ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Superlek Kiatmoo9 Walter Goncalves ONE on Prime Video 1 1920X1280 9 768x511

ONE Fight Night 3 के लिए पहले 3 वर्ल्ड टाइटल मैचों का ऐलान किया गया था, लेकिन अब 9 मुकाबलों का पूरा कार्ड सामने आ गया है।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को Prime Video पर प्रोमोशन का तीसरा इवेंट आएगा और इस कार्ड में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल भी होगा।

टॉप रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक कियातमू9 का सामना अपने पुराने प्रतिद्वंदी और #2 रैंक के कंटेंडर पानपयाक जित्मुआंगनोन से होगा।

फाइनल मैच के विजेता को ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट के साथ ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ टाइटल मैच भी मिलेगा।

दोनों फाइटर्स ने ONE Fight Night 1 में अपनी सेमीफाइनल बाउट्स में नॉकआउट से जीत दर्ज की थी इसलिए अब वो दोबारा एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं।

थाई वॉरियर्स अभी तक 7 बार आमने-सामने आ चुके हैं और जुलाई 2020 में हुई उनकी आखिरी भिड़ंत में सुपरलैक विजयी रहे थे।

उसके बाद दोनों एथलीट्स ने अपनी स्किल्स में सुधार करते हुए सर्कल में शानदार प्रदर्शन किया है। चूंकि ONE Fight Night 3 के मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होगा, ऐसे में उनके अगले मैच में धमाकेदार एक्शन का देखा जाना तय है।

सुपरलैक और पानपयाक की भिड़ंत से पहले #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर किम जे वूंग का सामना स्ट्राइकर vs ग्रैपलर मैच में अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे शामिल गासानोव से होगा।

मार्च में मौजूदा फेदरवेट किंग टांग काई के खिलाफ हार के बाद “द फाइटिंग गॉड” धमाकेदार अंदाज में जीत की लय वापस पाना चाहेंगे और रूसी एथलीट के खिलाफ जीत उन्हें टांग के खिलाफ रीमैच दिलाने में मददगार रह सकती है।

मगर गासानोव को कम आंकने की भूल उनपर भारी पड़ सकती है। “द कोबरा” के नाम 12 जीत हैं, जिनमें से 8 सबमिशन और 2 नॉकआउट से आई हैं।

रूसी एथलीट के पास हर तरह के मूव्स हैं, लेकिन उनका ग्रैपलिंग गेम दक्षिण कोरियाई स्ट्राइकर के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

मेन कार्ड की शुरुआत दुनिया के 2 बेस्ट स्ट्रॉवेट स्ट्राइकर्स के MMA मुकाबले से होगी।

उभरते हुए फिलीपीनो स्टार जेरेमी मिआडो अपनी लगातार चौथी नॉकआउट जीत दर्ज कर रैंकिंग्स में वापस आने का प्रयास करेंगे। उनकी भिड़ंत #5 रैंक के कंटेंडर डेनियल “मिनी टी” विलियम्स से होगी, जो इस समय 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

लीड कार्ड में भी 4 दिलचस्प मुकाबले होंगे, जिनमें केड रुओटोलो और ऊअली कुरझेव के बीच सबसे पहला ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा।

यहां ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade के पूरे बाउट कार्ड को देखिए।

ONE Fight Night 3 का मेन कार्ड

  • (c) जॉन लिनेकर vs. फैब्रिसियो एंड्राडे (ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • रेगिअन इरसल vs. सिंसामट क्लिनमी (ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • सुपरलैक कियातमू9 vs. पानपयाक जित्मुआंगनोन (ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल)
  • किम जे वूंग vs. शामिल गासानोव (MMA – फेदरवेट)
  • जेरेमी मिआडो vs. डेनियल विलियम्स (MMA – स्ट्रॉवेट)

ONE Fight Night 3 का लीड कार्ड

  • केड रुओटोलो vs. ऊअली कुरझेव (ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • अमीर नासेरी vs. टाईकी नाइटो (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • असा टेन पॉ vs. मेहदी ज़टूट (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • लेया बिविंस vs. नोएल ग्रॉन्जोन (MMA- एटमवेट)

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.