जकार्ता में पेटमोराकोट को हराकर फिर उलटफेर करने को तैयार हैं जमाल युसुपोव

Jamal Yusupov celebrates his win against Yodsanklai at ONE AGE OF DRAGONS

जमाल “खेरौ” युसुपोव ने दुनिया को तब हैरान कर दिया था, जब उन्होंने ONE Championship में धमाका करते हुए मॉय थाई का सबसे बड़ा उलटफेर किया। अब वो फिर से एक और इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं।

रूसी एथलीट शुक्रवार, 7 फरवरी को ONE: WARRIOR’S CODE में पहली ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ रिंग में वापसी करेंगे।

पिछले साल युसुपोव ने The Home Of Martial Arts में एक शानदार नॉकआउट मैच के साथ डेब्यू किया था। उन्होंने लैजेंड योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को कुछ दिन पहले बाउट के लिए मिले नोटिस के बाद हरा दिया था।

ये एक ऐसा रिजल्ट था, जिसने मार्शल आर्ट्स की दुनिया के सभी लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ दिया था। लेकिन 36 वर्षीय एथलीट के आसपास रहने वालों के लिए ये कम आश्चर्य की बात थी क्योंकि उन्होंने अपने करियर की 52 जीत में से करीब आधी जीत नॉकआउट के जरिए ही हासिल की है। इन जीत के रास्ते में तीन नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप की तिकड़ी और एक यूरोपियन किकबॉक्सिंग टाटइल हासिल किए हैं।

Jamal Yusupov defeats Yodsanklai IWE Fairtex

अगर वो अपना पहला वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहते हैं तो उन्हें एक और खतरनाक थाई एथलीट को मात देनी होगी। इंडोनेशिया के जकार्ता में उनके प्रतिद्वंदी ने चार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप और 200 से अधिक पेशेवर बाउट्स का अनुभव हासिल किया है। इसमें उनकी कुछ आइकन्स के खिलाफ जीत भी शामिल हैं।

जैसा कि युसुपोव बताते हैं कि उन्होंने अब ग्लोबल स्टेज पर दिखा दिया है कि वो क्या करने में सक्षम हूं। ऐसे में अब मेरे प्रशंसकों को चौंकना नहीं चाहिए अगर जीत के बाद वो सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीत जाते हैं।

ONE Championship: क्या आप 7 फरवरी को एक और लेजेंड का सामना करने के लिए तैयार हैं?

जमाल युसुपोव: मैं हमेशा फाइट के लिए तैयार रहता हूं क्योंकि जिंदगी जीने के लिए मैं यही करता आया हूं। मैं वापस आने को लेकर रोमांचित हूं। मुझे पता था कि योडसंकलाई को हराने के बाद एक टाइटल की पेशकश की जाएगी।

जब मैंने इस ऑफर के बारे में सुना तो मेरे चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट थी। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से पेटमोराकोट के लिए 100 प्रतिशत तैयार रहूंगा। दिमागी तौर से हमेशा मैं नए बाउट के लिए तैयार रहता हूं। यही सब मैं जीवनभर करता आया हूं। फिजिकल ट्रेनिंग के लिए अब अच्छी शेप में हूं। मैं अपने विरोधी का सामना करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग ले रहा हूं।



ONE: आपको अपने अगले प्रतिद्वंदी के बारे में खबर कैसे मिली और आपने क्या प्रतिक्रिया दी?

जमाल युसुपोव: मेरे मैनेजर ने मुझे फोन किया और बताया कि बेल्ट जीतने के लिए एक बाउट मिली है। उनकी बात सुनकर मैं तुरंत सहमत हो गया। मैंने कहा कि ये एकदम सही है।

ईमानदारी से बताऊं तो मैंने अपने प्रतिद्वंदी का नाम तक नहीं पूछा था। इसके बाद मैं ट्रेनिंग के लिए वापस चला गया। बाद में मुझे इसके बारे में पता चला कि मैं इस खेल के एक और दिग्गज से मैच करने जा रहा हूं।

मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि मैं बहुत लकी हूं, जो मुझे इतने बेहतरीन एथलीट से मैच करने के मौके मिले। हालांकि, योडसंकलाई मेरे सामने लकी साबित नहीं हुए थे। अब देखते हैं कि आगे क्या होता है।

Jamal Yusupov defeats Yodsanklai at ONE AGE OF DRAGONS by KO in China

ONE: क्या आप ONE Super Series में पेटमोराकोट की परफॉर्मेंस से प्रभावित हैं, जो भी आपने अब तक देखी हैं?

जमाल युसुपोव: पेटमोराकोट तेज गति, अच्छे अग्रेशन के साथ एक बेहतरीन एथलीट हैं। उन्हें आगे बढ़कर सामना करना पसंद है।

मैंने पेटमोराकोट vs. पेट्रोसियन का मैच देखा है। मुझे लगता है कि जियोर्जियो को उम्मीद नहीं थी कि पेटमोराकोट से उन्हें इतना दबाव मिलेगा। वो उनके खिलाफ सही डिस्टेंस नहीं बना पाए थे और ना ही अपनी स्किल्स का अच्छी तरह से इस्तेमाल कर पाए थे।

रीमैच में उन्होंने पिछले मैच में मिले सारे अनुभवों का अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया। पेट्रोसियन ज्यादा आत्मविश्वास के साथ मैच खेले और जीतने में कामयाब रहे। ऐसा लग रहा था कि उन्हें पेटमोराकोट से जीतने की चाबी मिल गई है।

ONE: आप जब उनका जकार्ता में सामना करेंगे तो आपको सबसे अधिक किस चीज से सावधान रहने की जरूरत होगी?

जमाल युसुपोव: मैंने उन्हें देखा है कि वो मॉय थाई और किकबॉक्सिंग दोनों में बेहतरीन हैं। लेकिन मुझे उनकी कोहनी और घुटनों पर ध्यान देना होगा। एक थाई फाइटर के रूप में वो इनका अच्छा इस्तेमाल करते हैं। उनका क्लिंच भी बेहतरीन है।

Jamal Yusupov defeats Yodsanklai at ONE AGE OF DRAGONS by KO

ONE: आपकी जीत की कुंजी क्या होगी?

जमाल युसुपोव: पेटमोराकोट से लड़ते वक्त मुझे मूव करते रहना होगा। ऐसा करके मैं अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स का अच्छा इस्तेमाल कर लूंगा और उनके क्लिंच से भी बचा रहूंगा।

मैच के दौरान आपके पास अच्छा रिएक्शन, क्विक रिस्पॉन्स और उचित दूरी बहुत जरूरी होगी। मैं बॉक्सिंग में बेहतर और तेज हूं, जो मुझे फायदा पहुंचाएगा।

ONE: क्या चीजें इसे एक रोमांचक मैच बना देंगी?

जमाल युसुपोव: मैं टॉप पर आ सकता हूं, इस बात को लेकर वर्तमान में कई प्रशंसक और मॉय थाई प्रोफेशनल्स निश्चित नहीं हैं। हो सकता है कि बहुत लोगों को लगता होगा कि योडसंकलाई के खिलाफ मेरी जीत महज एक तुक्का थी।

ये बाउट साबित करने के लिए काफी होगी कि मैं किस काबिल हूं।

ONE: करियर का पहला वर्ल्ड टाइटल जीतने का आपके लिए क्या अर्थ होगा?

जमाल युसुपोव: ये मुझे अपने अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। हो सकता है कि ये मैच मेरे प्रशंसकों को और बढ़ा दे। हो सकता है कि ये मेरे जीवन को आर्थिक रूप से और सुरक्षित बना दे।

ये भी पढ़ें: जमाल युसुपोव का साल 2019: योडसंकलाई को नॉकआउट करने के बाद कैसे बदली जिंदगी

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)