नेरगुई को नहीं है राजू का कोई डर: ‘मैं उन्हें नॉकआउट करूंगा’

Otgonbaatar Nergui Posed 1200X800 768x512

ओट्गोनबाटर नेरगुई ने अपने लिए कई लक्ष्य तैयार किए हैं और अब शुक्रवार, 13 अगस्त को वो उन्हें पूरा करने के सफर पर निकलने के लिए कमर कस चुके हैं।

ONE: BATTLEGROUND II में मंगोलियाई लाइटवेट स्टार का सामना भारतीय स्टार राहुल “द केरल क्रशर” राजू से होगा। नेरगुई अपने ONE Championship सफर की शुरुआत यादगार अंदाज में करने के लिए तैयार हैं।

34 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं प्रोमोशन के सबसे बेस्ट और लोकप्रिय फाइटर्स में से एक बनना चाहता हूं। ये मेरा सपना है। मेरे पास स्किल्स हैं, ताकत है और इस सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध भी हूं।”

Otgonbaatar Nergui gym

नेरगुई को खुद पर भरोसा है और ऐसा इसलिए है क्योंकि वो बहुत छोटी उम्र से ही मार्शल आर्ट्स से जुड़े रहे हैं।

उन्होंने स्वर्ग सिधार चुके अपने पिता से फ्रीस्टाइल रेसलिंग सीखी थी। उसके बाद उन्होंने क्योकुशिन कराटे, बॉक्सिंग, कॉम्बैट सैम्बो, किकबॉक्सिंग और सांडा भी सीखना शुरू किया।

अनोखी स्किल्स के कारण नेरगुई MMA में सफलता प्राप्त कर सके हैं। अपने प्रोफेशनल करियर में 5 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें से 4 पहले राउंड में स्टॉपेज से आई हैं।

अक्टूबर 2019 में उन्होंने Shooto के बड़े स्टार के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद ONE के मेन रोस्टर में जगह बनाई है।

उन्होंने कहा, “मैंने जापान में ONE Warrior Series 8 में टाकुया नगाटा को हराया, जिसके बाद मेरा ONE Championship डेब्यू करने का सपना पूरा होने वाला है।”

अब वो अपना ऑफिशियल डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन आगे की राह आसान नहीं है।

नेरगुई की ग्लोबल स्टेज पर पहली चुनौती राहुल राजू होंगे, जो BJJ ब्राउन बेल्ट हैं और Juggernaut Fight Club में हेड कोच अरविंद ललवानी की निगरानी में ट्रेनिंग करते हैं।

ललवानी इससे पहले सिंगापुर की नेशनल बॉक्सिंग टीम के कोच रह चुके हैं, भारतीय स्टार को MMA में 7 जीत दिला चुके हैं, जिनमें से 6 स्टॉपेज से आई हैं।

वहीं “द केरल क्रशर” को अगले मैच में अपने विरोधी पर 10 सेंटीमीटर लंबे होने का फायदा मिलेगा।



राजू को पंच और किक्स लगाने में आसानी होगी, लेकिन नेरगुई को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

मंगोलियाई स्टार ने कहा, “मैं अपने अनुभव से बता रहा हूं कि लंबे हाथ और पैरों वाले एथलीट का सामना करना मुश्किल होता है। वो दूर रहकर भी अटैक कर पाते हैं। मैंने उनके पिछले मैच देखे हैं और उनके खिलाफ एक सटीक गेम प्लान तैयार किया है।”

“अधिकतर लंबे और हेवी फाइटर्स की तरह उनकी मूवमेंट भी काफी धीमी है। चाहे वो मुझसे 10 सेंटीमीटर लंबे ही क्यों ना हों, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा कार्डियो और बॉडी का लचीलापन मुझे उनके खिलाफ बढ़त दिलाएगा।”

नेरगुई ये भी जानते हैं कि उनके विरोधी पिछले 2 मैचों में नॉकआउट से हार झेल चुके हैं और उन्हें भी उम्मीद है कि वो राजू को उसी अंदाज में हरा पाएंगे।

उन्होंने कहा, “ये मैच केवल एक ही तरीके से समाप्त हो सकता है और वो है मेरी उनके खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट जीत। मुझे भरोसा है कि मैं उन्हें नॉकआउट कर सकता हूं।”

Indian MMA fighter Rahul Raju punches Richard Corminal

इस तरह की जीत नेरगुई को रैंकिंग्स में प्रवेश करने और प्रोमोशन का टॉप फाइटर बनने के करीब पहुंचा सकती है। इससे उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में कद भी बढ़ेगा।

नारनतुंगलाग “तुंगा” जदंबा ने साल 2014 में ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल जीतकर अन्य युवा मंगोलियाई एथलीट्स को भी MMA में आने के लिए प्रोत्साहित किया था।

उसके बाद अमरसना “स्पीयर” त्सोगुखू और शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

इस शुक्रवार नेरगुई के पास छाने का मौका होगा, लेकिन वो जानते हैं कि ये उनके और अगली पीढ़ी के लिए मात्र शुरुआत है।

उन्होंने कहा, “मंगोलियाई लोग मार्शल आर्ट्स में हमेशा से अच्छे रहे हैं, ये जैसे हमारे खून में है।”

“हमारे देश की जनसंख्या चाहे 3 मिलियन (30 लाख) क्यों ना हो, लेकिन यहां टैलेंटेड और अच्छी स्किल्स वाले फाइटर्स की कोई कमी नहीं है।”

Otgonbaatar Nergui takes on Rahul Raju at ONE: BATTLEGROUND II on 13 August

ये भी पढ़ें: 13 अगस्त को इन 5 कारणों से आपको ONE: BATTLEGROUND II को जरूर देखना चाहिए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.