ONE Fight Night 16: Haggerty Vs. Andrade – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

JonathanHaggerty FabricioAndrade Intense Faceoff 1920X1280

ONE Championship की लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade के लिए वापसी हुई।

मेन इवेंट में नए 2-स्पोर्ट चैंपियन की ताजपोशी देखने को मिली, जब ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी का सामना ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे से डिविजन की वेकेंट (रिक्त) बेल्ट के लिए हुआ।

वहीं एक ग्रैपलर को पहला ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ, जब ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सनसनी टाय रुओटोलो ने यूरोपियन ग्रैपलिंग चैंपियन मागोमेद अब्दुलकादिरोव को हराया।

इसके अतिरिक्त कार्ड में कई सारे फैन फेवरेट फाइटर्स शामिल हैं, जिसमें #4 रैंक के अपराजित लाइटवेट MMA कंटेंडर हलील अमीर, खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट लिटो आदिवांग और टॉप स्ट्राइकर्स झांग पेइमियान, सिंसामट क्लिनमी और एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक शामिल रहे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:57 मिनट में
वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
टाय रुओटोलो ने मागोमेद अब्दुलकादिरोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग ने करीम “द सर्जन” बेनौई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
हलील “नो मर्सी” अमीर ने अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 5:00 मिनट में
174.5 LBS मॉय थाई
सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी ने मोहचिने “द असासिन” चाफी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
रुई बोटेल्हो ने “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा ने मेंग बो को सबमिशन (स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना) से हराया - पहले राउंड के 2:09 मिनट में
हेवीवेट MMA
बेन “वनीला थंडर” टायनन ने “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया - तीसरे राउंड के 1:22 मिनट में
एटमवेट किकबॉक्सिंग
क्रिस्टीना मोरालेस ने एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:54 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88