डिमिट्रियस जॉनसन ने ONE में अपने पहले साल के सफर के बारे में बात की

Demetrious Johnson defeats Danny Kingad at ONE CENTURY DC IMGL7864 768x512

डिमिट्रियस जॉनसन “माइटी माउस” का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर उनके प्रशंसकों के लिए कम शानदार नहीं रहा है। उन्होंने अपनी विरासत को 2019 में और अधिक आगे बढ़ाया है।

अमेरिकी सुपरस्टार ने ONE Championship के साथ एशिया में प्रतिस्पर्धा करने के लिए कदम बढ़ाए। उन्होंने विरोधियों का कड़ा मुकाबला करने के बावजूद ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन बनने के लिए लगातार तीन मैच जीते।

इस लैजेंड के लिए ये एक व्यस्त साल रहा लेकिन वो हर कसौटी पर खरे उतरे।

33 साल के वॉशिंगटन मूल के दिग्गज ने बताया, “मैं कहूंगा कि 2019 मेरे लिए एक अभूतपूर्व साल रहा है। ONE में 3-0 का रिकॉर्ड और फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री खिताब पर कब्जा करने के लिए सबका बहुत आभारी हूं।”

“इन सब चीजों के बीच सबसे बड़ी बात ये है कि मैं खुद को चोटों से दूर रख पाया। मुझे पहले अपने करियर में बहुत इंजरी का शिकार होना पड़ा और कई सर्जरी हुई थीं, इसलिए भी मैं बहुत खुश हूं।”

🐭 ONE FLYWEIGHT WORLD GRAND PRIX CHAMPION 🐭

🐭 ONE FLYWEIGHT WORLD GRAND PRIX CHAMPION 🐭"Mighty Mouse" Johnson claims the inaugural tournament crown with an awesome performance against a game Danny Kingad!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

जॉनसन वॉशिंगटन के किर्कलैंड में AMC Pankration में प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने मार्च में जापान के टोकयो में हुए ONE: A NEW ERA में वर्ल्ड ग्रां प्री टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में युया वाकामत्सु के खिलाफ दूसरे राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की।

अगस्त महीने में फिलीपींस के मनीला में ONE: DAWN OF HEROES के दौरान सेमीफाइनल मैच के लिए उतरे, जहां उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय के माध्यम से तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा को हराया।

फिर उन्होंने अक्टूबर में जापान की राजधानी में हुए ONE: CENTURY के दौरान फाइनल में डैनी किंगड “द किंग” के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से सबसे बड़ी जीत हासिल की।



जॉनसन The Home Of Martial Arts में अपने पहले साल से रोमांचित हैं लेकिन उनकी यात्राओं का एक और तत्व रहा है, जिसने वास्तव में उनके क्षितिज को व्यापक बनाया है।

वह कहते हैं, “ONE का हिस्सा बनने की सबसे खास बात ये है कि चारों ओर अलग-अलग तरह के लोगों का साथ मिलता है। यह विविधता से भरी कंपनी है।”

“मेरे कहने का मतलब है कि मैंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई एथलीटों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ किकबॉक्सरों के साथ मुकाबला कर चुका हूं, वह सभी दुनिया के विभिन्न हिस्सों जैसे इटली, थाईलैंड, वियतनाम, कोरिया, चीन से हैं। मुझे लगता है कि यह अपने आप में अद्भुत है।”

American superstar Demetrious Johnson hurts Danny Kingad at ONE: CENTURY PART I

जॉनसन एक सच्चे प्रोफेशनल रहे हैं और उन्होंने अपने रास्ते में आई हर नई बाधा को पार किया है।

अक्टूबर 2018 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शामिल होने से पहले उन्होंने 31 प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं में सिर्फ एक बार विदेश में प्रतिस्पर्धा की थी। अब उन्होंने मार्च के बाद से तीन बार एशिया में मैचों में हिस्सा लिया है।

इसके अलावा, जॉनसन को नई तरह की वजनी प्रक्रियाओं से निपटना पड़ा। दरअसल, ONE ने एथलीटों के स्वास्थ्य के ध्यान के लिए रक्षा के लिए निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) प्रक्रिया की मदद से वेट कटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया और यह वैश्विक रूप से नियम तय कर दिया लेकिन फिर भी इन चीजों ने इस लैजेंड को विचलित नहीं किया।

वह कहते हैं, “मैं खुद को एक सच्चा मार्शल आर्टिस्ट मानता हूं। यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं करना पसंद करता हूं। यह मेरा जुनून है। मैं अच्छी जीवनशैली जी रहा हूं। मुझे लगता है कि यही सबसे बड़ी वजह है कि सही तरीके से फिट हो पाया।”

“मेरा वजन 140 पाउंड (63.5 किग्रा) के आसपास रहता है। अब मैं 135 पाउंड (61.2 किग्रा) में कटौती कर रहा हूं। पूरी तरह से हाइड्रेटेड (पानी की भरपूर मात्रा) रहना बहुत आसान है। जहां तक इस नियम की बात है, तो मैंने खुद को अच्छी तरह ढाल लिया है।”

“मैंने टाइमजोन में बदलाव का खासा ध्यान रखा है। मेरा दूसरा जिम सिंगापुर Evolve काफी अच्छा रहा है। यही वजह है कि मनीला में मैच के लिए उनके टाइमजोन के साथ एडजस्ट करना आसान रहा था।”

American star Demetrious Johnson celebrates his ONE Flyweight World Grand Prix Championship Final win

नतीजे खुद बोलते हैं क्योंकि मुश्किल प्रतिद्वंदियों पर तीन जीत हासिल कर वो अब ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपिनशिप हैं।

वह 2020 में अपने अगले मैच में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस “मिकीन्यो” को चुनौती देंगे।

ONE में कदम रखना साफतौर पर “माइटी माउस” के लिए एक शानदार सफलता रही है। वह इस साल मिली जीत की तरह ही 2020 में भी सफलता हासिल करना चाहेंगे।

वह कहते हैं, “कुल मिलाकर, मैं ONE Championship में खुद को अच्छी तरह से ढाल पाया हूं।”

“मैं इस वर्ष की तुलना पिछले वर्ष या जो कुछ भी हुआ, उससे करना पसंद नहीं करता हूं। मैं सिर्फ एक महान कंपनी का हिस्सा बनने और स्वस्थ रहने के लिए आभारी हूं।”

यह भी पढ़ें : पैचिओ Vs.सिल्वा, फोलायंग की मनीला में वापसी तय

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35