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा लेकिन जब मैच में जीत की बात आती है तो जरूर उन्हें खुद पर भरोसा होगा कि वो नॉकआउट जीत हासिल कर सकते हैं।

Japan's Tatsumitsu Wada connects with an inside leg kick at ONE: DAWN OF HEROES

अगर डेल्फिनो खड़े रहकर मुकाबले से बचते हैं तो “द स्वीपर” भी मॉल ऑफ एशिया एरीना में अपनी बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स से लोगों को चौंकाने के लिए तैयार हैं।

“जॉनसन के खिलाफ मुकाबले में मैं अपने गेम प्लान पर फ़ोकस करने में सफल रहा था। अगर अगले मैच में मैं अपनी ताकत का इस्तेमाल कर कड़ी चुनौती पेश करता हूँ तो जरूर परिणाम मेरे पक्ष में ही निकल कर आएगा।

“यदि मुझे मौका मिला तो मैं क्रॉस-बॉडी राइड का प्रयोग जरूर करना चाहूंगा और इसके लिए मैं पूरी तरह तैयार हूँ। मैं सभी को दिखाना चाहता हूँ कि मैं कितनी तेजी से मूव करता हूँ, मनीला मुझे कॉल कर रहा है और मैं इस कॉल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ।”

ये भी पढ़ें: शाओलिन से लेकर ONE Hero Series के बड़े स्टार कैसे बने शे वेई

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4