एक दिग्गज के खिलाफ मैच का हिस्सा बनना चाहती हैं मेंग बो

Meng Bo ONE AGE OF DRAGONS Open Workout CCC_5547 768x512

2019 की एक निराशाजनक शुरुआत के बाद मेंग बो ने ONE चैंपियनशिप में अपनी बेहतरीन छाप छोड़ी।

🔥 ONE-PUNCH KO 🔥

🔥 ONE-PUNCH KO 🔥Chinese star Meng Bo knocks out former ONE World Title challenger Laura Balin in the first round of her dazzling ONE debut!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

चोट की वजह से साल के पहले मेंग को मेई यामागुची “V.V” के साथ दो निर्धारित मैचों से बाहर होना पड़ा। आखिरकार, उन्होंने फिर नवंबर महीने में ONE के लिए डेब्यू किया।

इस शक्तिशाली चीनी एथलीट ने लौरा बालिन “ला ग्लैडियाडोरा” को नॉक आउट कर दिया था, दोनों के बीच यह मुकाबला चीन के बीजिंग में ONE: AGE OF DRAGONS में हुआ था। इस जीत से मेंग बो फूली नहीं समा रही थीं।

वह बताती हैं, “मुझे वास्तव में अपना डेब्यू जल्दी करना चाहिए था लेकिन मैं चोटिल हो गई थी।”

“मैंने कई बार ONE Championship की स्टेज पर खुद को खड़े होते हुए देखा। मुझे अच्छा महसूस हुआ और अब मैं पहले से कहीं ज्यादा उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं वहां हमेशा के लिए खड़ी रह सकती हूं। मैं जब तक लड़ सकती हूं, तब तक वहाँ खड़ी रहना चाहती हूं।”



यह चांग्शा मूल की मेंग का 2019 में एकमात्र मुकाबला था।

हालांकि, 23 वर्षीय एथलीट ने जीत से प्रेरणा ली है। उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी चोटों को पीछे छोड़ चुकी हैं और आगामी वर्ष के लिए कुछ बेहतर करेंगी। इस भावना के साथ वह नए साल का आगाज करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा से ज्यादा लड़ना चाहती हूं लेकिन यह मेरी स्थिति और ONE के शेड्यूल पर भी निर्भर करता है।”

टाइगर वांग जिम का प्रतिनिधित्व करने वालीं मेंग विमेंस एटमवेट डिविजन के लिए काफी अच्छी एथलीट हैं। पहले मुकाबले में मिली शानदार जीत की वजह से वह एटमवेट डिविजन की बाकी एथलीट्स के लिए खतरा बन गई हैं। उन्हें लगता है कि वह इस वेट कैटेगरी में टॉप कंटेंडर्स के साथ मुकाबला कर सकती हैंं।

दो बार की चीनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन का ध्यान धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर है। हालांकि, वह ONE वर्ल्ड टाइटल हासिल करना चाहती हैं। एक प्रतिद्वंदी के खिलाफ मुकाबले करने के लिए वह नजरें बनाए हुए हैं।

Meng Bo knocks out Laura Balin with one punch at ONE AGE OF DRAGONS

उन्होंने कहा, “एटमवेट डिविजन में हर फाइटर एक अच्छे लेवल की है। सच कहूं तो मेरी इच्छा है कि मैं एंजेला ली को चुनौती दे सकूं, लेकिन मुझे लगता है कि सभी के पास चैंपियन से मुकाबला करने का मौका है।”

“मेरी अभी भी एक छोटी सी इच्छा है। मैं मेई यामागुची “V.V” के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने की योजना बना रही थी लेकिन मैं घायल हो गई और मुकाबले से चूक गई थी। इस वजह से मुझे उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का एक और मौका मिलने की उम्मीद है।”

अगर मेंग को दो बार की ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के खिलाफ मैच मिलता है और वह उसमें जीत हासिल कर लेती हैं, तो वर्ल्ड टाइटल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकती हैं।

जापानी दिग्गज यामागुची को हराना आसान नहीं होगा लेकिन मार्शल आर्ट्स में सबसे बड़ा पुरस्कार हासिल करना मेंग के एजेंडे में शामिल है। वह इस तक पहुंचने के लिए किसी भी बाधा को पार करने के लिए तैयार हैं।

Meng Bo at ONE AGE OF DRAGONS

उन्होंने बताया, “मेरी इच्छा है कि मैं 2020 में अपने सपने को महसूस करूं और टाइटल शॉट हासिल करूं।मेरे लिए वर्ल्ड टाइटल ही सबसे बड़ी प्रेरणा है।”

“मुझे लगता है कि मेरे पास एंजेला ली का सामना करने का मौका है। जब मैं आगे बढ़ रही हूं तो वह भी आगे बढ़ रही होंगी इसलिए मैं कह सकती हूं कि यह एक शानदार मैच होगा।”

और पढ़ें: साल 2019 में आखिरी 3 महीने की टॉप-5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35