भविष्य में किसी के साथ भी मैच के लिए तैयार हैं इंडोनेशियाई स्टार फजर

Fajar celebrates his defeat of Egi Rozten ONE WARRIOR'S CODE

फजर “माचो” ने जब ONE Championship में प्रभावशाली डेब्यू किया तो शुक्रवार, 7 फरवरी को हुए ONE: WARRIOR’S CODE में इंडोनेशियाई प्रशंसकों को भविष्य का एक संभावित स्टार नजर आया।

हालांकि, वो स्वीकार करते हैं कि जकार्ता में एगी रोज़टेन के साथ होने वाले मैच को लेकर फजर थोड़ा आशंकित थे। 25 वर्षीय डेपोक के एथलीट ने प्रतिद्वंदी को हराने में किसी तरह की कोई हड़बड़ाहट नहीं दिखाई और तीन मिनट के अंदर उन्हें सबमिट करवा दिया। इस बात ने मैच को और अधिक प्रभावशाली बना दिया कि 22 महीने के बाद ये उनकी पहली बाउट थी।

ये उनकी चार प्रोफेशनल जीतों में से तीसरा पहले राउंड का फिनिश था। इसके साथ ही उन्होंने फ्लाइवेट डिविजन में बेहतरीन एथलीटों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई।

फजर The Home Of Martial Arts में भले ही नये हो सकते हैं लेकिन वो एक प्रभावशाली एथलीट साबित हो सकते हैं।

वो एक इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन हैं। एशियाई खेलों में कॉम्बेट सैम्बो सिल्वर मेडलिस्ट और 2019 SEA गेम्स कॉम्बेट सैम्बो गोल्ड मेडलिस्ट फाइनल में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रेने “द चैलेंजर” कैटलन के खिलाफ अपनी हार के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।

अब वो ग्लोबल स्टेज में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं।

ONE Championship: अपने देश के प्रशंसकों के सामने डेब्यू मैच में जीत हासिल करना आपको कैसा लगा?

फजर: मैं ज्यादा संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि ये थोड़ी जल्दबाजी वाली बाउट थी। हालांकि, मैं आभारी हूं कि मैंने अपने दोस्तों और परिवार को निराश नहीं किया क्योंकि वे सभी मेरा मैच देखने के लिए यहां आए थे।

मैं इस जीत को अपनी दिवंगत मां और पिता को समर्पित करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे स्टेडियम में बाउट करते हुए देखा।



ONE: आपके हमवतन एथलीट को लेकर जो माहौल बना था, उसमें आपने कैसे रिएक्ट किया?

फजर: ये एक इंटरनेशनल लेवल का मैच था इसलिए इसने अलग तरह का एहसास करवाया। इसने मुझे गौरव भरे पल के साथ दबाव भी दिया।

मुझे पहली बार में घबराहट हुई क्योंकि ये मेरा ONE Championship डेब्यू मैच था। और तो और ये इवेंट का शुरुआती मैच भी था। ये मेरी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स नियमों के साथ रिंग के अंदर पहली बार प्रतिस्पर्धा थी।

मुझे कुछ अलग लगा। फिर भी मैंने ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की। मुझे लगता है कि मैंने अच्छी तरह से तैयारी की थी। इस वजह से मैंने अपने अंदर बन रही अजीब सी हलचल पर काबू पा लिया था।

ONE: आप एक टेकडाउन शॉट से पहले विरोधी के खिलाफ अपनी स्ट्राइकिंग को टेस्ट करना चाहते थे?

फजर: मैं पहले परिस्थितियों को समझना चाहता था क्योंकि वो अपने शार्प पंचों के लिए पहचाने जाते हैं। अगर मैं सीधे टेकडाउन के लिए जाता तो वो पहले ही अनुमान लगा लेते।

ग्राउंड फाइटिंग मेरी खूबी है खासकर कि सिंगल-लेग और डबल लेग टेकडाउन। इस वजह से मैंने पहले उन्हें ललचाया और उनके डिफेंस में मैंने एक कमी को देखा। उसके बाद मैं टेकडाउन के लिए आगे बढ़ा। ऊपरवाले की मेहरबानी रही कि इसने अच्छी तरह से काम किया।

Fajar knocks out Egi Rozten in Jakarta

ONE: क्या आपका इरादा ग्राउंड एंड पाउंड के साथ जाने का था या आपको सच में एक सबमिशन की तलाश थी?

फजर: मैं शुरू में एक सबमिशन की तलाश में था लेकिन उनके मूवमेंट ने मेरा इरादा बदल दिया।

वो जमीन पर गिरे पड़े थे लेकिन मैं उनके आर्म या नेक को लॉक करने की संभावना नहीं देख सकता था इसलिए मैंने ग्राउंड और पाउंड को तवज्जो दी।

ONE: अब आप एक शानदार शुरुआत मिल चुकी है, क्या भविष्य में आप किसी का सामना करना चाहते हैं?

फजर: मैं किसी भी प्रतिद्वंद्वी को चुनने या कॉल करने की स्थिति में नहीं हूं क्योंकि अभी मैं ONE में नया हूं। अगर मुझे किसी का भी सामने करवाने की पेशकश की जाती है तो मैं मना नहीं करूंगा और पूरी तरह से तैयार रहूंगा।

इस तरह के ग्लोबल स्टेज पर जब बाउट होती है तो ऐसी कोई भी वजह नहीं है, जिसके लिए मैं अपने मैच को मना कर दूं। इस साल के अंत तक मेरा लक्ष्य डिविजन में टॉप के एथलीटों का सामना करना है। इसमें पूर्व टाइटल होल्डर्स सहित कोई भी हो सकता है।

Indonesian martial artists Egi Rozten and Fajar battle in February 2020 in Jakarta

ONE: आपने हाल ही में अपनी बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन किया। वैसे भी इस डिविजन में टॉप एथलीटों की भरमार है तो ऐसे में खुद को उनके लेवल पर लाने के लिए आपने क्या प्लान बनाया है?

फजर: मैं अपना प्रशिक्षण जारी रखूंगा और अपनी स्ट्राइकिंग को और तेज करने की कोशिश करूंगा। मैं रेसलिंग में कड़ी मेहनत करूंगा और स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। यही नहीं, मैं सभी पक्षों में खुद को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।

एक बात तो पक्की है कि मैं उन लोगों के साथ प्रशिक्षण ले रहा हूं, जो हमेशा मेरा समर्थन करेंगे। मैं उनके साथ प्रशिक्षण रखना चाहता हूं, जो मुझसे ऊपर हैं।

मैं इस खास बाउट के लिए Bali MMA से प्रशिक्षण ले रहा था लेकिन मैंने BSA Martial Arts का प्रतिनिधित्व किया। मैं बीएसए में अपना नियमित अभ्यास करूंगा लेकिन बाली एमएमए में वापस जाने की मेरी बहुत अधिक संभावना भी है।

ये भी पढ़ें: पेटमोराकोट ने जकार्ता में ऐतिहासिक जीत के बारे में बात की

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.