सोरग्रॉ के खिलाफ होने वाली बाउट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं पोंगसिरी

Thailand superstars Petchmorakot Petchyindee Academy and Pongsiri PK.Saenchaimuaythaigym compete for the inaugural ONE Featherweight Muay Thai World Title

चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ONE Championship के ग्लोबल फैन बेस को ये दिखाने के लिए उतावले होंगे कि उनमें क्या काबिलियत हैं, जब वो शुक्रवार, 14 अगस्त को मुकाबले के लिए उतरेंगे।

29 वर्षीय थाई स्टार का सामना अपने ही देश के साथी एथलीट से थाईलैंड के बैंकॉक में हो रहे ONE: NO SURRENDER II के फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में सोरग्रॉ पेटयिंडी एकेडमी से होगा।

Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सोरग्रॉ ONE Super Series के इस मुकाबले में काफी अनुभव के साथ उतरेंगे।

27 वर्षीय एथलीट ने जून 2018 में प्रोमोशनल डेब्यू के दौरान फ्रैंच-अल्जीरियन स्ट्राइकर सैमी सना को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी थी।

हालांकि, पांच महीने बाद Petchyindee Academy के स्टार को भविष्य के ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जुलाई 2019 में उन्होंने स्कॉटलैंड के जॉर्ज मान को विभाजित निर्णय से हराकर जीत के साथ वापसी की।

इन दो जीतों में सोरग्रॉ ने अपनी ताकत बॉक्सिंग, हार्ड किक्स और बच निकलने की तकनीक का इस्तेमाल किया। PK.Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि को पता है कि उन्हें मैच के दौरान इन चीज़ों का सामना करना पड़ सकता है।

पोंगसिरी ने कहा, “वो एक बड़े बॉक्सर हैं। उनके पास बेहतरीन स्किल्स और डिफेंसिव स्टाइल है। उनका मुख्य हथियार उनकी किक्स होंगी।”

“वो अपने जैब, किक्स या फिर नी तकनीकों शायद फ्लाइंग नी का इस्तेमाल कर सकते हैं क्यों वो मुझसे लंबे हैं। मेरे स्टाइल के हिसाब से मैं उनकी तरफ बढूंगा। वो इन चीज़ों को मुझे काउंटर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।”



इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सोरग्रॉ की चुनौती को पार पाना पोंगसिरी के लिए आसान नहीं होगा।

पोंगसिरी ने कहा, “वो मुझसे लंबे हैं और हाई किक मारने में वो इसका काफी फायदा उठा सकते हैं और इस बात से पूरी तरह से वाकिफ हूं। जब मैं आगे बढ़ूंगा तो मुझे सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि उनकी कोहनी मेरी सिर पर कभी भी पड़ सकती है।”

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब ग्लोबल स्टेज पर उनका सामना एक लंबे प्रतिद्वंदी से होगा।

पोंगसिरी ने इस साल फरवरी में 1 हफ्ते के नोटिस पर प्रोमोशनल डेब्यू करने की हामी भरी और पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी का सामना किया।

अच्छे कैंप की वजह से पेटमोराकोट बढ़िया पोजिशन में थे और उनके पास 11 सेंटीमीटर की हाइट ज्यादा थी, जो कि पोंगसिरी की सर्वसम्मत निर्णय से हार का कारण बनी।

Muay Thai fighter Pongsiri PK.Saenchai Muaythaigym punches Petchmorakot Petchyindee Academy in his ONE Championship debut

इस बार हालात कुछ अलग हैं।

दूसरे मुकाबले के लिए पोंगसिरी को तैयारी करने का अच्छा समय मिल गया है और ONE Super Series मॉय थाई में इस्तेमाल किए जाने वाले 4-औंस के ग्लव्स से वो सहज महसूस करते हैं।

अगर वो अपने शॉट्स हिट कर पाए तो पेटमोराकोट की टीम के साथी के खिलाफ अपनी रणनीति को लागू कर पाएंगे।

PK.Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि ने कहा, “मेरा फाइटिंग स्टाइल काफी आक्रामक है, जो कि कभी ना झुकने वाला स्टाइल है। किक्स और एल्बोज़ मेरे मुख्य हथियार हैं। मेरी किक विरोधी को रोक और एल्बोज़ नुकसान पहुंचा सकती हैं। वो मुझसे डर कर रहना चाहिए।”

अगर पोंगसिरी, सोरग्रॉ को हरा पाने में कामयाब हुए तो वो चाहते हैं कि उन्हें पेटमोराकोट के खिलाफ मैच हासिल हो।

थाई स्टार ने कहा, “अगर मैं मुकाबला जीता, तो बेल्ट के लिए रेडी रहूंगा। मुझे ये बेल्ट खुद के लिए, कैंप और थाईलैंड के लिए चाहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II के स्टार्स द्वारा किए गए बेस्ट नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.