डिमिट्रियस जॉनसन से तारीफ सुनकर खुश हैं फैब्रिसियो एंड्राडे – ‘लोग मेरे काम को पहचान रहे हैं’

Kwon Won Il Fabricio Andrade ONE158 1920X1280 11 768x512

फैब्रिसियो एंड्राडे इस समय ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं, लेकिन वो अभी भी अपने आसपास टॉप लेवल के एथलीट्स से प्रेरणा ले सकते हैं।

“वंडर बॉय” अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को ONE Fight Night 3 में जॉन लिनेकर को ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे। उन्होंने डिमिट्रियस जॉनसन की ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत को इस साल की सबसे यादगार जीत में से एक बताया है।

https://www.instagram.com/p/CiMVvL7LeBu/?hl=en

एड्रियानो मोरेस को नॉकआउट कर अमेरिकी दिग्गज को ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बनते देखना एंड्राडे के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा।

जॉनसन की उस जीत ने युवा स्टार के अंदर एक नया जुनून भर दिया है, जिससे उन्हें 22 अक्टूबर को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अच्छा करने में मदद मिलेगी।

एंड्राडे ने कहा:

“डिमिट्रियस जॉनसन की पिछली फाइट ने मुझे बहुत प्रभावित किया। वो लंबे समय से MMA से जुड़े रहे हैं। उन्हें एड्रियानो मोरेस के खिलाफ हार मिली थी, जो इस डिविजन के हिसाब से काफी लंबे हैं और मुझे उम्मीद थी कि मोरेस एक बार फिर जॉनसन को हराने वाले हैं। मगर जॉनसन की जीत ने मुझे प्रभावित किया और दिखाया कि वो क्यों एक महान एथलीट हैं।”

ये बाद में पता चला कि जॉनसन भी एंड्राडे का सम्मान करते हैं।

ONEFC.com को दिए एक हालिया इंटरव्यू में जॉनसन ने बताया कि एंड्राडे इस समय उनके सबसे पसंदीदा फाइटर हैं और अमेरिकी स्टार को उनका आक्रामक और रिस्क लेने वाला स्टाइल पसंद है।

“वंडर बॉय” एक तरफ अपनी विरासत को मजबूत बना रहे हैं, वहीं उन्हें MMA लैजेंड से तारीफ सुनकर बहुत अच्छा लगा जिसने उनके अंदर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का जुनून भर दिया है।

24 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार ने कहा:

“इससे मुझे बहुत खुशी मिली है। उनके जितने अनुभवी फाइटर से तारीफ होना मुझे बहुत प्रोत्साहित कर रहा है। मैं खुश हूं कि लोग मेरे काम को पहचान रहे हैं और यही बात मुझे अच्छा करने के लिए प्रेरित कर रही है।”

https://www.instagram.com/p/CeXdxa_hDZT/?hl=en

ONE Championship में इस समय खुद को बेस्ट एथलीट मानते हैं फैब्रिसियो एंड्राडे

फैब्रिसियो एंड्राडे अपने साथी फाइटर्स का सम्मान करते हैं, जिन्होंने MMA के खेल को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है।

मगर एंड्राडे खुद को कमजोर नहीं मानते और उनका कहना है कि वो रोस्टर के टॉप एथलीट्स को भी कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं।

“वंडर बॉय” मानते हैं कि वो इस समय ONE Championship के बेस्ट फाइटर हैं। अपने प्रोमोशनल करियर में उन्होंने 5-0 का रिकॉर्ड कायम किया, जिनमें लगातार 3 नॉकआउट जीत भी शामिल रहीं।

एंड्राडे ने आगे कहा:

“मैं खुद को इस समय ONE Championship का बेस्ट फाइटर और स्ट्राइकर मानता हूं। मैंने जो किया, उसे अभी तक कोई नहीं कर पाया। 3 बार पहले राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल की, कठिन फाइट्स को आसानी से जीता।

“ONE Championship में अभी तक ऐसा किसी ने नहीं किया है इसलिए मैं इस समय एक अलग लेवल का एथलीट हूं। मैं केवल अपने डिविजन की बात नहीं कर रहा बल्कि मैं सभी डिविजंस के एथलीट्स की तुलना में काफी बेहतर हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.