टॉप बेंटमवेट सुनौटो से दोबारा मैच पर लगीं पॉल लुमिहि की निगाहें

Paul Lumihi vs Zhao Zhi Kang

पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि के ONE Championship करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन ये बेंटमवेट वॉरियर मानते हैं कि वो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर को जल्द ही बदल डालेंगे और अपने डिविजन के प्रमुख एथलीट्स को हरा देंगे।

Indonesian mixed martial artist Paul Lumihi raises his arms in the air

पिछले साल लुमिहि ने जल्दी ही सीख लिया था कि The Home Of Martial Arts के मैचों का स्तर अव्वल दर्जे का है।

इसकी शुरुआत मार्च 2019 में हुई थी, जब इस इंडोनेशियाई एथलीट की सात बाउट की जीत की लय को उनके हमवतन “द टर्मिनेटर” सुनौटो ने प्रोमोशनल डेब्यू में तोड़ दिया था।

“द ग्रेट किंग” अगली दो बाउट में भी पीछे छूट गए और फिर उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के दृष्टिकोण का फिर से मूल्यांकन करने के लिए छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया।

फिर जैसे ही लुमिही वापसी की तैयारी कर रहे थे तो COVID-19 महामारी के चलते ONE Championship को अपने इवेंट्स अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने पड़े।

हालांकि, कोरोनावायरस के चलते एथलीट्स में कुछ अनिश्चितता बनी रही लेकिन इस बेंटमवेट एथलीट ने सुनिश्चित किया वो बाउट के लिए तैयार बने रहेंगे।

32 साल के एथलीट ने बताया, “मैंने अपनी तैयारी हमेशा जारी रखी। हर दिन अपने आपको तैयार करता रहा और जो तकनीक मेरे पास थी, उसे निखारता रहा, ताकि जब भी वो (ONE के लिए) बाउट के लिए बुलाएं तो मुझे जीरो से शुरुआत न करनी पड़े।”

“पिछली बार (नवंबर 2019) जब मैंने प्रदर्शन किया था तो छह महीने का ब्रेक लिया था लेकिन तब से मैं सर्कल में किसी दूसरे विरोधी से मुकाबला करने को बेताब हो रहा हूं।”

Indonesian mixed martial artist Paul Lumihi kicks Zhao Zhi Kang in the stomach

अब जब ONE ने फिर से शो शुरू किए हैं, जो पिछले वीकेंड चीन में दो ONE Hero Series इवेंट से शुरू हुए हैं, तो लुमिही को जल्दी ही वो फोन कॉल आ सकता है, जिसकी इच्छा वो दिल में लिए बैठे हैं।

और जब भी इस इंडोनेशियाई एथलीट के सर्कल में अगले विरोधी की बात आती है तो कुछ नाम तुरंत सामने आ जाते हैं।

उन्होंने बताया, “दो प्रमुख एथलीट जिनके नाम मेरे दिमाग में आते हैं। वो हैं एंड्रयू लियोन और युसुप सादुलेव, ये वो एथलीट हैं जिनका सामना करना मुझे अच्छा लगेगा।”



इन दोनों विरोधियों में से किसी के भी साथ मुकाबला हुआ तो लुमिही की प्रोफाइल को काफी फायदा मिलेगा। खासकर अगर वो इसमें जीत दर्ज करते हैं तो।

लियोन एक पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हैं, जो अपनी ग्रैपलिंग के लिए जाने जाते हैं। ONE Championship में आने के बाद से बाली में रहने वाले अमेरिकी एथलीट केवल बेंटमवेंट डिविजन में राज करने वाले किंग बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस और पूर्व टाइटल होल्डर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन से हारे हैं।

सादुलेव भी बेंटमवेट में काफी ऊंचे स्थान पर हैं। ये दागेस्तानी ग्रैपलर इस समय डिविजन में #3 रैंक पर हैं। वो अपने पिछले आठ में से सात मुकाबले जीते हैं। ऐसे में “द ग्रेट किंग” को उनसे पार पाना ही होगा, अगर वो खुद को ONE एथलीट रैंकिंग्स में देखना चाहते हैं।

Indonesian mixed martial artist Paul Lumihi and Sunoto stare each other down

हालांकि, लुमिही को ये भी पता है कि जब वो वापसी करेंगे तो उनको शायद टॉप कंटेंडर से मुकाबला करने को न मिले।

अगर ऐसा होता है तो जकार्ता के रहने वाले एथलीट उम्मीद करेंगे कि वो कुछ जीत हासिल कर लें और तब उन्हें उस एथलीट के खिलाफ दूसरा मौका मिल जाए, जिन्होंने The Home Of Martial Arts में उनका ग्रैंड प्रीमियर खराब किया था।

लुमिही ने बताया, “मैं सुनौटो का सामना फिर से करना चाहूंगा। निकट भविष्य में मैं सुनौटो को मुकाबले के लिए चुनौती देने से पहले ONE Championship में दो बाउट जीतने की योजना बना रहा हूं।”

उन तीन विरोधियों से भविष्य में संभावित मुकाबलों के लिए तैयारी कर रहे “द ग्रेट किंग” जानते हैं कि उन्हें अपनी ग्रैपलिंग और ग्राउंड अटैक को बेहतर करना होगा। ऐसा करने के लिए वो COVID-19 के चलते लगी पाबंदियों के हटते ही इंडोनेशिया छोड़ देंगे, ताकि नए दांव-पेच सीख सकें।

लुमिही ने कहा, “मैं विदेशी जिम में जाकर क्रॉस ट्रेनिंग करने की योजना बना रहा हूं, ताकि अपने ग्राउंड स्किल को पैना कर सकूं। कई सारे जिम हैं, जिन पर मेरी नजरें हैं। वहां शायद वो मेरे पर्सनल गोल को पाने में मदद कर सकें।”

अगर सब कुछ सही रहा तो लुमिही अपनी किस्मत को बदलकर 2020 का अंत अच्छे मोड़ पर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल की नजरें रिका इशिगे पर लगीं

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.