हिरोयुकी टेटसुका ने एडसन मार्केस को तीसरे राउंड में जबरदस्त अंदाज में नॉकआउट किया

Hiroyuki Tetsuka Edson Marques ONLY THE BRAVE 1920X1280 20 768x512

हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका ने ONE: ONLY THE BRAVE के वेल्टरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में एडसन “पैनिको” मार्केस को तीसरे राउंड में नॉकआउट कर एक और शानदार फिनिश को अपने रिकॉर्ड से जोड़ लिया है।

शुक्रवार, 28 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जापानी एथलीट ने पहले 2 राउंड्स में मार्केस पर ग्रैपलिंग की मदद से बढ़त बनाए रखी और अंत में खतरनाक लेफ्ट हैंड ने उनकी जीत सुनिश्चित की।

Hiroyuki Tetsuka battles Edson Marques

टेटसुका शुरुआत में लो किक्स से अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाना चाहते थे, लेकिन उनका पहला प्रभावशाली अटैक डबल-लेग टेकडाउन के रूप में आया, जिसके बाद उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल की।

पहले राउंड में अधिकांश समय “जापानीज़ बीस्ट” टॉप पोजिशन में बने रहे और ब्राजीलियाई एथलीट को निरंतर शॉर्ट पंच लगाते रहे।

कुछ समय बाद फाइट की स्टैंड-अप गेम में वापसी हुई, जहां बॉडी पर लगे हुक्स के कारण “पैनिको” संघर्ष करते हुए दिखाई दिए।

Hiroyuki Tetsuka battles Edson Marques

दूसरे राउंड में मार्केस कुछ जैब्स लगाने में सफल रहे और टेटसुका के पहले टेकडाउन को विफल भी किया, लेकिन Yamada Dojo और TGFC टीम के स्टार ने आगे आकर दमदार किक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को झकझोरा।

यहां से “जापानीज़ बीस्ट” ने शॉर्ट-रेंज स्ट्राइक्स लगाईं, जिनके प्रभाव को झेलने के अलावा मार्केस के पास कोई विकल्प नहीं था।

अंतिम राउंड में “पैनिको” को चमत्कारी प्रदर्शन की जरूरत थी, लेकिन टेटसुका की लो किक्स को रोक पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था और मौका मिलते ही जापानी एथलीट ने मैच को फिनिश कर दिया।

मैच का अंत तब हुआ जब दोनों एथलीट्स लेफ्ट हुक्स लगाने के लिए आगे आए।

जापानी एथलीट का हुक पहले लैंड हुआ, जो मार्केस की ठोड़ी पर जाकर लगा और वो अगले ही पल मैट पर जा गिरे, जिसके चलते रेफरी ने 1 मिनट 05 सेकंड पर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

“जापानीज़ बीस्ट” ने अब ग्लोबल स्टेज पर लगातार 2 मैचों को नॉकआउट से जीत कर अपना करियर रिकॉर्ड 11-4 का कर लिया है और साथ ही ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल के भी बेहद करीब आ पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: ONLY THE BRAVE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.