नए डिविजन में खुद को साबित करने के लिए उत्साहित हैं मरात गफूरोव

Marat Gafurov DC 0853 768x512

ONE Championship के इतिहास में सबसे सफल एथलीट्स में से एक मरात “कोबरा” गफूरोव ONE: WARRIOR’S CODE में अपने करियर का एक रोमांचक अध्याय शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इंडोनेशिया के जकार्ता में शुक्रवार, 7 फरवरी को पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात गफूरोव रिंग में लंबे समय के बाद अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी कर एक नई चुनौती का सामना करेंगे।

दागेस्तान के 35 वर्षीय एथलीट लाइटवेट डिविजन के अपने पहले मैच में अविजित रहे यूरी लापिकुस से बाउट करेंगे। मरात का लक्ष्य दूसरे भार वर्ग में अपनी प्रतिष्ठा को कायम करना और चैंपियनशिप जीतने के अभियान की शुरुआत करना है।

गफूरोव पिछले साल मई में टेटसुया “MMA फैंटेसिस्टा” यमाडा को हराने के बाद सर्कल में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, वो उस वक्त ONE के इतिहास में सबसे ज्यादा सबमिशन के अपने रिकॉर्ड को आगे नहीं बढ़ा सके थे। फिर भी ये उनका बेहतरीन प्रदर्शन था, जिसने दिखा दिया था कि वो पूरी तरह फॉर्म में आ गए हैं।

“कोबरा” से हमने आगे होने वाले अपनी मेन कार्ड की बाउट के बारे में खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नए वेट डिविजन में आगे बढ़ने को लेकर अपने मकसद, लापिकुस से होने वाली बाउट की खास होने की वजह जैसी कई अहम बातें बताईं।

ONE Championship: आपने इतने लंबे समय तक खुद को एक्शन से क्यों दूर रखा और लाइटवेट डिविजन में अपनी वापसी करने का विकल्प क्यों चुना?

मरात गफूरोव: मैं बहुत पहले ही वापसी करना चाहता था लेकिन मेरी कई बाउट्स कैंसिल हो गई थी। हर बार मुझे अपना वजन कम करना पड़ा और ये आसान नहीं है।

वजन कम-ज्यादा करना आसान नहीं होता है। ऐसा करने के लिए आपको ज्यादा और कठिन मेहनत करनी पड़ती है। मैं लंबे समय से इस खेल में हूं। ये शरीर जितना कर सकता था, उतना किया। अब मैं लाइटवेट में सहज महसूस कर रहा हूं। ऐसा लग रहा है कि मैं पहले से ज्यादा मजबूत और हेल्दी हो गया हूं।  



ONE: आप एक लाइटवेट एथलीट के रूप में अपना करियर जारी रखेंगे?

मरात गफूरोव: हां, ऐसी मुझे उम्मीद है। ये डिविजन अच्छा है। इसमें बहुत से अच्छे एथलीट्स हैं। केवल एक चीज मैं चाहता हूं कि मेरे ज्यादा से ज्यादा मैच हों। मैं खुद को बिल्कुल भी दरकिनार होते हुए नहीं देखना चाहता।

मैं ONE रैंकिंग में टॉप पर जाने के लिए तैयार हूं। जहां तक फेदरवेट डिविजन की बात है, तो मेरा काम खत्म हो चुका है।

ONE: आप यूरी लापिकुस के बारे में क्या जानते हैं और क्या आप शेनन विराचाई के खिलाफ उनके ONE डेब्यू से प्रभावित थे?

मरात गफूरोव: मैंने सिर्फ उनकी पिछली बाउट देखी है। मुझे लगता है कि वो एक अच्छे स्ट्राइकर हैं। फिर भी मुझे लगता है कि मैं शायद उनके साथ थोड़ा जल्दी मैच खत्म कर लूंगा।

मुझे भरोसा है कि मैं पहले राउंड में ही जीतकर आगे बढ़ सकता हूं। अभी तक उन्होंने अपने करियर में किसी गंभीर एथलीट से मैच नहीं किया है इसलिए अब यही समय है। इतना सब कहने के बाद भी मुझे दिखता है कि वो एक प्रतिभाशाली एथलीट हैं और कामयाबी के लिए भूखे हैं इसलिए मुझे उनसे सतर्क भी रहना होगा।

ONE: आप इतने आश्वस्त क्यों हैं कि आप उन्हें इतनी जल्दी हरा सकते हैं?

मरात गफूरोव: सबसे पहला ये कि मुझे सर्कल में उनसे ज्यादा अनुभव है। दूसरा ये कि मेरे पास बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अच्छी ग्रैपलिंग क्षमता है।

हां, यूरी अपने पैरों का अच्छा इस्तेमाल करते हैं। अगर आप गौर करेंगे तो देखेंगे कि मेरी स्ट्राइकिंग अब ज्यादा अच्छी है। मैंने ONE में बीते कुछ साल में इसमें सुधार किया है। अगर वो मेरे ऊपर पंचेज का प्रहार करना चाहते हैं तो मैं डरूंगा नहीं बल्कि उन्हें इसका जवाब दूंगा।

इस बीच मैंने एक खास सबक लिया है। कभी भी अपने प्रतिद्वंदी को खुद से कम मत समझो। अधिक आत्मविश्वास और लापरवाही आपके द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। इस वजह से मैं कड़ी ट्रेनिंग करके उनके खिलाफ मैच करने के लिए तैयार हूं।

ONE: इस बाउट में ऐसा क्या है, जो आपको उत्साहित करता है और ये कैसे एक एंटरटेनिंग मैच बनेगा?

मरात गफूरोव: क्यों नहीं, यूरी और मैं ONE में अलग स्थिति में हैं लेकिन हमारा गोल एक ही है। हम ONE रैंकिंग में आगे बढ़ना चाहते हैं।

वो ONE में एक नए एथलीट हैं। वो युवा और जीते के लिए भूखे हैं। वो टॉप पर पहुंचना चाहते हैं इसलिए वो कुछ बड़ा करने की कोशिश करेंगे। मैं एक पूर्व विजेता हूं। मैं टॉप पर वापस जाना चाहता हूं। मेरे पास अपने प्रशंसकों को साबित करने के लिए कुछ है और उन्हें ONE में अपनी जगह साबित करनी होगी।

हम दोनों को इस जीत की जरूरत है। हम इस बाउट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ये चीजें एक रोमांचकारी बाउट की गारंटी देती हैं। 

Marat Gafurov defeats Tetsuya Yamada

ONE: इस डिविजन के एथलीटों के बारे में आपके क्या विचार हैं? अगर आप यूरी लापिकुस को हरा देते हैं तो भविष्य में किसका सामना करना चाहेंगे?

मरात गफूरोव: इस डिविजन में कुछ अद्भुत एथलीट्स हैं जैसे टिमोफी नास्तुकिन, ईव टिंग और मार्टिन गुयेन।

मुझे ONE में किसी के खिलाफ भी बाउट करने में खुशी होगी। फिर भी मुझे लगता है कि शिन्या एओकी के साथ एक रीमैच की इच्छा मेरी सबसे पहले है। शिन्या और मैं जनवरी 2018 में ONE: KINGS OF COURAGE में ग्रैपलिंग सुपर-मैच में मिले थे।

मैं उस मैच में रियर नेकेड चोक से हार गया था, जो कि मेरा सिग्नेचर मूव है। अब मैं उनके खिलाफ फिर से चुनौती पेश करना पसंद करूंगा। उनके सामने मैं खुद को परखूंगा और अपनी हार का बदला लूंगा।

ये भी पढ़ें: जीना इनियोंग के घरेलू फैंस के सामने उन्हें हराने के लिए तैयार हैं भारतीय स्टार आशा रोका

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.