जियानी सूबा ने पॉल लुमिहि vs झानलो सांगियाओ मैच पर अपनी राय दी

Gianni-Subba

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में जब पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि अपनी बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट के लिए सर्कल में उतरेंगे, तब एक जाना पहचाना चेहरा उनके कॉर्नर पर मौजूद रहेगा।

Team Lakay के युवा स्टार झानलो मार्क “द मशीन” सांगियाओ के साथ मुकाबले में इंडोनेशियाई एथलीट के कॉर्नर पर ONE के फ्लाइवेट स्टार जियानी सूबा मौजूद रहेंगे।

सूबा ने आखिरी बार मार्च 2018 में फाइट की थी और पिछले करीब 2 सालों से नए स्टार्स को तैयार करने में मदद कर रहे हैं। वो हाल ही में बाली में स्थित Soma Fight Club के सहमालिक भी बने हैं।

लुमिहि, Soma Fight Club का ONE में प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे पहले एथलीट होंगे। “द ग्रेट किंग” के साथ उनके कोच भी मानते हैं कि ये उनके शानदार सफर की शुरुआत मात्र है।

ONE: WINTER WARRIORS II से पहले सूबा ने ONEFC.com से लुमिहि की झानलो के खिलाफ मैच की तैयारी, लुमिहि के ब्राउन पिनास के साथ स्पारिंग सेशंस और Soma Fight Club समेत कई अन्य विषयों पर बात की।

MMA fighters Tial Thang and Paul Lumihi fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

ONE Championship: पॉल लुमिहि ONE में Soma Fight Club का प्रतिनिधित्व कर रहे सबसे पहले एथलीट होंगे। क्या आप पॉल की झानलो सांगियाओ के खिलाफ मुकाबले कि तैयारियों के बारे में कुछ बताएंगे?

जियानी सूबा: पॉल बहुत टैलेंटेड हैं, इंडोनेशियाई चैंपियन रहे हैं और बहुत बेहतरीन स्ट्राइकर हैं। झानलो वर्ल्ड फेमस Team Lakay से आते हैं, लेकिन मैं जानता हूं कि मार्क सांगियाओ के बेटे होने की वजह से झानलो बहुत दबाव महसूस कर रहे होंगे।

हमने पॉल को जीत की स्थिति में पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया है। उन्हें ONE Championship में अनुभव है, 12 प्रोफेशनल फाइट्स का अनुभव है। उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है, लेकिन नई टीम के लिए जीत प्राप्त करने के लिए शायद वो जल्दबाजी कर सकते हैं।

आमतौर पर पॉल शुरुआत अच्छी करते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ उनका ध्यान भटकने लगता है। इसलिए उन्होंने ऐसे कई मुकाबले हारे हैं, जिनमें उन्हें जीत मिलनी चाहिए थी। इसलिए हमारे लिए सबसे अहम बात यही है कि उनका पूरा फोकस केवल झानलो के खिलाफ फाइट पर रहे।

ONE: इस फाइट के लिए आपने पॉल को किस तरीके से तैयार किया?

सूबा: पॉल बहुत मेहनती इंसान हैं। वो दिन में 2-3 ट्रेनिंग सेशन करते हैं, जिसे देख मैं चौंक उठा था।

एक ट्रेनिंग सेशन में हमने स्ट्राइकिंग पर फोकस किया। हम Soma की सबसे अच्छी प्रोफेशनल फाइटर्स की टीम के रूप में उभर रहे हैं। हमारे पास ब्राउन पिनास और पूर्व England K-1 वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन केरिथ बैला के अलावा भी कई प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स हैं।

जिउ-जित्सु में हमारे पास जस्टिन सिडल हैं, जो ग्रेसी ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और पॉल को कई ग्रैपलिंग पोजिशन सीखने में मदद की है। पॉल एक स्ट्राइकर तो हैं ही और साथ ही ग्रैपलिंग भी कर लेते हैं।

https://www.instagram.com/p/CO4XXUoJf-s/

ONE: क्या झानलो के खिलाफ पॉल स्टैंड-अप फाइटिंग करेंगे या आपने ग्राउंड फाइटिंग का प्लान बनाया है?

सूबा: ये कह पाना मुश्किल है क्योंकि झानलो के पास अलग-अलग तरह की स्किल्स हैं, युवा हैं और बहुत आक्रामक अंदाज में फाइट करते हैं। वहीं पॉल के लिए स्टैंड-अप गेम में बने रहना ही फायदेमंद होगा और फाइट ग्राउंड पर भी गई तो उन्हें टॉप पोजिशन हासिल करनी होगी क्योंकि झानलो का ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक बहुत खतरनाक होता है।

इसलिए मुझे लगता है कि पॉल को स्टैंड-अप गेम में रहना चाहिए और ग्राउंड गेम की स्थिति में टॉप पोजिशन में रहने की कोशिश करेंगे।

ONE: ब्राउन पिनास बहुत खतरनाक स्ट्राइकर हैं और ONE Super Series में फाइट करते हैं। क्या कैम्प के दौरान पॉल ने उनके साथ स्पारिंग की?

सूबा: हां, पॉल ने ब्राउन के साथ स्पारिंग की। ब्राउन का वजन पॉल से थोड़ा अधिक है। हम एथलीट्स को अधिक वजन वाले फाइटर्स के साथ नहीं जोड़ते क्योंकि इससे चोट लगने की संभावना बनी रहती है और ब्राउन एक हाई-लेवल के किकबॉक्सर हैं।

फिर भी पॉल ने ब्राउन के साथ ट्रेनिंग की। दोनों ने स्पारिंग ज्यादा नहीं की क्योंकि पॉल के मुकाबले ब्राउन का वजन लगभग 10 किलो ज्यादा है।

ONE: पॉल इंडोनेशिया में जाने-माने स्ट्राइकर हैं और मैचों को नॉकआउट से भी जीता है। आपने उनकी स्ट्राइकिंग को बेहतर करने के लिए क्या किया?

सूबा: पॉल एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं, जम्पिंग नी और स्पिनिंग किक्स भी लगाते हैं। मगर हमने उनके साथ बेसिक्स से शुरुआत की है।

बेंटमवेट फाइटर्स की तुलना में उनके पास ज्यादा ताकत है, इसलिए हमें सुनिश्चित करना होगा कि उनके पंच एकदम सटीक निशाने पर लैंड हों।

हम चाहते हैं कि वो अपने स्टाइल से फाइट करें, लेकिन पहले उन्हें बेसिक्स पर जाना होगा। जैब, क्रॉस लगाने होंगे और मूवमेंट करते हुए झानलो पर दबाव बनाना होगा जिससे उन्हें टेकडाउन स्कोर करने का मौका ना मिले।

MMA fighters Tial Thang and Paul Lumihi fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

ONE: जस्टिन सिडल के साथ BJJ की ट्रेनिंग में उनका फोकस किस चीज़ पर रहा? क्या उन्होंने टेकडाउन डिफेंस पर ज्यादा ध्यान दिया या सबमिशन मूव लगाने पर?

सूबा: मुझे लगता है कि हमें पॉल के गेम में ज्यादा चीज़ों को जोड़ना चाहिए। उन्हें इस तरीके से तैयार करना होगा जिससे उन्हें टेकडाउन के बाद टॉप पोजिशन हासिल करने में आसानी हो, ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करें और जब बेकार पोजिशन में आएं तो भी उन्हें टॉप पोजिशन हासिल कर पाएं।

ONE: पॉल ONE Championship में फाइट कर रहे Soma Fight Club के पहले एथलीट होंगे। ये मैच जिम के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

सूबा: एक नया जिम होने के नाते यह फाइट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे एथलीट्स का ONE Championship में फाइट करना बहुत बड़ी चीज़ है और हमारे पास लोगों तक अपनी बात को पहुंचाने का मौका है कि हम उनके सपनों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं।

जब हमने जिम खोला, हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य अपने देश के लोगों को इस खेल से वाकिफ कराना था। हम कॉम्बैट खेलों की कम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं। वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स हो, जिउ-जित्सु, किकबॉक्सिंग या फिर कोई और कॉम्बैट खेल। पॉल ONE में जिम का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे, जिससे हमारे जिम को दुनिया भर में पहचान मिल पाएगी।

Jhanlo Sangiao vs. Paul Lumihi at ONE: WINTER WARRIORS II

ये भी पढ़ें: लुमिहि को जिम बदलने के बाद सांगियाओ पर जीत की उम्मीद

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5