मौजूदा चैंपियन एनाहाचि को सुपरलैक के खिलाफ बड़ी जीत की उम्मीद

Dutch-Moroccan fighter Ilias Ennahachi celebrates a victory

इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि का मानना है कि उनके ONE Super Series सफर का सबसे कठिन दौर अभी शुरू हो रहा है।

शुक्रवार, 26 फरवरी को ONE: FISTS OF FURY में ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

एनाहाचि ने अपने अगले मैच के बारे में बताते हुए कहा, “जब कोई एथलीट अपने टाइटल को डिफेंड कर लेता है, तभी वो असली चैंपियन कहलाता है।”

“मैं हर बार चैंपियनशिप मैचों में इस बेल्ट का बचाव करते हुए लोगों को दिखाऊंगा कि मैं अभी भी टॉप पर बना हुआ हूं।”

डच-मोरक्कन एथलीट ने ONE: AGE OF DRAGONS में “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफ़ेंग को ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट में हराकर अपने टाइटल को पहली बार सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। उन्हें करीबी अंतर से जीत मिली थी इसलिए वो अब और भी बेहतर तरीके से जीत दर्ज करने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

5 राउंड तक चले मुकाबले के बाद एनाहाचि का मानना है कि उन्हें उस समय बेहतर तरीके से जीत मिल सकती थी।

एनाहाचि ने कहा, “पिछले मैच में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया, फिर भी जीत मिली और वही मेरे लिए सबसे अधिक मायने रखती है।”

“शायद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ना कर पाना मेरे लिए ही फायदेमंद रहा क्योंकि 2 दिन बाद जिम में गया तो मैंने पहले के मुकाबले बहुत कड़ी ट्रेनिंग की। मैं पहले जैसा प्रदर्शन दोबारा नहीं करना चाहता था।”



एनाहाचि के अगले प्रतिद्वंदी एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं और लेकिन किकबॉक्सिंग में वो अभी नए हैं।

2 बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का ONE Super Series रिकॉर्ड 4-0 का है, जिनमें उनकी एक किकबॉक्सिंग जीत भी शामिल है।

अनुभव के मामले में एनाहाचि को फायदा मिलेगा और वो मानते हैं कि स्किल्स के मामले में भी वो सुपरलैक से बेहतर हैं।

24 वर्षीय स्टार ने कहा, “डच किकबॉक्सिंग में मेरी स्किल्स टॉप लेवल की हैं।”

“मेरे हिसाब से मॉय थाई में किक्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, लेकिन मुझे किक्स, नी स्ट्राइक्स और पंच लगाने में महारत हासिल है। जब मॉय थाई फाइटर्स किकबॉक्सिंग में आते हैं तो उनके लिए पंच लगाना मुश्किल हो जाता है।”

Ilias Ennahachi defeats Wang Wenfeng at ONE AGE OF DRAGONS DA 6095.jpg

सुपरलैक के बारे में उन्हें थोड़ी जानकारी प्राप्त है कि वो नक मॉय फाइटर हैं, जो थाईलैंड से आते हैं और एनाहाचि के पास अपने प्रतिद्वंदी के बारे में कहने को ज्यादा कुछ नहीं है।

ऐसा इसलिए क्योंकि डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन अपने गेम प्लान को अमल में लाकर, मैच पर कंट्रोल प्राप्त करते हुए और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालते हुए बढ़त बनाना चाहते हैं।

एनाहाचि ने कहा, “मैंने सुपरलैक का एक मैच देखा है। ONE Championship के सभी फाइटर्स अच्छे हैं और सुपरलैक भी उन्हीं में से एक हैं।”

“लेकिन मैं उनके बारे में कम सोचकर अपने ऊपर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं। मैच के दिन आप सभी जान चुके होंगे कि मेरे प्रतिद्वंदी कितने अच्छे फाइटर हैं।

“सभी की कुछ ना कुछ कमजोरी होती है, लेकिन मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा है। मैच के दौरान मैं अक्सर अपने स्टाइल को बदल देता हूं।”

Dutch-Moroccan fighter Ilias Ennahachi kicks Petchdam Petchyindee Academy

एनाहाचि की अलग-अलग तरह की स्ट्राइकिंग स्किल्स ने उनके करियर रिकॉर्ड को 36-3 तक पहुंचाया है।

मॉय थाई स्टाइलिस्ट्स और किकबॉक्सर्स अभी तक डच स्टार के मूवसेट को पहचान पाने में असफल रहे हैं। उनका मानना है कि इस खेल का ज्ञान ही उन्हें सफलता दिलाने में मदद करता है।

उन्होंने कहा, “मेरा स्टाइल किसी कराटे एथलीट की तरह है। मुझे मूवमेंट करना और फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना बहुत पसंद है।”

“मेरी बॉक्सिंग अच्छी है इसलिए मुझे किक्स की ज्यादा जरूरत नहीं, लेकिन मैच में मेरी सोच बहुत बड़ा अंदर पैदा कर सकती है। क्योंकि मैच के दौरान मैं सोचता बहुत हूं।”

The Netherlands' Ilias Ennahachi cracks Thai hero Petchdam with a left

एनाहाचि को सुपरलैक जैसे एथलीट के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए पुरजोर कोशिश करनी होगी। मगर पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ ही उन्होंने दर्शा दिया था कि वो अपने प्रतिद्वंदी से एक कदम आगे के बारे में सोचकर आगे बढ़ते हैं।

ये जीत “ट्वीटी” को फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप पर बनाए रखेगी। वो अगली सभी चुनौतियों के लिए भी तैयार हैं, जिनमें ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच भी एक हो सकता है, जो FISTS OF FURY में ही अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू कर रहे हैं।

एनाहाचि ने कहा, “मैं एक दिन में 3 बार ट्रेनिंग करता हूं, मैं अपने देश और परिवार के पास बेल्ट के साथ ही वापस लौटना चाहता हूं।”

“सुपरलैक ही नहीं हर एक मैच मेरे लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि जीत दर्ज कर ही मैं चैंपियन बना रहूंगा।

“काफी संख्या में एथलीट्स मेरे खिलाफ मैच चाहते हैं, जो कोई चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि मैं चैंपियन हूं। रोडटंग भी मेरे खिलाफ मैच चाहते हैं, मैं मानता हूं कि उन्हें भी हराया जा सकता है। ONE Championship द्वारा मुझे जो भी मैच मिलेगा, मैं उसके लिए तैयार रहूंगा।”

Ilias Ennahachi holds the ONE Flyweight Kickboxing World Title belt

ये भी पढ़ें: किकबॉक्सिंग सुपरस्टार इलियास एनाहाचि का अलग अवतार

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34