प्राजनचाई ने सैम-ए को हराने का प्लान बनाया: ‘मैं युवा और ज्यादा ताकतवर हूं’

Prajanchai trains at PK Saenchai MuayThaiGym in Thailand

थाई सुपरस्टार प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ONE Championship के साथ जुड़ने के 2 महीने के अंदर ही वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज करने वाले हैं।

शुक्रवार, 30 जुलाई को ONE: BATTLEGROUND में वो 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ को ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे। एक ऐसे इवेंट में जो सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में लाइव ऑडियंस की गैरमौजूदगी में होगा।

प्राजनचाई के पास अपने डेब्यू को यादगार बनाने का मौका है, साथ ही ये 2 अलग-अलग दौर के बेस्ट मॉय थाई फाइटर्स की भिड़ंत भी है।

प्राजनचाई ने कहा, “हर दौर में इस खेल में कोई अलग एथलीट टॉप पर होगा। सैम-ए अपने दौर के बेस्ट फाइटर हैं और मैं अपने दौर का।”

Prajanchai trains at PK Saenchai MuayThaiGym in Thailand

प्राजनचाई मॉय थाई फाइटर्स के परिवार से संबंध रखते हैं और अपने करियर की शुरुआत से शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं।

PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार का रिकॉर्ड 337-51-3 का है, 4 Lumpinee और Rajadamnern Stadium वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट्स जीत चुके हैं।

थाईलैंड में वो इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे कि लोकल टूर्नामेंट्स में उन्हें मैच मिलने बंद हो गए थे।

उन्होंने कहा, “उस समय मैं मॉय थाई फाइटर था और केवल थाईलैंड में फाइट कर सकता था। उस समय मुझे मैचों में विरोधी मिलना बहुत कठिन हुआ करता था।”

इस सबके बाद साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ (IBA) के एक प्रोमोटर ने युवा एथलीट के टैलेंट और फाइटिंग के ज्ञान को परखा, इसलिए उन्होंने युवा स्टार को एक मौका देने के बारे में सोचा।



प्राजनचाई उम्मीद पर खरे उतरते हुए 2-डिविजन WBA एशिया साउथ चैंपियन बने और उसी समय उन्हें “द हाई-स्पीड कॉम्बिनेशन” निकनेम भी मिला।

अब वो ONE में जगह बना चुके हैं, जहां वो अपने मॉय थाई स्किल सेट को और भी खतरनाक बना सकते हैं क्योंकि यहां वो 4-औंस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनकर वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स का सामना करने वाले हैं।

उन्होंने कहा, “ONE Championship में फाइट करना मेरा सपना था। ONE Championship MMA ग्लव्स पहनकर ट्रेनिंग करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है।”

Prajanchai trains at PK Saenchai MuayThaiGym in Thailand

प्राजनचाई के स्टार बनने से काफी समय पहले बैंकॉक स्टेडियम सर्किट में सैम-ए मॉय थाई में बड़े स्टार बन चुके थे। उन्होंने करीब 3 दशक पहले रिंग में पहली बार कदम रखा, अपने करियर में कई चैंपियनशिप बेल्ट्स जीतीं, जिनमें 2 Lumpinee Stadium वर्ल्ड टाइटल्स भी शामिल रहे।

2016 की रिटायरमेंट के बाद सैम-ए ने ONE Super Series में अपनी विरासत को कायम रखा है। शुरुआत में वो प्रोमोशन के फ्लाइवेट डिविजन में फाइट करते थे, इस दौरान वो मई 2018 में सबसे पहले ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने।

करीब 1 साल तक चैंपियन बने रहने के बाद सैम-ए अपने नेचुरल डिविजन (स्ट्रॉवेट) में परफॉर्म करने लगे, जहां उन्हें अभी तक हार नहीं मिली है। इस बीच सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

इस शानदार सफर के बावजूद प्राजनचाई मानते हैं कि 37 वर्षीय एथलीट की कन्डीशनिंग और स्पीड कमजोर पड़ रही है, जिससे 30 जुलाई को उन्हें जीत हासिल करने में आसानी होगी।

चैलेंजर ने कहा, “मुझे लगता है कि उनसे कम उम्र और उनसे ताकतवर होने के कारण जीत मुझे मिलेगी। दूसरी ओर मेरी स्पीड उनसे बेहतर रहेगी।”

“सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि मुझे उनकी कमजोरियों के बारे में पता करना होगा और जानना होगा कि मैं कैसे उनके मूव्स को काउंटर कर सकता हूं।”

Prajanchai trains at PK Saenchai MuayThaiGym in Thailand

प्राजनचाई अपने विरोधी के बाईं तरफ के अटैक्स का सम्मान करते हैं, खासतौर पर नी स्ट्राइक्स, किक्स और साउथपॉ (बाएं हाथ के) पंचों का।

वो ये भी मानते हैं कि 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन हेड शॉट्स के सामने हार मान सकते हैं। वो जानते हैं कि डिफेंडिंग चैंपियन को हराना आसान नहीं होगा, फिर भी उन्हें कोशिश करने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से चिन (ठोड़ी) उनकी कमजोरी है क्योंकि चिन पर बहुत ज्यादा अटैक झेलने के कारण उन्होंने कुछ समय के लिए बॉक्सिंग करना छोड़ दिया था।”

“वहीं ONE Championship के MMA ग्लव्स छोटे हैं। इसलिए अगर कोई भी स्ट्राइक सटीक निशाने पर लैंड हुई तो नॉकआउट देखे जाने की संभावना बनी रहती है।

“मैं हर मैच के लिए कड़ी मेहनत करता हूं, लेकिन ये भी सुनिश्चित करूंगा कि इस फाइट के लिए सबसे ज्यादा पसीना बहाऊं। देखते हैं जीत किसे मिलती है।”

Prajanchai trains at PK Saenchai MuayThaiGym in Thailand

ये भी पढ़ें: प्राजनचाई को हराकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते हैं सैम-ए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.