ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Tawanchai Prem Superbon

ONE Championship साल 2023 के आखिरी और सबसे बड़े ONE Friday Fights इवेंट के लिए तैयार है।

आज 22 दिसंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon का लाइव प्रसारण किया जाएगा और दर्शक पे-पर-व्यू के जरिए शो को watch.onefc.com पर देख सकते हैं।

मेन इवेंट में होने वाले बहुप्रतीक्षित ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में मौजूदा चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई अपनी बेल्ट को #1 रैंक के कंटेंडर और पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज सुपरबोन सिंघा माविन के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इसके अतिरिक्त कार्ड में दो और वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले होंगे।

जोसेफ लसीरी का सामना ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में प्राजनचाई पीके साइन्चाई से होगा और अनीसा मेक्सेन व “द क्वीन” फेटजीजा ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

वहीं इस ब्लॉकबस्टर कार्ड में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा, स्कॉटिश स्टार निको कैरिलो और थाई सुपरस्टार सेकसन ओर क्वानमुआंग की वापसी देखने को मिलेगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
तवनचाई पीके साइन्चाई ने सुपरबोन को बहुमत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
प्राजनचाई पोंगसुफान पीके ने जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:28 मिनट में
अंतरिम एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
“द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम ने अनीसा “C18” मेक्सेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने नोंग-ओ हामा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:28 मिनट में
कैचवेट (140 LBS) मॉय थाई
सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग ने रिवर डैज़ को विभाजित निर्णय से हराया

लीड कार्ड


कैचवेट (136 LBS) मॉय थाई
नबील अनाने ने मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
रटचासीसैन “लेफ्ट मीटियोराइट” लाओचोकचारोएन ने फारियार अमीनीपोर को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:51 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी ने पेटसुकुमविट बोई बांगना को बहुमत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
सुआब्लैक टोर प्रान49 ने क्रेग “कोको” कोकली को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:15 मिनट में
कैचवेट (132 LBS) मॉय थाई
चोरफाह टोर सांगटीनोई ने आइसाकु “स्पीड एक्टर” ओगासवारा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:57 मिनट में
कैचवेट (132 LBS) मॉय थाई
सुरियानलैक पोर येनयिंग ने योडक्रिटसदा सोर सोमाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:15 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130