ONE: BAD BLOOD से बाहर हुए लिनेकर, मालिकिन Vs. ग्रिशेंको मैच करेगा शो को हेडलाइन

Anatoly Malykhin Kirill Grishenko Entrances 1200X800

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे बहुचर्चित मुकाबलों में से एक को देखने के लिए फैंस को थोड़ा लंबा इंतज़ार करना होगा।

Scenes from John Lineker versus Troy Worthen at "ONE on TNT III"

शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD के मेन इवेंट में जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर, ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को चैलेंज करने वाले थे।

ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि COVID-19 स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी नियमों के कारण #1 रैंक के कंटेंडर को मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

आखिरी समय पर हुए इस बदलाव के कारण अब फर्नांडीस भी ONE: BAD BLOOD के कार्ड का हिस्सा नहीं होंगे और उनके मैच को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

अब ONE: BAD BLOOD को अपराजित मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन और किरिल ग्रिशेंको के बीच ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेगा।

वहीं को-मेन इवेंट में अब #2 रैंक के कंटेंडर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी और #4 रैंक के कंटेंडर मोंग्कोलपेच पेटयिंडी का फ्लाइवेट मॉय थाई मैच होगा।

इसके अलावा पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन योसूके “द निंजा” सारूटा और क्यूबा के ओलंपिक रेसलर गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच को कार्ड से हटा दिया गया है।

लिनेकर की तरह सारूटा को भी COVID-19 स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी नियमों के कारण मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

यहां देखिए ONE: BAD BLOOD के अपडेटेड कार्ड को।

ONE: BAD BLOOD का मेन कार्ड

  • एनातोली मालिकिन vs. किरिल ग्रिशेंको (ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • जोनाथन हैगर्टी vs. मोंग्कोलपेच पेटयिंडी (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • चेन रुई vs. मार्क एबेलार्डो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • मेई यामागुची vs. जिहिन राडज़ुआन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 53.5 किलोग्राम)
  • योडकाइकेउ फेयरटेक्स vs वू सुंग हूं (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक vs. डेनियल विलियम्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ONE: BAD BLOOD का लीड कार्ड

  • डस्टिन जॉयनसन vs ह्यूगो कुन्हा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • लिन हेचीन vs. बी गुयेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • थॉमस नार्मो vs. ओडी डेलेनी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • सुनौटो vs. टियाल थैंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: मालिकिन vs ग्रिशेंको: अंतरिम वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप मैच में जीत के 4 तरीके

न्यूज़ में और

Nabil Anane at The Inner Circle 25
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.