ONE Fight Night 17 में पहले हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे रोमन क्रीकलिआ और एलेक्स रॉबर्ट्स

Roman Kryklia Iraj Azizpour ONE163 1920X1280 38

मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ ONE Fight Night 17 में अगले 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

शनिवार, 9 दिसंबर को यूक्रेनियाई सुपरस्टार का सामना WBC हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स रॉबर्ट्स से पहली ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा।

ये मुकाबला ONE Championship के पहले ऐसे इवेंट को हेडलाइन करेगा, जिसमें सभी मॉय थाई मैच देखने को मिलेंगे। इस शो का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से किया जाएगा।

क्रीकलिआ ने ONE में साबित किया है कि उन्हें रोक पाना लगभग असंभव है।

6 फुट 7 इंच लंबे सुपरस्टार ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पुराने प्रतिद्वंदी तारिक खबाबेज़ को नवंबर 2019 में हराकर पहला ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

उसके बाद दो बार खिताब का कामयाबी के साथ बचाव करने के बाद क्रीकलिआ ने 2022 ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में भाग लिया। उन्होंने पहले ग्युटो इनोसेंटे को 52 सेकंड में नॉकआउट किया और उसके बाद प्रतिद्वंदिता की तीसरी बाउट में ईरानी दिग्गज इराज अज़ीज़पोर को हराकर टूर्नामेंट की सिल्वर बेल्ट जीती।

अब क्रीकलिआ ONE के अगले 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने का प्रयास करेंगे। हाल ही में ये उपलब्धि जोनाथन हैगर्टी ने बेंटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई डिविजन का चैंपियन बनाकर हासिल की थी।

लेकिन 32 वर्षीय स्टार को रॉबर्ट्स की चुनौती से पार पाना है, जो खुद को काबिल और ताकतवार मानते हैं।

6 फुट 4 इंच लंबे ऑस्ट्रेलिया के पर्थ निवासी एथलीट को “द वाइकिंग” के नाम से जाना जाता है। वो अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर इस चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जहां उन्होंने इस साल अक्टूबर में जोनाथन हैगर्टी के कॉर्नरमैन लिंडन नोल्स को हराकर WBC हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता।

ये रॉबर्ट्स के लिए बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन 9 दिसंबर को वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में क्रीकलिआ को पहली बार हराकर और हेवीवेट मॉय थाई बेल्ट जीतकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करा सकते हैं।

ONE Fight Night 17: Kryklia vs. Roberts से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com पर बने रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.