2021 की महिला ONE Super Series स्ट्राइकर ऑफ द ईयर बनीं जेनेट टॉड

Janet Todd Anne Line Hogstad ONE on TNT II 1920X1280 33 768x512

2020 में ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद जेनेट “JT” टॉड ने इस साल मॉय थाई पर फोकस किया, जिसमें उन्होंने 2 बड़ी जीत दर्ज की हैं।

उन 2 बड़ी जीतों के बाद उनकी स्ट्राइकिंग स्पोर्ट्स में विनिंग स्ट्रीक 6 मैचों की हो गई है और इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 2021 में ONE Super Series की महिला फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

#1 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर टॉड के 2021 के सफर की शुरुआत रैंकिंग्स में चौथे स्थान पर मौजूद और पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अल्मा जुनिकु के खिलाफ मैच से हुई।

दोनों की भिड़ंत 19 मार्च को ONE: FISTS OF FURY III में हुई, जिसमें बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। पहले राउंड में टॉड ने जुनिकु को दमदार जैब्स और पंच लगाए और दूसरे राउंड में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को क्षति पहुंचानी जारी रखी।

तीसरे और अंतिम राउंड में जुनिकु ने शानदार तरीके से अटैक किया, लेकिन अमेरिकी एथलीट भी मैच का कंट्रोल अपने हाथ में बनाए रखना चाहती थीं। इसलिए टॉड ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार को प्रभावशाली स्ट्रेट राइट हैंड्स लगाने के बाद सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

एक महीने बाद “ONE on TNT III” में उनकी भिड़ंत #3 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर ऐनी “निंजा लाइन” होगस्टैड से हुई, जिसे यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था।

https://www.instagram.com/p/CNrKLg0JqAu/

शुरुआत से टॉड ने बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस और अलग-अलग तरह की किक्स लगाकर फाइट पर अपना कंट्रोल बना लिया था। दूसरी ओर, होगस्टैड के लिए खुद को डिफेंड करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक कि उनके क्लीन शॉट्स भी “JT” को ज्यादा क्षति नहीं पहुंचा पा रहे थे।

समय बीतने के साथ स्थिति टॉड के लिए बेहतर और होगस्टैड के लिए बदतर होती गई क्योंकि अब मैच में अटैक केवल “JT” की ओर से हो रहा था।

अंतिम राउंड में टॉड की लेफ्ट बॉडी किक उनकी विरोधी के लिवर के हिस्से पर जाकर लैंड हुई, जिसके प्रभाव से “निंजा लाइन” बहुत दर्द में नजर आईं। नॉर्वे की एथलीट 8-काउंट का जवाब नहीं दे पाईं और इसी के साथ टॉड ने 2021 में मॉय थाई में अपनी दूसरी जीत प्राप्त की।

Muay Thai star Janet Todd fights Anne Line Hogstad at "ONE on TNT II"

उन 2 बड़ी जीतों के बाद टॉड मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ की अगली चैलेंजर बन सकती हैं। फैंस भी 2022 में दोनों वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत को देखने को उत्साहित होंगे।

वहीं 2021 में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद महान किकबॉक्सर अनीसा “C18” मेक्सेन भी रैंकिंग्स में प्रवेश कर चुकी हैं। इसलिए टॉड को फ्रेंच सुपरस्टार के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।

चाहे टॉड मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करें या अपनी किकबॉक्सिंग बेल्ट को डिफेंड करने सर्कल में उतरें। इतना जरूर तय है कि अमेरिकी स्टार के लिए अगला साल बहुत चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: ONE के 2021 पुरुष MMA फाइटर ऑफ द ईयर बने ओक रे यूं

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)