मॉरिस अबेवी ने अलीबेग रसुलोव के खिलाफ मैच से पहले बड़ी भविष्यवाणी की – ‘उन्हें तीसरे राउंड में हरा दूंगा’

Maurice Abevi Samat Mamedov ONE 170 55 scaled

उभरते हुए स्विस स्टार मॉरिस अबेवी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाली अहम लाइटवेट MMA फाइट में रूसी धुरंधर अलीबेग रसुलोव का सामना करेंगे।

7 जून को होने वाले ONE Fight Night 32 में इन दोनों में से जिसे भी जीत मिली, वो डिविजन के चैंपियन क्रिश्चियन ली के खिलाफ टाइटल मैच हासिल कर सकता है।

प्रमोशनल डेब्यू में करीबी अंतर से हारने के बाद से अबेवी लगातार तीन जीत दर्ज कर चुके हैं और अपने सबसे हालिया मैच में उन्होंने समात मामेदोव को पहले राउंड में स्टॉपेज से हराया था।

साफ तौर पर अबेवी अपने खेल के शिखर पर हैं। 25 वर्षीय स्टार ने onefc.com को बताया कि जीत की लय ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है और फाइट दर फाइट खुद में सुधार कर रहे हैं:

“मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरा दिमाग सही जगह पर है। मुझे ट्रेनिंग करने और बेहतर होने और रिजल्ट्स देखने की प्रक्रिया पसंद है। मैं हर दिन अपना बेस्ट कर रहा हूं और नतीजे यहीं से आ रहे हैं।

“लोगों को भी मुझमें विकास देखने को मिल रहा है। मैं बस एक अच्छा फाइटर हूं और आप मुझे नकार नहीं सकते।”

बेहतरीन स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग की वजह से अबेवी लाइटवेट MMA डिविजन में उभरकर सामने आए हैं।

लेकिन वो ये भी जानते हैं कि उनके प्रतिद्वंदी की रेसलिंग और गति उनके लिए चुनौती पेश करेगी। रसुलोव की बात करें तो उन्होंने अपने आखिरी मैच में चैंपियन को चुनौती दी थी।

अबेवी का कहना है कि रसुलोव कभी-कभी बिना वजह ही आक्रामक हो जाते हैं और वो इस बात का फायदा ONE Fight Night 32 में उठाना चाहेंगे:

“मुझे लगता है कि उनकी ताकत उनका अनऑर्थोडॉक्स स्टाइल है। उनका कार्डियो और अच्छी रेसलिंग है। वो पूर्ण रूप से बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं और हर पोजिशन के लिए अच्छी तरह से फाइट करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वो कभी-कभी खुद को आगे ले आते हैं और वहीं मैं फायदा उठाऊंगा।

“मुझे लगता है कि मैं उनसे ज्यादा नियंत्रण में रहता हूं। वो ज्यादा अराजक और खतरनाक है, लेकिन इससे उनका फायदा उठाया जा सकता है।”

अबेवी को विश्वास है कि वो रसुलोव को हराने वाले पहले शख्स बन जाएंगे।

रणनीति के नजरिए से बात करें तो स्विस फाइटर ने लक्ष्य बनाया है कि वो अपने विरोधी को आखिरी के पांच मिनट में फिनिश करना चाहेंगे:

“मैं मानता हूं कि उनकी कुछ कमजोरियां उजागर कर दूंगा, जो अभी तक कोई नहीं कर पाया है और मैं इसके लिए उत्साहित हूं।

“मुझे लगता है कि मैं उन्हें तीसरे राउंड में TKO से हरा दूंगा। उन्हें शुरुआती राउंड में छकाकर तीसरे राउंड में हरा दूंगा।”

अबेवी का कहना है कि रसुलोव के खिलाफ कार्डियो जीत की कुंजी होगी

मॉरिस अबेवी ने अलीबेग रसुलोव के खिलाफ आखिरी राउंड में जीत की भविष्यवाणी की है और इस बात में कोई हैरानी नहीं है कि वो अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं।

इसके लिए अबेवी ने एक प्रोफेशनल की मदद ली है ताकि वो अपनी सेहत को मॉनिटर कर सकें और उन्हें इसका फायदा भी देखने को मिल रहा है:

“मेरे पास एक नए स्ट्रेंथ, कंडीनिशनिंग और फिजियो कोच फेबियन हैं। वो मुझे चोट से बचाने और कार्डियो ट्रेनिंग में मदद कर रहे हैं।

“मैंने इसकी शुरुआत इस फाइट कैंप से की है और मुझे इसका असर भी दिखने लगा है।”

रसुलोव और अबेवी ने पिछले मुकाबलों में दिखाया है कि वो 15 मिनट के शानदार मैचों में गति को बनाकर रख सकते हैं।

अबेवी ने बताया:

“रसुलोव को शानदार ऊर्जा के लिए जाना जाता है तो मुझे वैसी ही बरकरार रखनी होगी। मैंने साबित किया है कि अंत तक टिक सकता हूं, लेकिन मैं लंबे समय के लिए बेहतर रहना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6