एडुअर्ड फोलायंग को अपना आइडल मानते हैं स्टीफन लोमन

Stephen Loman

Team Lakay में स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन कई महान फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं, लेकिन एक एथलीट का उनके करियर पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

26 वर्षीय लोमन पूर्व लाइटवेट किंग एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मानते हैं और वो ONE: WINTER WARRIORS II में युसुप सादुलेव के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे।

उन्होंने कहा, “एडुअर्ड मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा का स्रोत हैं।”

“इस खेल में अपने करियर के शुरुआती दिनों में मैं उन्हें फाइट करते हुए देखता था और उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं। उन्होंने हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया और चैंपियन भी बने।”

फोलायंग को MMA में 14 साल का अनुभव है और द फिलीपींस के सबसे टॉप एथलीट्स में से एक रहे हैं।

फोलायंग ने रीज़नल लेवल पर 2 टाइटल्स जीते और 2011 में ONE के सबसे पहले इवेंट ONE: CHAMPION VS CHAMPION को हेडलाइन किया था।

5 साल बाद वो जापानी लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराकर पहली बार ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

ONE LightweightWorld Champion Eduard Folayang from November 2016

अपने हमवतन एथलीट की सफलता को देख “द स्नाइपर” के मन में भी इस खेल के टॉप पर पहुंचने की इच्छा जागृत हुई।

लोमन ने कहा, “उस समय फोलायंग URCC और Martal Combat में फाइट करते थे। मुझे उनसे बहुत प्रेरणा मिली और उनका बड़ा फैन रहा हूं और उनके वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर को करीब से फॉलो किया है।”

“उनकी उपलब्धियां मुझे प्रेरित करती हैं और उन्हीं उपलब्धियों को मैं भी हासिल करना चाहता हूं। मुझे गर्व है कि किस तरह उन्होंने अपने देश और टीम का इस लेवल पर प्रतिनिधित्व किया है।”

फोलायंग को फॉलो करने के दौरान लोमन खुद भी MMA में सफलता प्राप्त करने लगे थे। Team Lakay को जॉइन करने के बाद वो पहली बार अपने आइडल से मिले।

फोलायंग के ट्रेनिंग करने के तरीके को देख “द स्नाइपर” उनसे बहुत प्रभावित हुए और “द लैंडस्लाइड” की कड़ी मेहनत को देख लोमन उनके और भी बड़े फैन बन गए।

लोमन ने कहा, “जब मैं टीम में नया था तब प्रो टीम पहले ट्रेनिंग करती और हमारा नंबर बाद में आता था। मैं ट्रेनिंग सेशंस में उन्हें पसीना बहाते देखकर चौंक उठता था।”



फोलायंग के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने के बाद भी उन्हें मिलने वाला प्रोत्साहन कम नहीं हुआ है। “द लैंडस्लाइड” के बहुत विनम्र स्वभाव और सफलता प्राप्त करने की चाह से लोमन और भी अधिक प्रभावित हुए हैं।

“द स्नाइपर” ने कहा, “शुरुआत में वो मुझे डरावने लगते थे, लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानने से मुझे पता चला कि एक असली मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट कैसा होता है।”

“उनसे मिलने के बाद मुझे पता चला कि वो कितने विनम्र स्वभाव और कितने अनुशासित व्यक्ति हैं। वो केवल एक अच्छे फाइटर ही नहीं बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी हैं।”

यहां से “द स्नाइपर” को अहसास हुआ कि अगर उन्होंने भी फोलायंग की राह को फॉलो किया तो उन्हें भी बहुत सफलता मिल सकती है।

अपने मेंटोर की तरह लोमन ने भी रीज़नल लेवल पर चैंपियनशिप जीतने के बाद ONE Championship में जगह बनाई।

अब वो फोलायंग से ली गई ट्रेनिंग का फाइट्स में फायदा उठाकर इसी राह पर आगे बढ़ते हुए ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल को जीतना चाहते हैं।

लोमन ने कहा, “उनसे मुझे सबसे अच्छी चीज़ यही सीखने को मिली कि खुद को अनुशासित कैसे रखें।”

“ट्रेनिंग में अनुशासन, बॉडी को कैसे स्थिर रखें और नई स्किल्स का महत्व भी मुझसे उनसे सीखने को मिला है।”

इस शुक्रवार “द स्नाइपर” अपने अनुशासन और स्किल सेट से सादुलेव को चौंकाना चाहेंगे और ये एक जीत फिलीपीनो एथलीट को ONE Championship में बड़ा स्टार बना सकती है।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: WINTER WARRIORS II को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)