इत्सुकी हिराटा Vs. जिहिन राडज़ुआन, मेई यामागुची Vs. डेनियल केली के मैच ONE X में हुए शामिल

ItsukiHirata JihinRadzuan DanielleKelly MeiYamaguchi 1200X800 768x512

कई हफ्तों के इंतजार के बाद आखिरकार ONE Championship की 10वीं सालगिरह के मौके पर होने वाले इवेंट, ONE X, के लिए अपराजित MMA सनसनी इत्सुकी हिराटा और BJJ स्टार डेनियल केेली के मैचों की घोषणा कर दी गई है, जो कि शनिवार, 26 मार्च को सिंगापर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

हिराटा का सामना एटमवेट MMA मुकाबले में मलेशियाई सनसनी जिहिन राडज़ुआन से होगा। वहीं केली अपना प्रोमोशनल डेब्यू ग्रैपलिंग सुपर-मैच में जापानी दिग्गज मेई यामागुची के खिलाफ करेंगी।

इन दो बाउट्स की घोषणा आज Abema TV पर एक न्यूज़ कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।


इत्सुकी हिराटा Vs. जिहिन राडज़ुआन

11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD के लाइव प्रसारण के दौरान जानकारी दी गई थी कि इत्सुकी हिराटा ONE X में वापसी करने जा रही हैं, लेकिन उनकी प्रतिद्वंदी के नाम का ऐलान नहीं किया गया था।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था:

.. वापसी!!! अगली फाइट..3.26❤️❤️❤️

हिराटा का MMA करियर अभी तक शानदार रहा है। टोक्यो निवासी एथलीट का रिकॉर्ड 5-0 का है और इस दौरान उन्होंने चार प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है।

पिछले साल सितंबर में उन्होंने ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में अलीस एंडरसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

लेकिन एक महीने बाद किसी मेडिकल कारण से उन्हें ऋतु फोगाट के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा। ONE Championship और जापानी स्टार दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी।

“मैंने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी लड़ाई लड़ी है। ये खेद की बात है कि मुझे इस स्टेज पर आकर मैच से नाम वापस लेना पड़ रहा है और फैंस को काफी निराश किया। मैं ठीक होकर ONE सर्कल में जल्द से जल्द वापसी करूंगी। धन्यवाद।”

अब उनका सामना जिहिन राडज़ुआन से होगा, जिनका प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड 7-2 का है और दो मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर हैं।

हाल ही में हुए ONE: BAD BLOOD में मलेशियाई “शैडो कैट” ने मेई यामागुची को एक कड़े मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

अब ONE X में राडज़ुआन लगातार तीसरी जीत हासिल करने और हिराटा को हराने वाली पहली फाइटर बनने का प्रयास करेंगी।

“अच्छी चीज़ें कभी भी कम्फर्ट ज़ोन में रहकर नहीं आती।”

ONE: BAD BLOOD में जीत हासिल करने के बाद राडज़ुआन का इंस्टाग्राम कैप्शन

डेनियल केली Vs. मेई यामागुची

मेई यामागुची की बात करें तो उनका सामना BJJ स्टार डेनियल केेली से होगा।

17 फरवरी को केली ने जानकारी दी थी कि उन्होंने ग्रैपलिंग और MMA में मुकाबला करने के लिए ONE Championship को जॉइन कर लिया है

” मैं खुद को अब एक @onechampionship एथलीट कहकर बहुत खुश महसूस कर रही हूं। साथ ही @evolvemma का हिस्सा बनने पर भी मुझे गर्व है। मैं यहां ग्रैपलिंग बाउट्स का हिस्सा बनूंगी और जब MMA में डेब्यू के लिए तैयार हो जाऊंगी, तब ONE में ही परफॉर्म करूंगी।”

केली का इंस्टाग्राम पर कैप्शन

25 वर्षीय BJJ ब्लैक बेल्ट सनसनी ग्रैपलिंग बाउ्टस में कई दिग्गजों जैसे कार्ला एस्पार्ज़ा, रोक्सेन मोडाफेरी और सिंथिया काल्वियो आदि को मात दे चुकी हैं।

अब उनके पास इस लिस्ट में मेई यामागुची का नाम शामिल करने का मौका है, लेकिन जापानी दिग्गज भी ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और जब वो MMA फाइट्स के लिए ट्रेनिंग नहीं कर रही होती तब ग्रैपलिंग मैचों में हिस्सा लेती हैं।

हिराटा vs राडज़ुआन और यामागुची vs केली दो मैचों को 26 मार्च को होने वाले ONE X में शामिल किया गया है। ONE X से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.