BJJ स्टार डेनियल केेली ने ONE Championship को जॉइन किया

Brazilian Jiu-Jitsu star Danielle Kelly

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) स्टार डेनियल केेली ने मार्शल आर्ट्स में एक नई ऊंचाई को छू लिया है।

शुक्रवार, 18 फरवरी को केली ने बताया कि उन्होंने ONE Championship के साथ डील साइन कर ली है और वो सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। साथ ही वो अपने MMA डेब्यू के लिए भी तैयारी कर रही हैं, जो आगे चलकर ONE में ही होगा।

25 वर्षीय ब्लैक बेल्ट होल्डर ने कहा कि वो सिंगापुर स्थित Evolve MMA में ट्रेनिंग करेंगी, जिसमें दुनिया के कई बेस्ट एथलीट्स ट्रेनिंग करते हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए केली ने लिखा:

” मैं खुद को अब एक @onechampionship एथलीट कहकर बहुत खुश महसूस कर रही हूं। साथ ही @evolvemma का हिस्सा बनने पर भी मुझे गर्व है। मैं यहां ग्रैपलिंग बाउट्स का हिस्सा बनूंगी और जब MMA में डेब्यू के लिए तैयार हो जाऊंगी, तब ONE में ही परफॉर्म करूंगी।”

पिछले एक दशक में ONE ने फैंस को केवल टॉप लेवल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स के बीच मैच ही नहीं बल्कि मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग स्टार्स के मैच भी दिए हैं।

मई 2017 में ONE ने ONE: DYNASTY OF HEROES में इतिहास रचा, जिसमें सबमिशन ग्रैपलिंग कॉन्टेस्ट हुआ था। उस मैच में शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को ग्रैपलिंग सुपर-फाइट में गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के खिलाफ हार मिली थी।

ONE में केली, गॉर्डन रायन, आंद्रे गल्वाओ और मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा जैसे ग्रैपलिंग सुपरस्टार्स को जॉइन करेंगी और शायद वो समय दूर नहीं जब ONE का एक और सबमिशन ग्रैपलिंग मैच सुर्खियां बटोरेगा।


चाट्री सिटयोटोंग ने डेनियल केेली के BJJ गेम की तारीफ की

डेनियल केेली ने अपने करियर में ग्रैपलिंग के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2020 में कैरेल “सिल्वर फॉक्स” प्रावेच की निगरानी में ट्रेनिंग करते हुए BJJ ब्लैक बेल्ट प्राप्त की। उसके बाद से ही वो अमेरिका में सबमिशन ग्रैपलिंग की बड़ी स्टार बनी रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CaHpl1-Bknw/

अब तक केली कई बेहतरीन ग्रैपलर्स का सामना कर चुकी हैं, जिनमें कई बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन सोफिया अमारांटे के खिलाफ मैच भी शामिल है, जिसमें उन्हें रीयर-नेकेड चोक से जीत मिली।

इसके अलावा वो कार्ला एस्पार्ज़ा, रोक्सेन मोडाफेरी और सिंथिया काल्वियो जैसी नामी स्टार्स पर जीत दर्ज कर चुकी हैं, जो उन्हें दुनिया की सबसे बेहतरीन सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक साबित करता है।

उनकी इन्हीं उपलब्धियों ने ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर केली की साइनिंग की पुष्टि की।

“मैं मानता हूं कि केली मार्शल आर्ट्स में अगली बड़ी सुपरस्टार बन सकती हैं। उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है और फिनिश करने की काबिलियत शानदार है। उन्हें अपने जीवन में भी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि केली एक बहुत अच्छी इंसान हैं।”

अब उन्हें ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर खुद को साबित करने का मौका मिल रहा है। हालांकि, अभी उनके डेब्यू मैच से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ONE को जॉइन करने से केली अपने उत्साह को छुपा नहीं पा रही हैं।

उन्होंने कहा: 

“मैं इस लम्हे को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं प्रोफेशनल या पर्सनल लाइफ में बेस्ट बनने का पूरा प्रयास करूंगी। ONE जिस चीज का प्रतिनिधित्व करता है, वो मुझे पसंद है।”

केली के ONE Championship डेब्यू मैच की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन BJJ स्टार के पहले मैच को लेकर जल्द ही बड़ी जानकारी सामने आएगी। ज्यादा जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.