किकबॉक्सिंग ग्रां प्री से पहले एनरिको केह्ल का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर

Enriko Kehl Chingiz Allazov ONE on TNT I 34 768x512

एनरिको “द हरिकेन” केह्ल दूसरी बार ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में फाइट करेंगे और खुद को टॉप लेवल के स्ट्राइकिंग एथलीट्स में से एक साबित करना चाहते हैं।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच में जर्मन स्टार का सामना डेविट कीरिया से होगा और एक जीत उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचा देगी।

2019 ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में ज़ाबर एस्केरोव के खिलाफ हार के बाद केह्ल मानते हैं कि इस बार वो पहले से बेहतर कर पाएंगे।

उन्होंने कहा, “इस टूर्नामेंट में दोबारा जगह मिलना सम्मान का विषय है और ONE को मुझपर अभी भी भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि इस बार मैं खुद को दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक साबित कर पाऊंगा।”

केह्ल ने एस्केरोव के खिलाफ मैच से सबक सीखा और उसके बाद ग्लोबल स्टेज पर लगातार मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं।

ONE: AGE OF DRAGONS में उन्होंने आर्मेन पेट्रोसियन को हराया, उसके बाद “ONE on TNT I” में चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव को रीमैच में हराकर एक और शानदार जीत अपने नाम की।

Enriko Kehl Chingiz Allazov ONE on TNT I 25

जर्मन स्ट्राइकर का मानना है कि Trans4mer Mainz में नए ट्रेनिंग पार्टनर्स और शानदार मोमेंटम की मदद से वो दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

केह्ल ने कहा, “सभी जानते हैं कि चिंगिज़ दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक हैं। उनके खिलाफ मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि साल की शुरुआत में मैंने अपनी टीम को बदला था।”

“हमने बहुत कड़ी मेहनत की, मेरे प्रदर्शन में भी काफी सुधार हुआ और इस टूर्नामेंट से पहले मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। इसलिए एक बार फिर दुनिया के बेस्ट एथलीट्स का सामना करने को बेताब हूं।”

https://www.instagram.com/p/CUkBrOptFGz/

फिर भी उनके लिए टूर्नामेंट में आगे बढ़ना आसान नहीं होगा। शो में इसके अलावा जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और सुपरबोन सबसे पहले ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में आमने-सामने होंगे। वहीं डिविजन के अन्य टॉप एथलीट्स सिल्वर बेल्ट को जीतने के इरादे से सर्कल में उतरेंगे।

केह्ल को कोई डर महसूस नहीं हो रहा है बल्कि वो कठिन चुनौतियों का आनंद लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “ये दुनिया का सबसे कठिन डिविजन है। सभी मैचों में फाइटिंग का स्तर बढ़ता जाएगा और इस टूर्नामेंट में सभी जीत के प्रबल दावेदार होंगे।”

“हर एक फाइटर अपने आप में खास है, सभी वर्ल्ड चैंपियंस रहे हैं और ये मायने नहीं रखता कि सेमीफाइनल या फाइनल में कौन पहुंचेगा क्योंकि टूर्नामेंट के सभी मैच जबरदस्त रहने वाले है।”



क्वार्टरफाइनल मैच में कीरिया की चुनौती से पार पाना केह्ल के लिए आसान नहीं होगा। कीरिया पूर्व Glory और Kunlun Fight किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं और उनके पास ताकत की कोई कमी नहीं है।

“द हरिकेन” अपने विरोधी के स्किल सेट से वाकिफ हैं और इस कठिन चुनौती को लेकर वो उत्साहित हैं।

केह्ल ने कहा, “कीरिया दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक हैं, बहुत खतरनाक हैं और उनकी स्किल्स भी शानदार हैं। वो कराटे बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए उनकी किक्स बहुत प्रभावशाली होती हैं।”

“लेकिन मैंने पहले भी कहा है कि टीम बदलने के बाद मुझमें बहुत सुधार हुआ है और एक बार फिर रिंग में उतरकर खुद को एलीट लेवल के एथलीट के रूप में साबित करना चाहता हूं।”

Enriko Kehl Chingiz Allazov ONE on TNT I 27

ONE Super Series में केह्ल 3 में से 2 प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं और अगले मैच में जीत दर्ज कर पूरे डिविजन को सावधान कर सकते हैं।

उन्हें एक यादगार जीत की उम्मीद है, लेकिन उनका सबसे बड़ा लक्ष्य लगातार जीत दर्ज करते हुए सबसे बड़े किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट को जीतना है।

उन्होंने कहा, “हर कोई नॉकआउट से फाइट को फिनिश करना चाहता है, लेकिन देखते हैं मेरा गेम प्लान काम करता है या नहीं।”

“मेरा लक्ष्य मैच को नॉकआउट से जीतने का है। लेकिन नॉकआउट आए या नहीं, सबसे महत्वपूर्ण बात यही होगी कि मैं किसी भी तरीके से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश करूं। उसके बाद मैं टाइटल चैलेंज के लिए भी खुद को तैयार कर पाऊंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के कंटेंडर्स के बारे में जानिए

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34