ONE: FIRE AND FURY के स्टार्स के टॉप-5 सबमिशन

Jenny Huang IMG_0883 768x512

ONE Championship की फिलीपींस की राजधानी मनीला में वापसी हो रही है। 2020 में पहली बार कंपनी के सबसे बेहतरीन सबमिशन स्पेशलिस्ट एथलीट आगामी इवेंट में शामिल होने वाले हैं।

शुक्रवार, 31 जनवरी को होने वाले ONE: FIRE AND FURY में सर्कल में जबरदस्त फिनिश देखने को मिलने वाले हैं।

मॉल ऑफ एशिया एरीना में होने वाले इस इवेंट के कार्ड से पहले हम बताने वाले हैं कि आपको किस तरह की स्किल्स 31 जनवरी को देखने को मिलेंगी। आइए डालते हैं एक नजर ONE: FIRE AND FURY के स्टार्स के टॉप-5 सबमिशन पर।

#1 पैचीओ ने दिखाई बागियो जिउ-जित्सु

Joshua Pacio submits Pongsiri Mitsatit with a CRAZY submission at 3:37 of Round 1!

Joshua Pacio submits Pongsiri Mitsatit with a CRAZY submission at 3:37 of Round 1!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, July 27, 2018

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ का पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट के खिलाफ अनोखे अंदाज में आया फिनिश अभी तक दुनिया भर के फैंस द्वारा लाखों बार देखा जा चुका है लेकिन अभी तक इसे दोहराया नहीं गया है।

Team Lakay के स्टार ने जुलाई 2018 में हुए ONE: REIGN OF KINGS में “पैशन लॉक” लगाया था। उन्होंने पहले राउंड में एक भी सेकेंड पोंगसिरी को अटैक करने का मौका नहीं दिया था। पैचीओ ने मिटसाटिट की बैक को निशाना बनाया और रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत हासिल करने की कोशिश की लेकिन उनके प्रतिद्वंदी ने बेहतरीन डिफेंस दिखाया।

उसके बाद “द पैशन” ने इसके बाद अपने प्रतिद्वंदी के बाएं हाथ को जकड़ लिया और टू-ऑन-वन ग्रिप लगाई, जिसे उन्होंने मिटसाटिट की बैक पर रहते हुए लगाया था। जल्द ही मिटसाटिट ने टैप आउट कर दिया।

#2 सिल्वा का सिग्नेचर मूव

A spectacular submission win that secured him a shot at the ONE Strawweight World Title. The rest is history.

A spectacular submission win that secured him a shot at the ONE Strawweight World Title. The rest is history.

Posted by ONE Championship on Sunday, December 31, 2017

एलीट स्तर के ग्रैपलर्स के बीच की इस भिड़ंत में एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने हयाटो सुजुकी के खिलाफ अपनी ब्लैक बेल्ट और वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली ब्राजीलियन जिउ-जित्सू स्किल्स को दर्शाया था। इस मैच में स्लिक आर्मबार से हार के साथ ही जापानी स्टार की 19 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक का भी अंत हो गया था।

नवंबर 2017 में हुए ONE: LEGENDS OF WORLD के इस मैच के पहले राउंड में सिल्वा पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने कुछ सेकेंड बाद ही बटरफ़्लाई गार्ड लगाते हुए सुजुकी पर अपना पहला अटैक किया।

“लिटल रॉक” ने पहले जापानी एथलीट के बाएं हाथ को निशाना बनाया लेकिन तभी उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर जाकर दाएं हाथ पर अपना ध्यान केंद्रित किया। इससे सुजुकी के सिर पर दबाव बढ़ने लगा और रोल करते हुए जीत हासिल की जो अब उनका ट्रेडमार्क फिनिश बन चुका है।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन अब टाइटल के लिए एक बार फिर चैलेंज करने वाले हैं और उनके सामने पैचीओ होंगे।

#3 किंगड ने टोक्वेरो पर लगाया बेहतरीन आर्मबार

Masterful armbar set-up from Danny Kingad!

Masterful armbar set-up from Danny "The King" Kingad!Jakarta | 22 September | LIVE and FREE on the ONE Super App: http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast | Tickets: http://bit.ly/oneconquest18

Posted by ONE Championship on Sunday, September 2, 2018

दिसंबर 2016 में ONE: AGE OF DOMINATION में हुआ डैनी “द किंग” किंगड और यूजीन टोक्वेरो के बीच का ये मुकाबला पहले सेकेंड से ही एक पक्ष में जाता दिखाई दे रहा था।

किंगड ने अपने हमवतन को मैच के शुरुआती चरण में ही नीचे गिराने में सफलता पाई और वहाँ से मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। उन्होंने टोक्वेरो द्वारा निकलने के प्रयास का इंतज़ार किया और उसके बाद अपने प्रतिद्वंदी के दाएं हाथ पर दमदार अंडरहुक लगाया। Team Lakay के स्टार एथलीट ने बिना देरी किए आर्मबार लगाने की कोशिश की और सफल भी रहे।

किंगड का सामना अब ONE: FIRE AND FURY में ONE Warrior Series से आए शे वेई से होने वाला है।

#4 “द स्वीपर” को अपना पहला मैच जीतने में 1 मिनट से भी कम समय लगा

Tatsumitsu Wada locks in a deep rear naked choke to force the tap from Eugene Toquero at 0:52 of Round 1!

Tatsumitsu Wada locks in a deep rear naked choke to force the tap from Eugene Toquero at 0:52 of Round 1! Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Saturday, November 17, 2018

तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा ने नवंबर 2018 में हुए ONE: WARRIOR’S DREAM में यूजीन टोक्वेरो पर शानदार रीयर-नेकेड चोक लगाया था।

DEEP फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन ने टोक्वेरो की आक्रामक स्ट्राइकिंग का फायदा उठाया और बेहतरीन लेफ्ट हुक लगाने के बाद उनकी बैक को निशाना बनाया। वाडा ने बिना देरी किए अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराने के बाद लॉक लगाया जिससे टोक्वेरो पर दबाव बढ़ने लगा।

अगले ही पल टोक्वेरो ने टैप आउट कर दिया और ग्लोबल स्टेज पर पहला मैच जीतने में वाडा को केवल 52 सेकेंड लगे।

31 जनवरी को इस 31 वर्षीय जापानी स्टार का सामना इवानिल्डो डेल्फिनो से होना है।

#5 “लेडी गोगो” का जन्म

Relive Jenny Huang 黃偵玲​'s submission masterclass.

Relive Jenny Huang 黃偵玲's submission masterclass.Manila | 20 April | TV: Check local listings for global broadcast | Tickets: http://bit.ly/onehonor18

Posted by ONE Championship on Wednesday, March 28, 2018

एक ऐसा लम्हा जिसने जेनी “लेडी गोगो” हुआंग के करियर को एक नई दिशा दी थी। जूडो में ब्लैक बेल्ट होल्डर को ONE: AGE OF DOMINATION में अप्रैल ओसेन्यो के खिलाफ दुर्लभ सा नजर आने वाला सबमिशन मूव लगाने के कारण ये निकनेम मिला था।

हुआंग ने फिलीपींस की एथलीट पर कई सबमिशन लगाए लेकिन उन्हें फिनिश तब मिला जब ओसेन्यो ने दूसरे राउंड में वापसी करने की कोशिश की थी। चीनी एथलीट ने भी जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी फ्लेक्सिबिलिटी के सहारे अपना दायां पैर ओसेन्यो के कंधे पर ला दिया।

हुआंग ने अपनी प्रतिद्वंदी की चिन (ठोड़ी) के नीचे पैर फंसाया और उसके बाद Team Lakay के सिर पर दबाव बनाया जिससे उन्हें जीत मिली।

मॉल ऑफ एशिया एरीना में अब हुआंग जोमारी टोरेस के खिलाफ जीत के इरादे से सर्कल में उतरने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: पैचीओ vs सिल्वा, फोलायंग की मनीला में वापी तय

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19