स्टीफन लोमन की भविष्यवाणी, जॉन लिनेकर को वर्ल्ड टाइटल रीमैच में फिनिश कर देंगे फैब्रिसियो एंड्राडे

Mitch Chilson interviewing Stephen Loman after win against Bibiano Fernandes

जॉन लिनेकर और फैब्रिसियो एंड्राडे के बीच होने वाला ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच MMA फैंस के दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है, लेकिन खासतौर पर स्टीफन लोमन इस मुकाबले को अपने मतलब से देख रहे हैं।

ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II के मेन इवेंट में होने वाली बाउट के विजेता से #3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर अगली बार मुकाबला कर सकते हैं। इस वजह से वो शनिवार, 25 फरवरी को होने वाली फाइट पर अपनी नजरें बारीकी से गड़ाए रखेंगे।

इन सब बातों के अतिरिक्त, लोमन थाईलैंड के बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक करीबी बाउट होने का अंदेशा लगाए बैठे हैं।

वो जानते हैं कि पिछले साल अक्टूबर में लिनेकर के साथ भिड़ंत में #1 रैंक के एंड्राडे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से नो-कॉन्टेस्ट घोषित हुए मैच से पहले मजबूत स्थिति में थे, लेकिन वो पूर्व डिविजनल किंग के जीतने के अवसरों को नकार नहीं रहे हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए “द स्नाइपर” खिताब के लिए होने वाले इस रीमैच को दोनों में से किसी की भी ओर जाते हुए देख सकते हैं।

उन्होंने बतायाः

“एंड्राडे का भरोसा बहुत दृढ़ है। मुझे लगता है कि वो अपनी लय प्राप्त कर चुके हैं और अब उनकी स्ट्राइकिंग दूसरे स्तर पर आ गई है। शरीर पर पड़ने वाली उनकी स्टेप-नी बहुत खतरनाक होती है। उनकी नी और किक ही उन्हें खास बनाती हैं।

“दूसरी ओर, मुझे ये भी लगता है कि अगर लिनेकर अपने गेम प्लान को बदलेंगे तो उनके पास जीतने का मौका होगा। वो रेसलिंग के महारथी हैं। अगर वो इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो मुझे भरोसा है कि उनके पास जीतने का अच्छा मौका होगा।”

फिर भी Team Lakay के प्रतिनिधि को एंड्राडे का पराजित होना मुश्किल लगता है, जो ONE Championship में शानदार तरीके से आगे बढ़ते जा रहे हैं।

संगठन में शामिल होने के बाद से 6 मुकाबलों में अपराजित “वंडर बॉय” ने वर्ल्ड टाइटल बाउट तक पहुंचने से पहले 3 नॉकआउट और एक सबमिशन के साथ 5 जीत दर्ज की हैं।

कई लोगों को लगता था कि एंड्राडे की स्ट्राइकिंग को परखकर सच में लिनेकर उनको जोरदार जवाब देंगे, लेकिन पिछले मुकाबले में युवा फाइटर ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे देखने के बाद लोमन का मानना है कि वो ही इस बार खिताब जीतने के असली हकदार हैं।

उन्होंने कहाः

“अगर आप मुझे इस मैच की भविष्यवाणी करने के लिए कहेंगे तो मैं अब भी तकनीकी नॉकआउट के माध्यम से एंड्राडे को ही जीत दर्ज करने वाला मानूंगा। मुझे लगता है कि वो मैच की उसी जगह से शुरुआत करेंगे, जहां से उन्होंने पिछली फाइट छोड़ी थी।”

स्टीफन लोमन 2023 में अपने वर्ल्ड टाइटल शॉट की राह देख रहे हैं

फैब्रिसियो एंड्राडे की तरह स्टीफन लोमन भी मार्शल आर्ट्स के ग्लोबल स्टेज पर कदम रखने के बाद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं।

उन्होंने लगातार 3 जीत दर्ज की हैं। इसमें पिछली बाउट में पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस पर अब तक की उनकी सबसे दबदबे वाली जीत भी शामिल है। ऐसे में फिलीपीनो एथलीट ने खुद को बेंटमवेट डिविजन में आगे की ओर बढ़ते हुए ही पाया है।

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि “द स्नाइपर” भविष्य में जल्द ही खिताब के लिए चुनौती देने को तैयार हैं। ऐसे में लोमन इस बात से पूरी तरह सहमत हैं और वो ONE Fight Night 7 के बाद खिताब के लिए बाउट करने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहाः

“चाट्री सिटयोटोंग से इस तरह की बातें सुनकर वास्तव में बहुत प्रोत्साहित हुआ क्योंकि मैं धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता जा रहा हूं। मुझे मालूम है कि इस साल मेरे पास मौका है। लिनेकर और एंड्राडे के बीच होने वाली बाउट के विजेता से मेरी भिड़ंत होने की बात चल रही है। इस वजह से ये सारी चीजें मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा के तौर पर हैं।

“मुझे लगता है कि मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। दोनों में से जो भी खिताब जीतेगा, मैं उसका सामना करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे सिर्फ अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान देना है और आगे बढ़ते रहना है, ताकि जो भी जीते मैं उसके साथ मुकाबला कर सकूं।”

वास्तव में देखें तो लोमन टॉप फाइटर्स के निशाने पर हैं। एंड्राडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्हें उबाऊ बताया था।

हालांकि, उभरते हुए फिलीपीनो एथलीट इस जाल में फंसने नहीं वाले हैं। अगर 25 फरवरी के बाद “वंडर बॉय” खिताब अपने पास रखते हैं तो लोमन की योजना रहेगी कि वो सर्कल के अंदर अपनी फाइट से उनका मुंह बंद कर दें।

उन्होंने आगे कहाः

“एंड्राडे जो चाहें वो बोल सकते हैं। वो उनका स्टाइल है, लेकिन जब हम सर्कल में मिलेंगे, तब उन्हें पता चलेगा कि मेरा सामना करना कितना मुश्किल है। मैं बस अभी इन बातों को होने दे रहा हूं। मैं अब भी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखता हूं। वो बहुत अच्छे फाइटर हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.