ONE: FULL CIRCLE से बाहर हुए जमाल युसुपोव और डेविड ब्रांच

Jamal Yusupov entering in the Circle against Samy Sana

जमाल युसुपोव और डेविड ब्रांच 25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE में फाइट करने वाले थे, लेकिन अब इन दोनों को अपने-अपने मैच से नाम वापस लेना पड़ा है।

#1 रैंक के कंटेंडर युसुपोव ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी को चैलेंज करने वाले थे। दूसरी ओर, ब्रांच अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लिएंड्रो अटाईडिस से भिड़ने वाले थे।

दोनों को स्वास्थ्य संबंधी कारण से फाइट करने की अनुमति नहीं मिल पाई, इसके चलते उन्हें कार्ड से बाहर कर दिया गया है। आखिरी समय पर हुए इन बदलावों के कारण पेटमोराकोट और अटाईडिस भी ONE: FULL CIRCLE में फाइट नहीं करेंगे।

दोनों एथलीट्स को अपने मैचों का बेसब्री से इंतज़ार था, खासतौर पर युसुपोव, जिन्होंने ONE Championship से कहा:

“मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करता आया हूं। मैंने पिछले 3 साल इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए समर्पित किए हैं। ONE के साथ साइन करने के बाद से ही मैं चैंपियनशिप बेल्ट जीतने की चाह को लिए आगे बढ़ रहा हूं।”

ग्युटो इनोसेंटे करेंगे मेन कार्ड में डेब्यू, वेल्टरवेट MMA स्टार्स लीड कार्ड को हेडलाइन करेंगे

अब ONE: FULL CIRCLE में कुल 12 मुकाबले होंगे। मेन कार्ड में हेवीवेट स्टार ग्युटो इनोसेंटे ONE Super Series किकबॉक्सिंग बाउट में ब्रूनो सुसानो के खिलाफ अपना डेब्यू करेंगे।

इनोसेंटे का मॉय थाई और किकबॉक्सिंग का रिकॉर्ड 38-10 का है, जिनमें से उनकी 17 जीत नॉकआउट से आई हैं। ब्राजीलियाई एथलीट अभी 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। वो एक टॉप हेवीवेट किकबॉक्सर हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर पता चलता है कि वो इस कठिन चुनौती के लिए तैयार हैं।

अब लीड कार्ड को 2 नॉकआउट आर्टिस्ट्स के बीच MMA मैच हेडलाइन करेगा, जिसमें पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन कडेस्टम की भिड़ंत डेब्यू कर रहे ब्राजीलियाई एथलीट वालमीर डा सिल्वा से होगी।

कडेस्टम ने 12 जीत दर्ज की हैं, जिनमें से 10 नॉकआउट से आई हैं। मगर अक्टूबर 2019 में कियामरियन अबासोव के हाथों टाइटल हारने के बाद उन्हें अगले 2 मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी है।

अब उनका सामना डा सिल्वा से होगा, जिनके करियर की 8 जीत नॉकआउट से आई हैं। दिसंबर 2021 में ONE Championship को जॉइन करने की जानकारी देते हुए डा सिल्वा ने लिखा था:

“मुझे उम्मीद है कि मैं अपने शहर, परिवार, दोस्त, समर्थकों और फ्यूचर स्पॉन्सर्स के लिए शानदार प्रदर्शन और पूरी ताकत लगाते हुए आगे बढ़ पाऊंगा। मैं ONE में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हूं।”

ONE: FULL CIRCLE का मेन कार्ड

  • (c) रीनियर डी रिडर vs. कियामरियन अबासोव (ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) रोमन क्रीकलिआ vs. मुरात आयगुन (ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • आंग ला न संग vs. विटाली बिगडैश (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • एनरिको केह्ल vs. टायफुन ओज़्कान (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • ग्युटो इनोसेंटे vs. ब्रूनो सुसानो (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • फैब्रिसियो एंड्राडे vs. जेरेमी पाकाटिव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ONE: FULL CIRCLE का लीड कार्ड

  • ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. वालमीर डा सिल्वा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • क्रिस शॉ vs. व्लादिमीर कुज़मिन (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • डियांड्रा मार्टिन vs. स्मिला संडेल (मॉय थाई – 58 किलोग्राम कैचवेट)
  • यूरी सिमोइस vs. दानियल जैनालोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • जिदुओ यिबु vs. डेनियल पुएर्तस (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • राहुल राजू vs. ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)

ये भी पढ़ें: ONE X में अपनी रिटायरमेंट फाइट के लिए एडुअर्ड फोलायंग से भिड़ेंगे जॉन वेन पार

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty