पूर्व स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देना चाहते हैं लिटो आदिवांग

Lito Adiwang ONE FIRE

ONE Championship में अपनी छाप छोड़ने में लिटो “थंडर किड” आदिवांग को ज्यादा समय नहीं लगा था।

रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में लगातार 3 जीत दर्ज करने के बाद फिलीपीनो स्टार को मेन रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुआ था।

“थंडर किड” ग्लोबल स्टेज पर भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने में सफल रहे हैं क्योंकि वो अभी तक क्रमशः सेन्जो अकीडा और पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट पर पहले राउंड में जीत दर्ज कर चुके हैं।

2 धमाकेदार जीत ने उन्हें ONE स्ट्रॉवेट रैंकिंग्स में पांचवां स्थान दिला दिया है लेकिन अभी भी आदिवांग अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “स्ट्रॉवेट डिविजन में मेरे सभी साथी एथलीट्स आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं। रैंकिंग्स के निचले पायदान पर रहने के कारण अभी मुझे बहुत कुछ साबित करना है।”



“थंडर किड” ये पहले ही तय कर चुके हैं कि वो अपने अगले मुकाबले में किसका सामना करना चाहते हैं।

आदिवांग ने कहा, “मैं एक टॉप लेवल ग्रैपलर के खिलाफ अपने ग्राउंड गेम को टेस्ट करना चाहता हूं और उनका नाम योशिताका “नोबिता” नाइटो है।”

“वो एक वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर हैं और हम सभी जानते हैं कि वो अपने प्रतिद्वंदी को ग्राउंड गेम पर लाने पर मजबूर करते हैं। इसलिए वो मेरे लिए एक परफेक्ट प्रतिद्वंदी हैं।”

The Philippines' own Lito Adiwang battles Thailand's Pongsiri Mitsatit

जाहिर तौर पर, नाइटो आदिवांग के लिए सबसे सही प्रतिद्वंदी साबित होंगे।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन काफी समय से इस डिविजन के टॉप पर बने रहे हैं और नाइटो पर एक बड़ी जीत 27 वर्षीय सुपरस्टार के करियर को एक नई राह दिखा सकती है।

आदिवांग जानते हैं कि जापानी सुपरस्टार के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा लेकिन उन्हें भरोसा है कि वो ऐसा करने में सक्षम हैं।

फिलीपीनो सुपरस्टार ने कहा, “हर बार की तरह इस बार भी यही मानना है कि मेरी मजबूत मानसिकता मेरे लिए लाभदायक साबित होगी। जब भी मैं सर्कल में एंट्री लेता हूं, तो ये सोचकर उतरता हूं कि जैसे मैं पहले ही मैच में जीत दर्ज कर चुका हूं। मुझे केवल अपने प्रदर्शन पर फोकस रखना होगा।”

“उन्हें अधिक अनुभव के कारण जरूर मुझ पर बढ़त हासिल हो सकती है क्योंकि वो सर्कल में मुझसे ज्यादा बार उतर चुके हैं और जानते हैं कि जीत किस तरह हासिल की जाती है।”

Team Lakay's Lito Adiwang celebrates his victory over Pongsiri Mitsatit

अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के अलावा “थंडर किड” Team Lakay के लिए भी सफलता हासिल करना चाहते हैं।

हालांकि, Team Lakay एशिया के सबसे बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जिम में से एक है लेकिन ऐसे कई सवाल उठाए जाते हैं कि क्या इस टीम के एथलीट्स दुनिया के टॉप ग्रैपलर्स के खिलाफ ग्राउंड गेम में जीत प्राप्त कर सकते हैं या नहीं।

आदिवांग ने कहा, “मैं ये दिखाना चाहता हूं कि Team lakay में केवल स्ट्राइकर्स ही नहीं बल्कि हमारा ग्राउंड गेम भी बहुत अच्छा है।”

“हम जिस तरह अपने ग्राउंड गेम में सुधार लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, मैं चाहता हूं कि फैंस हमारे ग्राउंड गेम की भी तारीफ करें। मैंने अपनी पिछली 2 फाइट सबमिशन से जीती हैं लेकिन अभी भी इस तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं कि मुझे उन मैचों में जीत केवल इसलिए मिली क्योंकि मेरा सामना स्ट्राइकर्स से हुआ था।”

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आदिवांग नाइटो को उन्हीं के गेम में हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फिलीपीनो स्टार ने कहा, “मुझे अपनी कड़ी मेहनत पर पूरा भरोसा है और मैं जानता हूं कि एक सबमिशन स्पेशलिस्ट को सबमिशन से हराने के लिए क्या करने की जरूरत होती है।”

ये भी पढ़ें: लिटो आदिवांग को किया गया ONE Warrior Series के अनुबंध से सम्मानित

न्यूज़ में और

A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one