ONE: WARRIOR’S CODE की टॉप-5 हाइलाइट्स

Iuri Lapicus defeats Marat Gafurov ONE WARRIORS CODE DC 1327 768x512

7 फरवरी को जकार्ता में ONE Championship की वापसी हुई, जहाँ फैंस को एक ऐतिहासिक इवेंट देखने को मिला।

ONE: WARRIOR’S CODE में कई एक्शन से भरपूर मुकाबले देखे गए और इस बाउट-कार्ड में शामिल 11 मुकाबलों के बाद फैंस को एक नया चैंपियन भी मिला है।

कुछ बेहतरीन नॉकआउट देखे गए, चौंकाने वाले सबमिशन और काफी करीबी मुकाबले भी देखने को मिले, जिन्हें देख इस्तोरा सेनयन का क्राउड और भी ऐसे एक्शन की मांग कर रहा था।

इस आर्टिकल में हम आपको इंडोनेशियाई राजधानी में हुए इस शो की टॉप-5 हाइलाइट्स से अवगत कराने वाले हैं।

#1 पेटमोराकोट ने रचा इतिहास

🏆 THE MAIN EVENT 🏆

🏆 THE MAIN EVENT 🏆Petchmorakot 🇹🇭 outduels Pongsiri 🇹🇭 in a DOMINANT decision victory to capture the inaugural ONE Featherweight Muay Thai World Championship!📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

मेन इवेंट में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी ने जबरदस्त स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन करते हुए पहला ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है।

25 वर्षीय स्टार ने अपनी लॉन्ग रीच का पूरा फायदा उठाते हुए हमवतन पोंगसिरी पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम पर दबाव बनाए रखा। दूरी बनाए रखने से उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के अटैक का पहले से ही अंदाजा हो रहा था और पेटयिंडी एकेडमी का प्रतिनिधित्व कर रहे पेटमोराकोट ने लगभग पोंगसिरी के हर एक अटैक से बचने में सफलता पाई।

पेटमोराकोट ने प्रभावी तरीके से अपने जैब और पुश किक्स का इस्तेमाल किया और जैसे ही उन्होंने लय पकड़ी, उनके प्रतिद्वंदी को लगातार क्रॉस, नी और बॉडी और सिर पर राउंडहाउस किक्स का सामना करना पड़ा।

उबोन राचाथानी से आने वाले पेटमोराकोट के चेहरे पर बीच-बीच में मुस्कराहट साफ देखी जा सकती थी क्योंकि मैच पूरी तरह उनकी पकड़ में था। पोंगसिरी ने पेटमोराकोट के करीब आकर अटैक करने का पूरा प्रयास किया लेकिन पेटमोराकोट की स्किल्स उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाने और पहला चैंपियन बनाने के लिए काफी रही।

#2 लापिकुस ने जबरदस्त अंदाज में 67 सेकेंड में जीत दर्ज की

Iuri Lapicus 🇲🇩 submits Marat Gafurov 🇷🇺

Undefeated phenom Iuri Lapicus 🇲🇩 submits rear naked choke master Marat Gafurov 🇷🇺 via RNC just 67 seconds into the first round! ⏱📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEWCWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

अनडिफेटेड लाइटवेट एथलीट यूरी लापिकुस का सामना अभी तक के अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंदी से होने वाला था। इसके बावजूद उन्होंने केवल 67 सेकेंड में पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव को मात दी, जो कि उनकी लगातार चौदहवीं जीत रही।

Team Petrosyan के स्टार ने दागेस्तानी एथलीट पर दमदार पंच और लेग किक्स से दबाव बनाया जिससे गफूरोव को मजबूरन टेकडाउन के लिए आगे आना पड़ा। मोल्दोवन एथलीट ने अपनी जूडो स्किल्स का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए गफूरोव को मैट पर गिराया।

इसके बाद लापिकुस ने काफी तेजी से मूव करते हुए अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाया और फिर अपने हाथ को उनकी चिन के नीचे घुसाकर रीयर-नेकेड चोक लगाया। दबाव इतना था कि गफूरोव के पास इससे निकल पाने का कोई रास्ता नहीं था और आखिर में उन्हें टैप आउट करना पड़ा।

#3 सबमिशन जीत से चमके सपुत्र

Eko Roni Saputra 🇮🇩 sends the hometown crowd into a frenzy!

Eko Roni Saputra 🇮🇩 sends the hometown crowd into a frenzy with a slick rear-naked choke submission of Cambodia's 🇰🇭 Khon Sichan!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEWCWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन रह चुके एको रोनी सपुत्र ने पहले राउंड में सबमिशन से जीत दर्ज कर अपने घरेलू फैंस को खुश होने की एक वजह प्रदान की थी।

फैन फेवरेट एथलीट ने खॉन सिचान को ग्राउंड पर लाने में सफलता पाई और शुरुआती समय में उनके 2 सबमिशन के प्रयास खाली चले गए थे। लेकिन टॉप पर रहने से उन्हें ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करने का मौका मिला।

जब कंबोडियन फ़्लाइवेट एथलीट इन स्ट्राइक्स से बचने के लिए घूमे तो सपुत्र को आसानी से उनकी बैक मिल गई थी। उसके बाद उन्होंने सिचान की चिन के नीचे हाथ घुसाया और रीयर-नेकेड चोक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

#4 हिराटा का शानदार प्रदर्शन जारी

Itsuki Hirata 🇯🇵 remains 💯 UNDEFEATED 💯

Itsuki Hirata 🇯🇵 remains 💯 UNDEFEATED 💯 with a third-round TKO of ultra-tough Nyrene Crowley! 🇳🇿📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEWCWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

ये पहली बार रहा जब इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा का कोई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबला तीसरे राउंड तक खिंचा हो। इसके बावजूद उन्होंने नायरीन क्राओली पर स्टॉपेज से जीत दर्ज की और इसके साथ उनका अनडिफेटेड रिकॉर्ड भी कायम है।

शुरुआती 2 राउंड्स पर जापानी स्टार की अच्छी पकड़ रही थी लेकिन आखिरी राउंड में उन्होंने कीवी स्टार पर अपनी शानदार ग्रैपलिंग स्किल्स से दबाव बनाया और उन्हें मैट पर गिराने में सफलता पाई।

हिराटा जल्द ही माउंट पोजिशन में आ गईं और यहाँ से उन्होंने Bali MMA टीम की स्टार को ग्राउंड स्ट्राइक्स से क्षति पहुंचाई और फिर स्कार्फ़होल्ड पोजिशन में आकर उनपर और भी अधिक दबाव बनाया। जब क्राओली इससे निकलने की कोशिश कर रही थीं तो “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” ने मौका देखते हुए रीयर-नेकेड चोक लगा दिया।

क्राओली ने इस सबमिशन के प्रयास को विफल करने की कोशिश की लेकिन जब टोक्यो से आने वाली हिराटा ने उन पर स्ट्राइक्स बरसानी शुरू कर दीं और इसी कारण रेफरी को ये मुकाबला रोकना पड़ा।

#5 टोना की खतरनाक नी

Josh Tonna 🇦🇺 knocks out Andy Howson 🇬🇧

Josh “Timebomb” Tonna 🇦🇺 knocks out Andy Howson 🇬🇧 with a DEVASTATING knee! 😱📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEWCWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

जोश “टाइमबॉम्ब” टोना का निकनेम उनके स्टाइल से मेल खाता है और ONE: WARRIOR’S CODE में उन्होंने ये साबित भी कर दिया है।

दूसरे राउंड के आखिरी मिनट में उन्होंने राइट हुक लगाया जिससे एंडी “पनिशर” हाओसन ऑस्ट्रेलियाई स्ट्रॉवेट एथलीट की बायीं तरफ चले गए थे। उसके बाद टोना ने अपने दायें हाथ से अपने प्रतिद्वंदी की गर्दन को पकड़ा और उनके सिर को अपनी दिशा में लाकर एक जबरदस्त नी जड़ दी।

इस नी में इतनी ताकत थी कि अगले ही पल हाओसन नीचे गिर पड़े। हालांकि, हाओसन रेफरी के काउंट का जवाब देने में जरूर सफल रहे लेकिन वो मैच को आगे जारी रख पाने की स्थिति में नहीं थे और इसी कारण टोना को विजेता घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें: ONE: WARRIOR’S CODE के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है?

सिंगापुर | 28 फरवरी | ONE: KING OF THE JUNGLE  | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.