ONE Fight Night 4 के लीड कार्ड में केली, हैगर्टी, नोलन और एमिलबेक ऊलू ने हासिल की जीत

Danielle Kelly Mariia Molchanova ONE on Prime Video 4 1920X1280 23 768x512

ONE Championship ने शनिवार, 19 नवंबर को एक और मार्शल आर्ट्स डबलहैडर की शुरुआत के साथ ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee के साथ की।

इसकी शुरुआत दिलचस्प लीड कार्ड के साथ हुई। इसमें तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स, एक पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन, स्थापित हो चुके दिग्गज और कई अन्य उभरते हुए स्टार्स भी शामिल रहे।

आइए नजर डालते हैं ONE Fight Night 4 के लीड कार्ड में हुए मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग के एक्शन पर।

3 राउंड तक चले जबरदस्त मुकाबले में हैगर्टी ने कुज़मिन को पछाड़ा

अपनी पिछली 2 फाइट्स से नाम वापस लेने के लिए मजबूर होने के बाद जोनाथन हैगर्टी को एक बार फिर से सर्कल में देखना काफी अच्छा था और ये बात फैंस को भी महसूस हुई। बदकिस्मती से ये चीज व्लादिमीर कुज़मिन को हार के साथ झेलनी पड़ी।

इंग्लिश स्टार ने अपनी कैचवेट मॉय थाई भिड़ंत में रूसी एथलीट के साथ कड़े मुकाबले में बहुमत के जरिए निर्णायक जीत हासिल की। ये वो नतीज था, जिसे हैगर्टी ने भी फाइट के बाद दिए इंटरव्यू में माना कि जीत किसी भी एथलीट की तरफ जा सकती थी। हालांकि, अंत में जीत हासिल करने के लिए उन्होंने अपनी किक्स और अच्छी मूवमेंट्स का इस्तेमाल किया।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने कुज़मिन के ताकतवर शॉट्स और हाई किक से बचने के लिए 9 मिनट तक विरोधी के चक्कर लगाए और उन्हें परेशान किया। उन्होंने स्कोरकार्ड पर थोड़ी सी बढ़त लेने के लिए कई बार कुज़मिन की ठोड़ी पर अपने पैरों से हमला किया।

जीत के साथ हैगर्टी ने अपने रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 19-4 कर लिया है। चूंकि, ये बाउट शुरू में बेंटमवेट में निर्धारित की गई थी। इस वजह से पूर्व फ्लाइवेट मॉय थाई किंग जल्द ही वेट क्लास में टॉप रैंक कंटेंडर से मुकाबला करते हुए देखे जा सकते हैं।

देर से लय हासिल करके एमिलबेक ऊलू ने ईसी फिटिकेफु को थमाई पहली हार

Ruslan Emilbek Uulu defeats Isi Fitikefu

रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू को ईसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु के खिलाफ अपने वेल्टरवेट MMA मुकाबले में लय में आने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन उन्होंने तेज और आक्रामक टोंगाई-कीवी एथलीट पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

किर्गिस्तानी स्टार ने डेब्यू करने वाले फिटिकेफू को निराश करने के लिए अपने पूरी स्किल सेट का इस्तेमाल किया। वो जबरदस्त कॉम्बिनेशन्स लगाते रहे और बाउट के अंत में कुछ महत्वपूर्ण टेकडाउंस से स्कोर करके कड़ी मेहनत से विभाजित निर्णय के जरिए उन्होंने जीत हासिल कर ली।

फिटिकेफु ने अपनी रफ्तार और बॉक्सिंग के हुनर का इस्तेमाल करके मजबूत शुरुआत की और आगे बढ़कर दबाव बनाने के साथ एमिलबेक ऊलू को छकाने लगे। हालांकि, “स्नो लैपर्ड” ने अंत में अपने जैब पर भरोसा करना शुरू किया और प्रभावशाली लेग किक्स के साथ विरोधी की आक्रामकता का डटकर मुकाबला किया।

एमिलबेक ऊलू ने मैच में आगे भी इस सफल फॉर्मूले को जारी रखा, अपने प्रतिद्वंदी को एक सुरक्षित दूरी पर बनाए रखा और तीसरे राउंड में दो निर्णायक टेकडाउंस किए। उनमें से आखिरी तब आया, जब उन्होंने डबल-लेग लगाने के लिए फिटिकेफु की लेग किक को काउंटर किया, जिसने अंततः उनकी जीत पक्की कर दी।

इस जीत ने एमिलबेक ऊलू का रिकॉर्ड ONE Championship में 3-1 और कुल मिलाकर 20-3 कर दिया, जबकि फिटिकेफु को अपने बढ़ते मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में पहली बार हार झेलनी पड़ी।

केली की BJJ स्किल्स ने मारिया मोल्चानोवा के सैम्बो गेम का काम तमाम किया

BJJ और सैम्बो के बीच चल रही प्रतिद्वंदिता में डेनियल केली ने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के लिए एक और जीत हासिल की और इसके लिए उन्हें ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

फिलाडेल्फिया में जन्मी एथलीट ने अपने एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में 4 बार की सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन रहीं मारिया मोल्चानोवा के साथ मैच में सिर्फ 2 मिनट से अधिक समय में रीयर-नेकेड चोक के जरिए जीत हासिल कर ली। इस दौरान वो शुरू से अंत तक हावी ही नजर आईं।

केली ने फाइट को कैनवास पर लाने में कोई समय नहीं गंवाया। वो तुरंत गार्ड पोजिशन में आईं और फिर अपने प्रतिद्वंदी को जकड़ लिया। वहां से BJJ ब्लैक बेल्ट फाइटर ने रूसी एथलीट के पीछे से अपनी पकड़ और मजबूत की और पहले 30 सेकंड से ही चोक लगाने क प्रयास शुरू कर दिया।

हालांकि, मोल्चानोवा खेल में बनी हुई थीं और उन्होंने रीयर-नेकेड चोक से तब तक अपना बचाव किया, जब तक वो कर सकती थीं। एक समय पर वो केली के साथ अपने पैरों पर भी खड़ी हो गईं, लेकिन वो तब भी उनकी पीठ पर सवार थीं।

लेकिन कुछ सेकंड बाद अमेरिकी एथलीट ने अपनी प्रतिद्वंदी को जमीन पर गिरा दिया और उन पर दबाव डालकर जल्द ही टैप करने के लिए मजबूर कर दिया। इस शानदार सबमिशन से केली ने सर्कल में अपनी पहली जीत और 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

अबासोलो पर नोलन ने हासिल की दबदबे वाली निर्णायक जीत

लियाम नोलन ने अपने लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में ONE Championship के नए एथलीट एडी अबासोलो पर सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल कर लीड कार्ड की शुरुआत की।

ब्रिटिश स्टार मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही सक्रिय रहे, उन्होंने जवाबी हमले से बचने के लिए क्लिंच करते हुए अपने अमेरिकी विरोधी पर जोरदार वार किए।

अबासोलो ने फुटवर्क और मूवमेंट का उपयोग करने का प्रयास किया। इससे उन्हें अपने उपनाम “सिल्की स्मूद” को सही सबित करने में मदद मिली, लेकिन नोलन के साइज और ताकत के खिलाफ पैर जमाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने कई मौकों पर खुद को कैनवास पर पाया।

डेब्यू करने वाले स्ट्राइकर ने आधे मुकाबले के बाद रफ्तार पकड़ी क्योंकि वो नोलन के वार से बचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन “लीथल” बहुत तेज साबित हुए और जब भी उनके विरोधी खड़े होते तो वो सिर पर जोरदार किक्स और जैब लगा देते।

अंतिम राउंड में एकतरफा मुकाबला हुआ क्योंकि दोनों एथलीट एक-दूसरे पर खतरनाक एल्बो चलाने लगे। ये खतरनाक मुकाबला अंतिम बैल बजने तक जारी रहा, लेकिन नोलन अपने जबरदस्त प्रदर्शन के चलते कभी भी संदेह में नहीं रहे।

25 साल के एथलीट ने तीसरी जीत हासिल करके अपने करियर रिकॉर्ड को 21-7-1 से बेहतर किया और ये दिखाना भी जारी रखा कि उन्हें पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन क्यों कहा जाता है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.