किम जे वूंग का जकार्ता में एक और विस्फोटक फिनिश का लक्ष्य

Kim Jae Woong defeats Rafae Nunes at ONE: MASTERS OF FATE in Manila, Philippines

सफलतापूर्वक डेब्यू करने के साथ दर्शकों को 2019 का सबसे बेहतरी फिनिश देने वाले “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग की चाहत ONE: WARRIOR’S CODE में भी जीत दर्ज करना है।

इस शुक्रवार, 7 फरवरी को दक्षिण कोरिया के उभरते हुए सितारे कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा का सामना फेदरवेट बाउट में होगा। इस मैच को जो भी जीतेगा, वो डिविजन के शीर्ष पर पहुंचने के लिए अपने कदम बढ़ा देगा।

किम आत्मविश्वास से भरपूर हैं। वो जानते हैं कि विरोधी को अपनी तकनीकों और कौशल के दम पर किस तरह सर्कल में पराजित किया जाए।

ONE featherweight “The Fighting God” Kim Jae Woong

TFC फेदरवेट चैंपियन का कहना है, “मैं वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए तेजी से आगे बढ़ने वाले ऐसे एथलीट का सामना करूंगा, जो बहुत ही विस्फोटक खिलाड़ी हैं। वो आसानी से रेसलिंग से अन्य तकनीकों में शिफ्ट हो सकते हैं।”

“मौशिगो” एक कराटे की पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने करियर के हर चरण जैसे प्रोफेशनल डेब्यू, घरेलू परिदृश्य में उभरते हुए एथलीट के रूप में और ग्लोबल स्टेज पर दर्शकों के सामने पहले प्रदर्शन तक में अपनी नॉकआउट पावर दिखाई है।

हालांकि, “द फाइटिंग गॉड” किसी भी एथलीट के साथ स्ट्राइक्स करने से डरते नहीं हैं। ONE: MASTERS OF FATE में राफेल नूनेज को फिनिश करने के लिए उन्होंने बॉडी पंचेज और नी का इस्तेमाल किया था। 10 प्रोफेशनल जीतों में ये उनका छठां फिनिश था।

अगर “मौशिगो” किम की जबरदस्त पावर से बचना चाहते हैं तो उनके पास ऐसी बहुत सी तकनीकें हैं, जिसमें स्विच करके वो एक ग्रैपलिंग बेस्ड गेम की रणनीति अपना सकते हैं। वास्तव में अपनी पिछली दो बाउट्स में उन्होंने इसी तरह का दृष्टिकोण अपनाया था। वो शुरुआत से ही इस तरह की योजना पर चलना अमल कर सकते हैं।

अगर ऐसा है तो सियोल के 26 वर्षीय एथलीट ने ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन द्वारा उनके प्रतिद्वंदी को हराने वाली रणनीति पर गौर किया है और उन्हें भी लगता है कि वो इस तरह जीत हासिल कर सकते हैं।



किम कहते हैं, “जब उनकी रणनीति विफल हो जाती है, तो वो सर्कल में थके हुए नजर आने लगते हैं। ”

“मुझे यकीन है कि वो एक टेकडाउन की कोशिश करेंगे। हालांकि, उस वक्त ये सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि वो थके हुए हैं या फिर मैं। मैं उनकी कमजोरी को भांपने की कोशिश करूंगा। मौका मिलते ही काउंटरअटैक की कोशिश करूंगा।

“जब उनका गार्ड नीचे होगा, तो मैं उन्हें फिनिश करने जाऊंगा।”

ONE में किम की पहली जीत ने पिछले साल के सभी एथलीटों में से हमें कुछ सबसे भावनात्मक दृश्यों को दिखाया। हालांकि, वो अपनी सारी भावनाओं को मैच के दौरान छिपाकर रखते हैं।

उनकी ताकत उन्हें एक प्रोफेशनल बॉक्सर के रूप में 7-0 के रिकॉर्ड तक ले गई। “द फाइटिंग गॉड” ने एक रणनीति पर कायम रहने और 15 मिनट तक कड़ा मुकाबला करने की अपनी क्षमता दिखाई है। वो तीन मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ खास अंतर बनाकर अपराजित रहे हैं।

Kim Jae Woong defeats Rafael Nunes at ONE: MASTERS OF FATE

किम को निर्णायक हमलों को अंजाम देकर जीत हासिल करने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है। उनकी कोशिश दुनिया के सबसे बडे़ मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ऑफर किए जाने वाले बड़े मैचों का हिस्सा बनना है।

Extreme Combat और Top Gym BF प्रतिनिधि कहते हैं, “मैं दूसरे या तीसरे राउंड में मैच खत्म करने की उम्मीद करता हूं।”

“मैं एक मजबूत मानसिकता से लैस हूं। मैंने अपने विरोधियों का सामना करते हुए कहा है कि हारना मेरे करियर में इस मुकाम तक पहुंचने का विकल्प नहीं है। मेरा लक्ष्य ONE Championship में बड़े अवसरों को जीतना और बढ़ाना है। ”

ये भी पढ़ें: जकार्ता में अपने सबमिशन रिकॉर्ड को बढ़ाने पर हैं इत्सुकी हिराटा की नजरें

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.