प्रिसिला हरटाटी का करियर साल 2020 में ले सकता है नया मोड़

Priscilla Hertati Lumban Gaol at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL7632 768x512

प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल के लिए ONE Championship में साल 2019 काफी व्यस्तता से भरा हुआ रहा है। उन्हें उम्मीद है कि 2020 में वो अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगी।

The Home Of Martial Arts में फिलहाल प्रिसिला लगातार 2 बाउट जीत चुकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि नए साल में भी उनकी विनिंग स्ट्रीक ऐसे ही जारी रहेगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के अलावा उन्होंने 2019 दक्षिण-पूर्वी एशियाई खेलों (SEA Games) में किकबॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

“मैं अपने देश के लिए पदक जीतकर काफी अच्छा महसूस कर रही हूँ। ट्रेनिंग के दौरान मैंने अपनी किकबॉक्सिंग स्किल्स में काफी सुधार किया है और संभव ही अब मेरी लेग किक्स पहले से ज्यादा क्षति पहुंचाने में सक्षम हैं।

“SEA खेलों में मुझे काफी चीजें सीखने को मिलीं क्योंकि काफी संख्या में मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट भी वहाँ हिस्सा लेने पहुंचे थे।”



विमेंस एटमवेट डिविजन लगातार अच्छा कर रहा है और इस डिविजन में स्टैम्प फेयरटेक्स, ऋतु फोगाट और डेनिस ज़ाम्बोआंगा जैसी बेहतरीन एथलीट शामिल हैं।

लुम्बन गॉल इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि अगर उन्हें अपने सपनों को हासिल करना है तो उन्हें कड़ी चुनौतियों से पार पाना होगा।

“टॉप स्टार बनने के लिए टॉप के एथलीट्स पर जीत हासिल करना जरूरी है। एटमवेट डिविजन में पहले ही दुनिया के बेहतरीन एथलीट शामिल हैं इसलिए मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से भी खुद को मजबूत बनाना होगा।”

Indonesian martial artist Priscilla Hertati Lumban Gaol kicks Myanmar's Bozhena Antoniyar

लुम्बन का लक्ष्य फिलहाल यही है कि वो आने वाले समय में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम करें। पिछले 2 सालों में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सर्कल में 7 जीत भी हासिल की हैं।

लुम्बन गॉल उन चुनिंदा एथलीट्स में से एक हैं जो बड़ी चुनौतियों से कभी घबराई नहीं हैं और उनका अगला लक्ष्य एंजेला ली “अनस्टॉपेबल” को चैलेंज करने का है।

“फिलहाल मेरा अगला टारगेट एंजेला ली हैं। मैं इस बात से भी वाकिफ हूँ कि सभी चीजें मेरे हिसाब से तो नहीं चल सकतीं लेकिन ONE द्वारा मुझे एंजेला के खिलाफ फाइट करने का मौका मिला तो मैं अपने फैंस को निराश नहीं करूंगी।

“मैं ये भी जानती हूँ कि मुझे अभी काफी मेहनत करनी है क्योंकि मेरी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्किल्स, एंजेला के मुकाबले काफी कमजोर हैं। वो बचपन से ही ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग ले रही हैं, इसके बावजूद मुझे उनके खिलाफ फाइट करने का मौका मिला तो मेरा लक्ष्य जीत के अलावा कुछ नहीं होगा।

“ये मेरे अकेले की ख्वाहिश नहीं है क्योंकि पूरा इंडोनेशिया अपने देश से किसी फाइटर को वर्ल्ड चैंपियन बनते देखना चाहता है।”

Indonesian star Priscilla Hertati Lumban Gaol punches India's Puja Tomar

खैर, अगली चुनौती से पहले फिलहाल लुम्बन के लिए ये आराम करने का समय है और इसी दौरान उन्हें अपने लिए नए टारगेट भी तैयार करने होंगे।

“आमतौर पर मैं अपने परिवार के साथ चर्च जाती हूँ और साथ में खाना भी खाते हैं। साथ ही उन्हें ये भी बताना चाहूंगी कि ये साल मेरे लिए कैसा गुजरा है।

“मुझे एहसास है कि अगला साल मेरे करियर को एक नया मोड़ दे सकता है इसलिए 2020 में मिलने वाले मौकों को खाली नहीं जाने देना चाहती।”

ये भी पढ़ें: एक दिग्गज के खिलाफ मैच का हिस्सा बनना चाहती हैं मेंग बो

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.