केविन बेलिंगोन ने सुनौटो की चुनौती को स्वीकार किया

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 2 768x512

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन पिछले कई महीनों से नजर नहीं आए हैं, लेकिन अब एक इंडोनेशियाई एथलीट की चुनौती ने उनका ध्यान खींचा है।

Kevin Belingon is walking to the Circle

पिछले हफ्ते इंडोनेशियाई बेंटमवेट स्टार “द टर्मिनेटर” सुनौटो ने फिलीपीनो नॉकआउट आर्टिस्ट को चैलेंज किया था और ये भी बताया कि उनका बेलिंगोन के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच कैसा रहेगा।

बेलिंगोन अभी डिविजन में #2 रैंक के कंटेंडर हैं और उन्होंने इस चुनौती को तुरंत स्वीकार भी कर लिया है।

बेलिंगोन ने सोमवार को Team Lakay के सोशल मीडिया चैनल के जरिए एक बयान में कहा, “मैं सुनौटो की चुनौती को स्वीकार करता हूं। मैं जानता हूं कि वो किस तरह की फाइट की तलाश में हैं, इसी वजह से मैंने चुनौती को स्वीकृति दी है।”

सुनौटो इससे जरूर खुश होंगे, जो जल्द से जल्द सर्कल में बेलिंगोन से फाइट करना चाहते हैं।

वो जानते हैं कि बेलिंगोन पर एक जीत उन्हें इस खेल में नई पहचान दिला सकती है, ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंचा देगी और इस जीत से वो ये भी साबित कर देंगे कि इंडोनेशियाई एथलीट्स Team Lakay के स्टार्स पर भारी पड़ सकते हैं।

वहीं “द टर्मिनेटर” एक पुरानी हार का बदला भी पूरा करना चाहते हैं। 2016 में फेदरवेट डिविजन में परफॉर्म करने के दौरान उन्हें Team Lakay के एडवर्ड “द फेरोसियस” केली के खिलाफ तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हार झेलनी पड़ी थी।

Sunoto dodges a kick from Edward Kelly

अब सुनौटो ONE Championship के बेंटमवेट डिविजन में फाइट करते हैं और उनका वापस फेदरवेट डिविजन में जाने का कोई मन नहीं है, इस कारण उन्हें “द फेरोसियस” के खिलाफ रीमैच भी नहीं मिल सकता।

मगर केली के स्टार टीम मेंबर के खिलाफ भी जीत से वो संतुष्ट हो जाएंगे।

सुनौटो ने कहा था, “बेलिंगोन को हराकर मैं पुरानी हार का बदला पूरा करने के साथ ये भी साबित कर दूंगा कि इंडोनेशियाई एथलीट्स Team Lakay को मात देने में सक्षम हैं।”

Kevin Beingon trains with Eduard Folayang in Baguio City

बेलिंगोन और सुनौटो के मैच को अभी मैचमेकर्स की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन दोनों पक्षों ने इस फाइट को लेकर सहमति जताई है। इसलिए भविष्य में जरूर फैंस को इनकी भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND में होगी ऋतु फोगाट की अगली फाइट, मैच कार्ड की घोषणा

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6