ONE 163: Akimoto Vs. Petchtanong – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

HirokiAkimoto PetchtanongPetchfergus

ONE Championship ने नवंबर महीने का अंत बेहतरीन तरीके से किया।

शनिवार, 19 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE 163: Akimoto Vs. Petchtanong का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में किया गया, जिसमें शामिल 11 बाउट्स में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो अपनी बेल्ट को पहली बार डिफेंड करने के लिए कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस के सामना उतरे।

को-मेन इवेंट मुकाबले में ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल हुआ, जिसमें लाइटवेट हेवीवेट किकबॉक्सिंग किंग रोमन क्रीकलिआ और ईरानी पावरहाउस इराज अज़ीज़पोर के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।

इसके अलावा कार्ड में पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग, खबीब नर्मागोमेदोव के शागिर्द सायिद इज़ागखमेव और जापानी दिग्गज शिन्या एओकी और युशिन ओकामी शामिल रहे।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
पेटटानोंग पेटफर्गस ने हिरोकी अकिमोटो को विभाजित निर्णय से हराया
हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल
रोमन क्रीकलिआ ने इराज अज़ीज़पोर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:28 मिनट में
लाइटवेट MMA
सायिद इज़ागखमेव ने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:26 मिनट में
मिडलवेट MMA
आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने युशिन “थंडर” ओकामी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:42 मिनट में
138.9 LBS MMA
“डायनामिक” वू सुंग हूं ने युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:46 मिनट में
बेंटमवेट MMA
“प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल ने मार्क “टायसन” एबेलार्डो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 3:45 मिनट में

लीड कार्ड


हेवीवेट किकबॉक्सिंग
अहमद क्रन्यिच ने ब्रूनो “मोहम्मद अली” चावेस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा ने अब्राओ “बैम्बाओ” अमोरिम को सबमिशन (ट्रायंगल चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:32 मिनट में
126 LBS मॉय थाई
असाही शिनागावा ने रुई बोटेल्हो को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
बियांका बैसिलियो ने मिलेना साकुमोटो को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 0:42 मिनट में
फेदरवेट MMA
किरिल गोरोबेट्स ने ब्रूनो “पुचीबुल” पुची को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage