साथी एथलीट्स का बदला लेकर इंडोनेशियाई लोगों का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहते हैं सिरेगर

Elipitua Siregar at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL5969 768x512

एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर ने दो लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे होंगे।

इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट शुक्रवार, 14 जनवरी को शानदार प्रदर्शन कर ONE Championship के स्ट्रॉवेट डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

सिंगापुर इंडर स्टेडियम में होने वाले ONE: HEAVY HITTERS में उनकी भिड़ंत रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन से होगी और वो जानते हैं कि एक जीत उन्हें डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवा सकती है।

सिरेगर के लिए ये जीत एक अन्य कारण से भी अहम होगी क्योंकि वो कैटलन को हराकर अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहते हैं।

31 वर्षीय कैटलन अभी तक एड्रियन “पापुआ बैड बॉय” मैथिस और स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन के रूप में इंडोनेशिया के 2 टॉप फाइटर्स को हरा चुके हैं। अब उनका लक्ष्य इंडोनेशियाई एथलीट्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करना है।

इस वजह से सिरेगर अपने अगले विरोधी की इस स्ट्रीक का अंत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, “मैं इस फाइट को एकतरफा अंदाज में जीतकर दिखाना चाहता हूं कि मेरे सीनियर टीम मेंबर्स की स्किल्स वर्ल्ड-क्लास हैं और उन्हें केवल खराब किस्मत की वजह से हार मिली।”

“उम्मीद है कि Bali MMA में मेरे सीनियर स्टेफ़र मुझे कैटलन के गेम को समझने में मदद करेंगे। मैं काफी समय से स्टेफ़र के साथ ट्रेनिंग कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि वो मुझे रॉबिन के प्लान को समझने में मदद करेंगे, जिससे मुझे जीत दर्ज करने में आसानी हो।

“मैं इस फाइट को पहले राउंड में फिनिश करना चाहता हूं।”



सिरेगर का रिकॉर्ड अच्छा है, जो दर्शाता है कि वो कैटलन को हराने में सक्षम हैं।

उनका ONE रिकॉर्ड 4-1 का है, जिनमें से उनकी 3 जीत सबमिशन और एक जीत तकनीकी नॉकआउट से आई है। उन्होंने अपनी आखिरी जीत ONE: DAWN OF VALOR में एगी रोज़टेन को रीयर-नेकेड चोक लगाकर दर्ज की थी।

सिरेगर की ग्राउंड फाइटिंग स्किल्स, रहार्डियन और कोचों द्वारा दी गई सलाह उन्हें अपने अगले मिशन को पूरा करने में मदद कर सकती है। साथ ही उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग में भी सुधार किया है और मानते हैं कि वो फिलीपीनो वुशु चैंपियन को जरूर हराएंगे।

उन्होंने कहा, “मैंने खुद से ज्यादा वजन वाले फाइटर के साथ स्पारिंग की है इसलिए मुझे खुद में सुधार करने में ज्यादा आसानी हुई है।”

“अगर रॉबिन की मॉय थाई स्किल्स अच्छी हैं तो Bali MMA में हमारे पास उनसे भी अच्छे मॉय थाई स्पेशलिस्ट्स हैं। मैं आमतौर पर बेंटमवेट एथलीट मुहम्मद आइमान, लैमहोट बुहा और प्रावीरा के साथ स्पारिंग करता हूं और ये सभी मुझसे एक डिविजन ऊपर के फाइटर्स हैं। उनकी मॉय थाई स्किल्स भी शानदार हैं।

“आइमान के लंबे होने के कारण उनके साथ स्पारिंग करना आसान नहीं है, लेकिन लॉन्ग-रेंज स्ट्राइकर्स से निपटने के लिए मुझे इसी तरह की ट्रेनिंग की जरूरत थी।”

Indonesian MMA athlete Elipitua Siregar

“द मैजिशियन” का ध्यान फिलहाल केवल कैटलन के खिलाफ मुकाबले पर है, लेकिन भविष्य में वो ONE में टॉप पर भी पहुंचना चाहते हैं।

खुद से कहीं अधिक अनुभवी एथलीट को हराकर सिरेगर अपने लक्ष्य के एक कदम करीब पहुंच जाएंगे और संभव है कि इससे अगले मैच में उन्हें किसी टॉप-5 कंटेंडर्स के खिलाफ फाइट करने का मौका मिले।

सिरेगर ने कहा, “मेरा सपना ONE वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर बनना है क्योंकि इंडोनेशिया से अभी कोई टाइटल कंटेंडर या वर्ल्ड चैंपियन नहीं है।”

इस शानदार सफर की शुरुआत इस साल ONE के सबसे पहले मैच से होगी, जहां सिरेगर, “द इलोंगो” से अपना बदला पूरा करना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने मैच से पहले अपने विरोधी को चेतावनी भी दी है।

उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि तुम्हारा टेकडाउन डिफेंस अच्छा है क्योंकि तुम वुशु बैकग्राउंड से आते हो, लेकिन मैं तुम्हें सबमिशन से जरूर हराना चाहूंगा।”

ये भी पढ़ें: सिरेगर के खिलाफ अपने अनुभव से जीत दर्ज करना चाहते हैं कैटलन

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.