सुपरगर्ल की बार्बी को चेतावनी: ‘मेरे पंचों से बचकर रहना’

A very happy Supergirl Jaronsak Muaythai, who wins her debut

Marrok Force MMA जिम में बड़ी बहन वंडरगर्ल को जॉइन करने के बाद सुपरगर्ल अपनी दूसरी ONE Super Series फाइट के लिए अच्छे से खुद को तैयार कर रही हैं।

सुपरगर्ल का मैच साल 2022 के ONE Championship के पहले इवेंट में होगा।

शुक्रवार, 14 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE: HEAVY HITTERS में 18 वर्षीय थाई एथलीट की भिड़ंत एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा से होगी।

सुपरगर्ल ने बेलारूसी स्टार के बारे में कहा, “उनकी किक्स बहुत तेज हैं और वो मुझसे ताकतवर भी दिखती हैं इसलिए मैंने भी ताकत को बढ़ाने पर फोकस किया है।”

उम्र बढ़ने के साथ ताकत बढ़ती है इसलिए सुपरगर्ल ने भी अपने लिए प्लान तैयार किए होंगे।

फिर भी थाई स्टार को अपनी विरोधी से कोई डर नहीं लग रहा क्योंकि वो जानती हैं कि मैच का परिणाम ताकत के अलावा भी कई अन्य चीज़ों पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा, “सब चीज़ें बढ़ती उम्र और ताकत पर निर्भर नहीं करतीं। मैं अपनी तकनीक के जरिए उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हूं।”

सुपरगर्ल के खतरनाक मूव्स में से एक नी स्ट्राइक भी है, जिसे वो सीधे अपनी विरोधी के पेट के हिस्से पर लैंड करवाती हैं।

थाई स्टार ने इस मूव को लगाने में इतनी महारत हासिल कर ली है कि वो क्लिंच गेम में हिप-टू-हिप भी लगा सकती हैं।

मगर ONE: A NEW BREED II में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में उन्होंने अपने खतरनाक राइट हैंड की मदद से मिलाग्रोस लोपेज़ को धमाकेदार अंदाज में मात दी थी।

सुपरगर्ल ने चाहे ब्राजीलियाई एथलीट को 60 सेकंड में नॉकआउट कर दिया हो, लेकिन युवा एथलीट का मानना है कि वो उस मैच में अपनी सभी स्किल्स का प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत घबराई हुई थी और प्लान के अनुसार मैंने बहुत कम चीज़ें कीं। वहां जो भी हुआ स्थिति के हिसाब से हुआ, जैसे मैंने उनके पैर को पकड़कर पंच लगाने के बारे में पहले नहीं सोचा था। मैंने स्थिति के हिसाब से अटैक किया क्योंकि सामने से आ रहे पंच का जवाब आप भी पंच से देने की कोशिश करते हैं।”

“जीत के बाद मुझे लगा कि फाइट ज्यादा देर चलनी चाहिए थी। मुझे केवल एक मिनट में जीत मिली और मुझे अपना बेस्ट देने का मौका ही नहीं मिल पाया।”



ONE: HEAVY HITTERS की मॉय थाई बाउट में सुपरगर्ल को दुनिया पर छाने का एक और अवसर मिलने वाला है।

अगर Marrok Force टीम की स्टार को एक और बड़ी जीत मिली तो वो ONE वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के सफर की तरफ मजबूती के साथ कदम बढ़ा लेंगी।

मगर सुपरगर्ल अभी वर्ल्ड टाइटल बाउट नहीं चाहतीं। वंडरगर्ल के खिलाफ जीत के बाद युवा स्टार एक पुरानी हार का बदला पूरा करना चाहती हैं। बदला, एक ऐसी एथलीट के खिलाफ जो सुपरगर्ल की बहन को हराने वाली पहली एथलीट बनी थीं।

सुपरगर्ल ने कहा, “मैं जैकी बुंटान को हराकर वंडरगर्ल की हार का बदला पूरा करना चाहती हूं।”

वंडरीएवा भी कुछ ऐसी ही वजह से सुपरगर्ल को हराना चाहती हैं।

“बार्बी” को अप्रैल 2021 में बुंटान के खिलाफ बहुमत निर्णय से हार मिली थी और अब वो Boxing Works टीम की स्टार के खिलाफ दोबारा फाइट चाहती हैं। वहीं सुपरगर्ल मानती हैं कि 30 वर्षीय एथलीट अपनी ताकत और अनुभव की मदद से जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगी।

इसी के साथ थाई स्टार ने अपनी विरोधी को चेतावनी दे दी है।

उन्होंने कहा, “मेरी उम्र कम हो सकती है, लेकिन मेरे पंचों से बच पाना तुम्हारे लिए बहुत मुश्किल होगा।”

ये भी पढ़ें: मुरात आयगुन पर आसान जीत की उम्मीद कर रहे हैं रोमन क्रीकलिआ

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.